शेफाली जरीवाला की मृत्यु के बाद दोस्त पारस छाबड़ा पेपराजी पर भड़के, यूजर्स ने की सराहना

Written by: Anam
Publish On: October 1, 2025 4:02 PM (IST)
Paras Chhabra gets angry at the paparazzi

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की अचानक मौत की खबर ने पूरे मनोरंजन जगत को गहरे शोक में डाल दिया,इसी दौरान बिगबॉस 13 में शेफाली के को-कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा भी उनके घर के बाहर नजर आए जहां पेपराजी के एक सवाल पर वह उन पर भड़क उठे। उनके इस बर्ताव का यूजर्स ने समर्थन किया। जानते है क्या है पूरा मामला

पेपराजी पर भड़के पारस छाबड़ा:

27 जून को आधी रात में अभिनेत्री शेफाली जरीवाला जिन्हें “काटा गर्ल” के नाम से भी जाना जाता है उनका कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया। इस दुखद खबर को सुनने के बाद कई सेलेब्स उनके घर के बाहर शोक में दिखाई दिए। इसी दौरान पारस छाबड़ा भी शेफाली के घर के बाहर दिखे उनके साथ अभिनेत्री संभावना सेठ भी थी। पारस से एक पेपराजी ने पूछा कि वह इस दुखद खबर से कैसे निपट रहे है इस पर पारस उन पर बरस पड़े वह अपनी दोस्त को खोने से परेशान नजर आ रहे थे।

‘बहुत ही बेकार न्यूज करते हो’:

जैसे ही उनसे यह सवाल पूछा गया तो पारस ने कहा “यह सुबह वाली खबर बहुत बेकार खबर है” तो उनसे पूछा गया कौनसी खबर उन्होंने बताया कि “यह कुत्तों वाली खबर की कुत्तों को लेकर घुमा रहा है सुबह सुबह क्या करे फिर वो बंदा और क्या बोलना क्या है बहुत ही बेकार न्यूज करते हो आप लोग”। साथ ही उन्होंने शेफाली की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए गुस्से में पेपराजी से कहा कि “किसी की डेथ हो गई है और यहां फालतू सवाल चल रहे है नेगेटिव पब्लिसिटी फैलानी है बस ” जिस पर रिप्लाई में पैप्स ने कहा कि हम अपना काम कर रहे है।

दरअसल शेफाली की मृत्यु के बाद उनके पति पराग त्यागी को कुत्ते के साथ देखा गया जिसपर मीडिया ने कहा कि वह पत्नी की मौत के वक्त कुत्ते को टहला रहे है जो उनके कम दुख को दर्शाता है। हालांकि पराग शेफाली की मृत्यु से काफी ज्यादा दुखी है।

यूजर्स ने किया समर्थन:

पारस की वीडियो अब मीडिया में खूब वायरल हो रही है और इस वीडियो के देखने के बाद यूजर्स उनका समर्थन करते हुए नजर आए। एक ने लिखा “बहुत खूब बोला पारस” एक ने लिखा “मीडिया बेतुके सवाल करती है इस समय वह लोग दुख में है उन्हें अकेला छोड़ दो” तो वहीं एक ने लिखा “अच्छा किया पारस ने जो खूब सुनाया यह मीडिया वाले इनसेंसटिव हरकते करते है”।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Pakistani drama tere bin: टीआरपी में नंबर 1 पर और बिलियन व्यूज पाने वाला बेस्ट पाकिस्तानी ड्रामा तेरे बिन क्यों है खास?

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts