अर्जुन कपूर का दिल जीतने वाला अंदाज: पपराज़ी की मदद से बने सोशल मीडिया के हीरो”

Written by: Arslan
Publish On: October 1, 2025 8:33 PM (IST)
Arjun Kapoor's Heartwarming Act Lifts Fallen Paparazzi, Wins Hearts with Kindness

डायरेक्टर डेविड धवन की आने वाली नई फिल्म नो एंट्री 2 के मुख्य किरदारों में शामिल अर्जुन कपूर, आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं, जिनका आए दिन कोई न कोई नया पपराज़ी इंटरेक्शन वीडियो वायरल हो जाता है। ठीक इसी तरह का आज एक नया वीडियो ट्रेंड हो रहा है, जो अर्जुन कपूर के कारण नहीं, बल्कि पपराज़ी मीडिया के कारण फेमस हो रहा है। चलिए जानते हैं, क्या है इस नए वीडियो का राज।

अर्जुन कपूर का कूल अंदाज:

वैसे तो आए दिन अर्जुन कपूर किसी न किसी मीडिया इवेंट के दौरान सोशल मीडिया पर पपराज़ी द्वारा स्पॉट किए जाते रहे हैं, लेकिन आज, 4 जुलाई के दिन कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण सोशल मीडिया पर मौजूद सभी यूजर्स को अर्जुन के व्यवहार को देखकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है।

Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर का दिल जीतने वाला अंदाज: पपराज़ी की मदद से बने सोशल मीडिया के हीरो" 3

जी हां, हम बात कर रहे हैं आज 4 जुलाई को हुई एक घटना की, जिसके दौरान अर्जुन कपूर को पपराज़ी द्वारा स्पॉट किया गया। लेकिन फोटो खींचते वक्त एक पपराज़ी मीडिया का रिपोर्टर लड़खड़ा कर जमीन पर गिर गया। जैसे ही अर्जुन कपूर की नजर उस रिपोर्टर पर पड़ी उन्होंने तुरंत उसे पकड़कर उठाया। साथ ही, मीडिया कर्मियों से यह अनुरोध भी किया कि वे कुछ देर रुक जाएं।

अर्जुन कपूर ने कई बार उस रिपोर्टर से पूछा कि उसे कोई चोट तो नहीं लगी, और जब उस मीडिया रिपोर्टर ने कन्फर्म किया कि उसे किसी भी तरह की चोट नहीं लगी, उसके बाद ही अर्जुन ने फोटो सेशन शुरू किया। यह बात भले ही छोटी हो, लेकिन जिस तरह से इस सिचुएशन में अर्जुन कपूर ने रिएक्ट किया, वह तारीफ के काबिल है, जो यह भी दिखाता है कि वह अंदर से कितने सॉफ्ट और हम्बल मिजाज के इंसान हैं।

वीडियो पर सोशल मीडिया प्रतिक्रिया:

जैसे ही अर्जुन का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ, उनके प्रशंसकों और अन्य यूजर्स ने तुरंत इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। एक यूजर ने कमेंट किया “Ye banda acha hai,👍” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “Pehli baar accha kaam kiya hai 😂” एक तीसरा यूजर भी लिखता है, “Nice, Arjun Kapoor ne help kiya, sir ne nice “।

अर्जुन कपूर और नो एंट्री 2 की चर्चा

अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म नो एंट्री 2 को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 2005 की सुपरहिट कॉमेडी नो एंट्री का सीक्वल है, जिसमें अर्जुन के साथ वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बॉर्डर २ कर रहे हैं। इस बीच अर्जुन का यह वायरल वीडियो उनकी पब्लिक इमेज को और निखार रहा है, जो उनके फैंस के लिए एक डबल ट्रीट है।

READ MORE

दिल्ली की ‘The Petrol Heist’ थीम वाला वायरल AI MEME वीडियो,पुराने वाहनों पर नए नियम से हंसी का तड़का

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts