सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का पहला गाना बिजुरिया हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

Written by: Arslan
Publish On: September 3, 2025 3:07 PM (IST)
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Song Bijuria

बॉलीवुड में इन दिनों सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की काफी चर्चा हो रही है। ये फिल्म वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। और अब इसका पहला गाना Bijuriya Song रिलीज हो चुका है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

3 सितंबर 2025 को लॉन्च हुए इस गाने ने फैंस को पुरानी यादों में ले जाकर नई जान दाल दी है। फिल्म के निर्माताओं ने कल ही अपडेट शेयर किया था कि आज ये गाना आएगा, और वाकई ये उम्मीदों पर खरा उतरा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ये गाना साल का पार्टी एंथम बनने की राह पर है।

पुरानी धुन का नया अवतार

Bijuriya Song असल में सोनू निगम का एक पुराना हिट गाना है, जिसे Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari के लिए रीबूट किया गया है। सोनू निगम की जादुई आवाज इसमें फिर से गूंज रही है, जो दर्शकों को पुरानी फिल्मों की याद दिलाती है।

गाने में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री कमाल की है, साथ ही उनका जोरदार डांस देखने लायक है। कोरियोग्राफी इतनी प्रभावशाली है कि इसे सिर्फ गाना नहीं बल्कि एक पूरा तमाशा कह सकते हैं।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Song
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Song

फिल्म और कलाकारों की झलक:

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें वरुण धवन सनी संस्कारी और जान्हवी कपूर तुलसी कुमारी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।

Bijuriya Song के साथ फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ, जो कहानी की एक झलक देता है – संस्कारी लड़के और मॉडर्न लड़की की मजेदार लव स्टोरी। पूरी फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। ये जोड़ी पहले भी फिल्मों में साथ काम कर चुकी है और फैंस उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद करते हैं।

सोनू निगम की वापसी:

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari

इस गाने की सबसे बड़ी यूएसपी है सोनू निगम का कमबैक। उनकी ज़बर्ज़स्त आवाज ने Bijuriya Song को एक नई जिंदगी दी है। पुरानी यादों के साथ नया जादू मिलाकर ये गाना दिल जीत रहा है। फिल्ममेकर्स का ये फैसला स्मार्ट था, क्योंकि सोनू की आवाज हमेशा से हिट रही है, ऐसे रीबूट गाने बॉलीवुड में ट्रेंड बन चुके हैं, जो ऑडियंस को पुराने और नए का मिश्रण देते हैं।

वायरल होने की वजह

Bijuriya Song रिलीज होते ही इंस्टाग्राम और ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। फैंस इसे पार्टी सॉन्ग बता रहे हैं, और वरुण-जान्हवी का डांस वीडियोज शेयर हो रहे हैं। फिल्म का प्रचार अब जोरों पर है, और ये गाना उसकी शुरुआत है। अगर आप बॉलीवुड के शौकीन हैं, तो ये गाना मिस मत कीजिए’ ये न सिर्फ मनोरंजन है, बल्कि आने वाली फिल्म की झलक भी।

READ MORE

Haunted 3D Sequel: Ghosts Of The Past का टीजर हुआ रिलीज

Bigg Boss 19 EPISODE 10: बिगबॉस के दूसरे नॉमिनेशन में क्या आपके फेवरेट कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट जाने यहां

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read