बिगबॉस 19 के लिए बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर को किया गया अप्रोच क्या होगी इस सितारे की एंट्री?

Written by: Anam
Publish On: October 2, 2025 12:51 PM (IST)
Bigg Boss 19

“बिगबॉस 19” के लिए एक और सितारे को अप्रोच किया गया है वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु के पति “करण सिंह ग्रोवर” है जिनसे मेकर्स की बात चीत चल रही है।

करण सिंह ग्रोवर की बिगबॉस 19 में एंट्री?:

बिगबॉस 18 के कुछ समय बाद से ही बिगबॉस 19 का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। बिगबॉस 19 की तैयारी मेकर्स जोर शोर से कर रहे है। आए दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी को इस घर में बुलाने के लिए अप्रोच किया जा रहा है। अब इस लिस्ट में बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर का नाम भी शामिल हो गया है।
Biggboss.tazakhabar फैन पेज की रिपोर्ट के अनुसार करण सिंह ग्रोवर को बिगबॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। उनका कहना है कि करण इस घर का हिस्सा बन सकते है वह एक जाने माने अभिनेता है और घर में टफ कंपीटिशन दे सकते है। मेकर्स उनसे बात कर रहे है। हालांकि अभी उनके बिगबॉस हाउस में एंट्री की कंफर्मेशन नहीं हुई।

Bigg Boss 19 Bipasha Basu
IMAGE CREDIT: X

कौन है करण सिंह ग्रोवर:

करण सिंह ग्रोवर ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और टीवी सीरियल से की थी वह स्टार वन के पॉपुलर शो “दिल मिल गए” और जी टीवी के पॉपुलर शो “कुबूल है” में नज़र आ चुके है जिसमें उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। इसके अलावा भी वह कई टीवी शोज़ का हिस्सा रहे है। करण ने साल 2015 में अलोन फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था जिसमें वह अपनी पत्नी बिपाशा बसु के साथ नज़र आए थे। हालांकि उस समय बिपाशा और करण की शादी नहीं हुई थी पर उनके बीच प्यार की शुरुआत हो गई थी।

यह कंटेस्टेंट भी कर सकते है एंट्री:

बिगबॉस 19 के लिए करण सिंह ग्रोवर के अलावा भी कई सेलिब्रिटी को अप्रोच किया गया है जिसमें अपूर्वा मखीजा,खुशी मुखर्जी,कनिका मान,धीरज धूपर,धनश्री वर्मा और रीम शेख जैसे सेलिब्रिटी शामिल है। हालांकि इन सभी की अभी कंफर्मेशन न्यूज नहीं मिली है। पर इनके फैंस इन सितारों को बिगबॉस के घर में देखने के लिए उत्साहित है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Our Movie Next Episode Release Date: जानिए क्यों आपको किसी भी हालत में इस एपिसोड को मिस नहीं करना है

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read