Criminal Code Hindi Review: पुलिस और चोर के बीच पकड़म पकड़ाई वाला ये शो, मनी हाईस्ट के फैंस के लिए

Written by: Arshi
Publish On: September 30, 2025 11:04 AM (IST)
Criminal Code Review hindi

क्राईम एक्शन थ्रीलर और ड्रामा से भरपूर एक शो जिसे हिंदी डब के साथ नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया है,ये शो 14 नवंबर 2023 को इनिशियली रिलीज किया गया था। ब्राजील में बना ये शो ओरिजनली पुर्तगाली लैंग्वेज में बनाया गया था जिसे आईएमडीबी पर 7.2 स्टार की रेटिंग मिली है।

क्रिमिनल कोड स्टोरी:

शो की कहानी की शुरुआत एक हाईस्ट के साथ होती है जिसमें एक पूरा गैंग देखने को मिलेगा जो बड़ी-बड़ी रोबरी को मिलकर करते हैं जिसे इन्वेस्टिगेट करने के लिए पुलिस की एक पूरी टीम आती है।

सुनने में तो यह टिपिकल कहानी लगेगी आपको लेकिन जिस तरह से पुलिस इन्वेस्टिगेशन आगे बढ़ती है उसमें आपको यूनिक में देखने को मिलेगी जो आपको पूरी तरह से इंगेज कर लेगा शो को लास्ट तक देखने के लिए। क्या पुलिस की यह टीम मिलकर रोबरी गैंग को पकड़ पाएंगे यह सब जानने के लिए आपको इस शो को देखना होगा।

Criminal Code Review hindi
Criminal Code Hindi Review: पुलिस और चोर के बीच पकड़म पकड़ाई वाला ये शो, मनी हाईस्ट के फैंस के लिए 3

टोटल एपिसोड इनफार्मेशन:

शो की पूरी कहानी जानने के लिए आपको टोटल 8 एपिसोड देखने होंगे जिसकी हिंदी डबिंग काफी अच्छी की गई है। एपिसोड का रनिंग टाइम 45 से 60 मिनट के आसपास का है ज्यादातर एपिसोड 50 से 55 मिनट का टाइम लेंगे। क्राइम और थ्रीलर से भरपूर इस ड्रामा को आप तभी देखना शुरू करें अगर आपको क्राइम से जुड़े ड्रामा देखना पसंद है जिसमें मनी हाइस्ट जैसी घटनाएं देखने को मिलें।

क्या यह शो फैमिली फ्रेंडली है?

एक्शन क्राईम और थ्रीलर से भरपूर फिल्म एक फैमिली फ्रेंडली शो बं सकता था जिसमें एक टिपिकल मनी हाईस्ट को दिखाया गया है लेकिन मेकर्स ने इसमें कुछ एडल्ट सीन्स के साथ साथ गाली गलौज को भी शामिल किया है जिसकी वजह से ये शो फैमिली फ्रेंडली कैटेगरी में नहीं आता है। इस फैमिली के साथ देखने की गलती ना करें।

क्रिमिनल कोड सीजन 2 रिलीज डेट:

क्राइम और रॉबरी की घटनाओं से भरपुर शो जिसके सीजन 1 की कहानी को आगे बढ़ाते हुए, जिस प्रकार मामले और भी ज़्यादा पेचीदा हो जाते है उसी के अकॉर्डिंग इस बार आपको कहानी और भी ज्यादा रोमांचक देखने को मिलेगी। जिन लोगों ने इसके सीजन 1 को देखा था उन्हें बेसब्री से इंतजार है सीजन 2 के रिलीज का। आपको बता दें कि क्रिमिनल कोड सीजन 2 का प्रीमियर नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 4 जून 2025 को कर दिया जाएगा।

निष्कर्ष:

अगर आपको एक ऐसे शो की तलाश है जिसमें कहानी क्राइम थ्रीलर के साथ एक दमदार और सरप्राइजिंग इन्वेस्टीगेशन को भी प्रस्तुत करें तो इस शो को आप नेटफ्लिक्स पर हिंदी बढ़ मे देख सकते है जिसे फिल्मीड्रिप की तरफ से 5 मे से 3 स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

देखें ठुकरा के मेरा प्यार वाली संचिता बसु का वायरल इंस्टाग्राम वीडियो

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read