Forever Web Series Review: एडल्ट कंटेंट के साथ, लव, सेक्स और धोखा की याद दिलाती फ्रेंच सीरीज हिंदी में।

Written by: Arshi
Publish On: September 29, 2025 9:56 PM (IST)
Forever Web Series Review in hindi

नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फ्रेंच लैंग्वेज वेब सीरीज को हिंदी डब के साथ 8 मई 2025 को रिलीज कर दिया गया है। इस सीरीज की पूरी कहानी जानने के लिए आपको टोटल 8 एपिसोड देखते होंगे जिनका रनिंग टाइम 43 से 52 मिनट के आसपास का है।

स्टोरी 27 ऑल रॉयल टाइज़ प्रोडक्शन हाउस के द्वारा इस शो को बनाया गया है जो एक अलग तरह की ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। शो की कहानी फॉरएवर नाम की ही एक नॉवेल से ली गई है जिसे लिखा है जूडी ब्लूम ने।

इस टीन ड्रामा में आपको लोवी सिमोन और माइकल कूपर जूनियर मुख्य कलाकार के तौर पर देखने को मिलेंगे। आइये जानते है कैसी है इस शो की कहानी और किस तरह की ऑडीयंस के लिए इस शो को बनाया गया है। क्या आपको अपना कीमती समय इस शो को देना चाहिए या नहीं।

फॉरेवर स्टोरी:

शो की कहानी की शुरुआत क्रिशा (लोवी सिमोन) और जस्टिन (माइकल कूपर) के साथ होती है जो बचपन के दोस्त होते है और दोनों के दिल में एक दूसरे के लिए फीलिंग्स भी होती है लेकिन लम्बे समय से दोनों एक दूसरे से नहीं मिलें है जिसके बाद ये दोनों अपनी अपनी राह पर बहुत आगे निकल जाते है।

फ्रेंच सीरीज हिंदी में
Forever Web Series Review: एडल्ट कंटेंट के साथ, लव, सेक्स और धोखा की याद दिलाती फ्रेंच सीरीज हिंदी में। 4

लेकिन कहानी में ट्विस्ट आपको तब देखने को मिलेगा जब एक बार फिर दोनों अचानक से न्यू ईयर पार्टी में एक दूसरे से मिलते है।दोनों का एक दूसरे के साथ रिश्ता एक बार फिरसे शुरु हो जाता है जो कई आगे तक जाता है। रिलेशनशिप इमोशनली और फिज़िकली दोनों तरह से बिल्ड हो जाता है।

तभी एक दिन जस्टिन के सामने क्रिशा के अतीत से जुड़े कुछ राज़ आजाते है जिसके बाद दोनों में ब्रेकअप हो जाता है। क्यूंकि ये दोनों का पहला प्यार है तो रिश्ता खत्म करना भी इतने आसान नहीं है, दोनों के बीच अच्छी स्प्रिचुअल बॉन्डिंग भी है। लेकिन आपको शो देख कर ये पता लगाना होगा कि क्या दोनों के बीच रिश्ता सम्भल पायेगा या फिर नहीं।

कैसी है प्रोडक्शन क्वालिटी?

शो की कहानी इंगेजिंग है जो आपको जोड़कर रखती है लेकिन स्क्रीनप्ले थोड़ा स्लो फील होगा।अगर आप एक ऐसी कहानी देखना चाहते है जिसमें प्यार धोखा सेक्स और फिर से पैचप जैसी चीज़ें देखने को मिलें तो ये शो आपको बहुत पसंद आएगा।स्टोरी बहुत यूनिक नहीं है लेकिन फन टू वॉच के लिए एक बार इस शो को देखा जा सकता है।

एडल्ट कंटेंट के साथ लव सेक्स और धोखा की याद दिलाती फ्रेंच सीरीज हिंदी में 2
Forever Web Series Review: एडल्ट कंटेंट के साथ, लव, सेक्स और धोखा की याद दिलाती फ्रेंच सीरीज हिंदी में। 5

निष्कर्ष:

अगर आप भी एडल्ट कंटेंट के साथ एक अच्छी लव स्टोरी की तलाश में है तो ये फिल्म आपको बहुत पसंद आएगी और सबसे अच्छी बात ये है कि भले ही ये एक फ्रेंच शो है लेकिन आपको हिंदी डब के साथ देखने को मिल जायेगी।तो एक बार एंटरटेनमेंट के परपज़ से आप इस शो को ट्राई कर सकते है जिसे फिल्मीड्रिप की तरफ से 5 में से 3 स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Strong Woman Do Bong Soon Review:जेनर बेंडिंग,सुपरहीरो हाईएस्ट रेटिंग शो,जिसमें आपको क्राइम कॉमेडी सस्पेंस लव रोमांस सब मिलेगा

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts