KESARI Chapter 2 OTT: जानिए कब होगी रिलीज़ केसरी 2 जिओ हॉटस्टार पर

Written by: Amir khan
Publish On: September 29, 2025 3:18 PM (IST)
KESARI Chapter 2 OTT Release Jio Hotstar

केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग यह अक्षय कुमार की केसरी का सीक्वेल है पर यहां कहानी पहले भाग से बिलकुल अलग रख कर दिखाई गयी है।

केसरी चैप्टर २ का निर्देशन किया है करण सिंह त्यागी ने और इसे प्रोडूस किया है धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म के मुख्य पात्र में हमें अक्षय कुमार,आर. माधवन अनन्या पांडे देखने को मिलते है।

आजतक के अनुसार केसरी २ का बजट लगभग 100 करोड़ रूपये के करीब बताया जा रहा है ,और अभी अगर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नज़र डाले तो ये बनता है 50.25 करोड़ रूपये का।

अक्षय कुमार की यह फिल्म उस तरह का सिनेमा घरो में परफॉर्म करती नहीं दिखाई दे रही है जिस तरह से अंदाज़ा लगाया जा रहा था। अगर आप लोगो ने केसरी २ को सिनेमा घरो में जाकर नहीं देखा है और इंतज़ार है इसके ओटीटी रिलीज़ का,तो आइये जानते है कब और किस ओटीटी पर इसे रिलीज़ किया जाना है।

केसरी चैप्टर 2 ओटीटी प्लेटफार्म

अक्षय कुमार की केसरी २ के राइट्स जिओ हॉटस्टार के पास है 123telugu मिडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार केसरी २ के राइट्स को जिओ हॉटस्टार ने 105 करोड़ का भुगतान करके खरीदा है। ये भुगतान इसके बजट के बराबर का ही है।

जिओ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन में अगर देखा जाए तो भारत में इस समय नंबर एक पर है। ज्यादा तर सभी बड़ी फिल्मो के राइट्स जिस तरह से पहले नेटफ्लिक्स हासिल करने में लग जाता था ठीक उसी तरह से अब जिओ हॉटस्टार रिलीज़ से पहले ही हिंदी फिल्मो के राइट्स को हासिल कर लेता है।

मोहनलाल की L2: Empuraan और Thudarum के हिंदी ओटीटी राइट्स भी जिओ हॉटस्टार के पास ही है।

कब तक रिलीज़ होगी केसरी चैप्टर २ जिओ हॉटस्टार पर

केसरी २ को imdb पर 8.5 स्टार की रेटिंग मिली है केसरी का पहला भाग रिलीज़ हुआ था 2019 को जो की प्राइम विडिओ पर उपलब्ध है केसरी २ को 18 अप्रेल को सिनेमा घरो में रिलीज़ किया गया अगर आपको केसरी २ के ओटीटी रिलीज़ का इंतज़ार है तो यह फिल्म आपको सम्भवता 13 जून को देखने को मिल सकती है।

ओटीटी रिलीज़ के एक महीने के बाद केसरी २ स्टार गोल्ड पर प्रीमियर होती दिखाई देगी,अगर आपको ऐसा लग रहा है के ओटीटी रिलीज़ में देरी है तो अभी यह फिल्म सिनेमा घरो में लगी हुई है जहा पर जाकर आप इसे देख सकते है।पर अगर आप ने इसे ओटीटी पर देखने का मन बना लिया है तो यह फिल्म सिनेमा रिलीज़ के दो महीने के बाद जिओ हॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होती दिखाई देगी।

कैसी है केसरी २

यह भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है। यहाँ भारतीय इतिहास का वो काला पन्ना एक बार फिर से खोला गया है जो जलियांवाला बाग़ हत्या कांड के नाम से जाना जाता है। फिल्म की शुरुवात में ही जिस तरह से बेरहमी से निहत्ते लोगो को ब्रटिश की गोलियों के द्वारा जिस तरह से मारा जाता है इसे देख कर आपका खून खौल उठता है। इस हत्या काण्ड के बाद इंसाफ लेने के लिए अक्षय कुमार की इंट्री होती है।

अक्षय कुमार की मास्टर पीस एक्टिंग आपको फिल्म के आखिर में देखने को मिलेगी पर इस एक्टिंग को देखने के लिए एक लम्बी बोरिंग यात्रा करनी होगी। आर माधवन भी अपनी एक्टिंग के दम पर पूरी फिल्म पर छाए रहते है।

कारन सिंह त्यागी का निर्देशन काफी शानदार है यह खुद एक वकील है तो इन्हे पता था के एक वकील को किस तरह से फिल्म में पेश करना है जो रियलिस्टिक दिखाई दे।

केसरी चैप्टर २ के बारे में अगर एक लाइन में बोला जाए तो यह फुल पैसा वसूल फिल्म है।फिल्म में इस दर्दनाक खौफनाक हादसे को डिटेल के साथ प्रस्तुत किया गया है। अगर इसी तरह की फिल्मे अक्षय कुमार साल में एक बार करते दिखे तो कभी न कभी इस तरह की फिल्म इनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगी और अक्षय कुमार फिर से बॉलीवुड के सुपर स्टार कहलायेगे।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Thudarum hindi OTT release date,मोहनलाल की Thudarum हिंदी ओटीटी रिलीज़ डेट

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read