रोहित शेट्टी के शो में अविनाश मिश्रा और करण कुंद्रा के साथ 12 और कंटेस्टेंट, नाम यहाँ जानिए

Written by: Arshi
Publish On: September 28, 2025 11:02 PM (IST)
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants list

इंडिया का वन ऑफ द फियरलेस रियलिटी शो, जिसके हर एक एपिसोड और स्टंट के साथ आपके रोंगटे खड़े हो जाएँ, इसका सीजन 15 इसी साल प्रीमियर के लिए तैयार है, जिसमें इंडिया की कई पॉपुलर हस्तियाँ पार्टिसिपेट कर रही हैं।

इनमें कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटी के नाम शामिल हुए हैं और अगर ये सभी पार्टिसिपेट करते हैं तो इस बार का “खतरों के खिलाड़ी” एक अलग लेवल का होने वाला है। आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि कब “खतरों के खिलाड़ी” का नया सीजन रिलीज़ होने वाला है और कौन-कौन से पार्टिसिपेंट इस शो में पार्टिसिपेट करने के लिए तैयार हैं।

खतरों के खिलाड़ी 15 रिलीज़ डेट:

रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह रियलिटी शो, जिसका प्रीमियर इसी साल होना है, इस शो के सीजन 15 की शूटिंग मई महीने में शुरू कर दी जाएगी। जिसके बाद शो के प्रीमियर की डेट 27 जुलाई 2025 बताई जा रही है।

बात करें अगर टाइमिंग की, तो रात 9:30 बजे से स्ट्रीम किया जाएगा। शो को पसंद करने वालों की एक अलग लंबी लिस्ट है, जिन्हें इसके रिलीज़ का इंतज़ार बेसब्री से है। लोगों को शो का बेसब्री से इंतज़ार होने की एक वजह इस बार की कंटेस्टेंट लिस्ट भी है, जिसमें कई इंटरेस्टिंग नाम शामिल हैं।

“खतरों के खिलाड़ी 15” कंटेस्टेंट लिस्ट:

अविनाश मिश्रा:

9 दिसंबर 1995 को जन्मे 29 वर्षीय अविनाश मिश्रा जो इंडियन टेलीविज़न स्टार हैं, जिनका नाम बिग बॉस 18 के लिए जाना जाता है, अब “खतरों के खिलाड़ी” के साथ जुड़ने वाले हैं।

दिग्विजय सिंह राठी:

एमटीवी रोडीज़, कर्म या कांड, स्प्लिट्सविला X5 और बिग बॉस 18 जैसे शो के लिए फेमस कलाकार “दिग्विजय सिंह राठी”, जिनका जन्म 18 नवंबर 1999 में हरियाणा के गुड़गाँव में हुआ था। यह एक अच्छे कलाकार के साथ-साथ कंप्यूटर एप्लिकेशन में बैचलर डिग्री होल्डर भी हैं।

इसके साथ ही इन्हें फिटनेस ट्रेनर के तौर पर भी जाना जाता है, जिन्होंने स्टेट लेवल पर राइफल शूटर का पद भी अपने नाम किया है। अब इनका नाम 2025 में “खतरों के खिलाड़ी 15” से जुड़ चुका है।

ईशा सिंह:

बिग बॉस 18 फाइनलिस्ट ईशा सिंह, जिनका नाम इंडियन टेलीविज़न सिनेमा से भी जुड़ा हुआ है, अब “खतरों के खिलाड़ी 15” में पार्टिसिपेट करने के लिए तैयार हैं। ईशा सिंह का जन्म 24 दिसंबर 1998 में भोपाल में हुआ था। उनके करियर के जाने-माने शो में “एक था राजा एक थी रानी”, “इश्क सुभान अल्लाह”, “इश्क का रंग सफेद” और “मिडिल क्लास लव” जैसे शो के नाम शामिल हैं।

ईशा मालवीय:

“उड़ारियाँ” के लिए फेमस हुई ईशा मालवीय, जिन्हें बिग बॉस 17 में पार्टिसिपेट करने के लिए भी जाना जाता है, अब “खतरों के खिलाड़ी 15 में पार्टिसिपेट करने के लिए तैयार हैं।

चूम दरंग:

एक इंडियन एक्ट्रेस और मॉडल, जिसका जन्म 16 अक्टूबर 1991 में हुआ था। “पाताल लोक” और “गंगूबाई काठियावाड़ी” के लिए जानी जाती हैं। अब इस एक्ट्रेस के करियर में एक और रियलिटी शो का नाम जुड़ने जा रहा है, जो “खतरों के खिलाड़ी 15” है।

सिद्धार्थ निगम:

24 वर्षीय सिद्धार्थ निगम, जिन्हें “धूम 3” में समर के रोल के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉर्नविटा के एक ऐड के साथ की थी। बेस्ट चाइल्ड एक्टर के लिए इंडियन टेली अवॉर्ड अपने नाम कर चुके सिद्धार्थ निगम अब 27 जुलाई 2025 को प्रीमियर होने वाले “खतरों के खिलाड़ी 15” के पार्टिसिपेंट्स में शामिल हो चुके हैं।

बशीर अली:

5 सितंबर 1995 को जन्मे बशीर अली, जिन्हें “कुंडली भाग्य” जैसे टीवी शो के साथ-साथ एमटीवी “ऐस ऑफ स्पेस” और एमटीवी “रोडीज़” के लिए भी जाना जाता है। अब इनका नाम “खतरों के खिलाड़ी 15” में पार्टिसिपेट करने वाले सेलिब्रिटीज़ में भी शामिल हो चुका है। बशीर अली वो टीवी कलाकार हैं, जिन्होंने “स्प्लिट्सविला 10” का खिताब अपने नाम किया था।

गुल्की जोशी:

फेमस टीवी एक्ट्रेस गुल्की जोशी, जिनका जन्म 17 मई 1990 में हुआ था। इन्हें “मैडम सर”, “फिर सुबह होगी”, “परम अवतार श्री कृष्णा”, “भौकाल”, “नादान परिंदे घर आजा”, “पिया रंगरेज़”, “ये है मोहब्बतें” और ज़ी रिश्ते के पॉपुलर शो “हम साफ साफ हैं” के लिए जाना जाता है। अब यह इंडिया के पॉपुलर रियलिटी शो “खतरों के खिलाड़ी 15” में पार्टिसिपेट करने के लिए तैयार हैं।

भाविका शर्मा:

“गुम है किसी के प्यार में”, “जीजी माँ”, “उड़ने की आशा” और “एक्शन का रिप्ले” जैसे शो में काम करने के लिए जानी जाने वाली टीवी एक्ट्रेस, जिनका जन्म 5 अगस्त 1998 को हुआ था। अब इंडिया के पॉपुलर रियलिटी शो, जिसका सीजन 15 रिलीज़ होने वाला है, में पार्टिसिपेट करने के लिए तैयार हैं।

धनश्री वर्मा:

27 सितंबर 1996 को जन्मी इंडियन कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा, जिन्होंने हाल ही में इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ डिवोर्स लिया है, अब “खतरों के खिलाड़ी 15” में पार्टिसिपेट करने के लिए तैयार हैं। रोहित शेट्टी के साथ खतरों के खेल को और भी ज़्यादा खतरनाक और इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए इस खूबसूरत बला का शो में शामिल होना काफी है।

खुशबू पटानी:

दिशा पटानी, फिल्म इंडस्ट्री की बहुत ही फेमस और खूबसूरत अभिनेत्री की बहन खुशबू पटानी, अब इंडिया के वन ऑफ द बेस्ट रियलिटी शो “खतरों के खिलाड़ी 15” में पार्टिसिपेट करने के लिए तैयार हैं, जिसका 27 जुलाई 2025 को प्रीमियर किया जाएगा। खुशबू पटानी का जन्म 23 नवंबर 1991 को हुआ था, जो इंडियन आर्मी की पूर्व लेफ्टिनेंट के तौर पर जानी जाती हैं।

मलाइका शेरावत:

मलाइका शेरावत, फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट गॉर्जियस और हॉटेस्ट अभिनेत्री, जिनका जन्म 24 अक्टूबर 1976 को हुआ था। कई बेहतरीन फिल्मों में काम करने के बाद अब रोहित शेट्टी के बहुत ही पॉपुलर इंडियन रियलिटी शो “खतरों के खिलाड़ी 15” में पार्टिसिपेट करने के लिए तैयार हैं।

करण कुंद्रा:

करण कुंद्रा, जिनका नाम भारत के कई टीवी शो के साथ-साथ रियलिटी शो “बिग बॉस 15” के लिए भी जाना जाता है। अब इनका नाम एक और रियलिटी शो “खतरों के खिलाड़ी” से जुड़ने वाला है। इनका जन्म 11 अक्टूबर 1984 में जालंधर में हुआ था।

जिन्होंने कई टीवी शो जैसे “दिल ही तो है”, “कितनी मोहब्बत है”, “ये कहाँ आ गए हम”, “टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया”, “लव अधूरा”, “डांस दीवाने” आदि टीवी शो के साथ-साथ “मुबारकाँ” जैसी फिल्मों में काम करने के लिए भी जाने जाते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

अमिताभ-आमिर नहीं कोई ‘दूधवाला’ तो कोई टीचर

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts