kingdom किस ओटीटी पर होगी रिलीज़ ?

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2025 4:40 PM (IST)
kingdom movie release netflix

विजय देवरकोंडा की 31 जुलाई 2025 को किंगडम फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। यह तेलुगु भाषा की स्पाई थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है जिसका निर्देशन गौतम तिन्ननुरी के द्वारा किया गया है। विजय देवरकोंडा, सत्यदेव, भाग्यश्री बोर्से फिल्म की मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। विकिपीडिया के अनुसार फिल्म का बजट लगभग 130 करोड़ रुपये का बताया गया है।

सितारा एंटरटेनमेंट्स, फॉर्च्यून फोर क्रिएशन्स, श्रीकरा स्टूडियोज के द्वारा बनाई गई किंगडम के ओटीटी राइट्स की घोषणा कर दी गई है। अपना निर्धारित टाइम पीरियड खत्म करने के बाद किंगडम किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी आइए जानते हैं।

किंगडम ओटीटी राइट्स

विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम के राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं। नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म अपने सिनेमाघरों के रन के बाद ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। अगर आपके शहर में यह किंगडम फिल्म नहीं लगी है तो इसे देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

timesofindia.indiatimes के अनुसार नेटफ्लिक्स ने किंगडम के राइट्स को पूरे 50 करोड़ की भारी रकम देकर खरीदा है। क्योंकि आज यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तो इसकी ओटीटी रिलीज डेट का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है, पर जब भी यह ओटीटी पर आएगी वो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ही होगा इस बात की कन्फर्मेशन मिल गई है।

क्या खास है किंगडम में

विजय ने यहाँ शानदार एक्टिंग परफॉर्मेंस दिया है जिसका पहला हाफ कमाल का है। बॉक्स ऑफिस का नंबर कितना भी रहे पर फिल्म से विजय एक बार फिर से एक्टिंग के दम पर छाए हुए नजर आते हैं। पहले हाफ में एक एक्शन सीक्वेंस में विजय कमाल का एक्शन करते दिखे हैं। अनिरुद्ध का म्यूजिक दमदार है। एक अच्छा एक्टर जब अच्छे निर्देशक से मिलता है, तो फिल्म अच्छी ही बनती है। विजय की लाइगर, फैमिली स्टार के फ्लॉप होने के बाद विजय को किंगडम से बहुत उम्मीदें हैं।

विजय यहाँ पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं जो अंडरकवर एजेंट बनकर श्रीलंका जाते हैं। श्रीलंका में पहुँचकर अपने भाई से मिलते हैं तब जो वहा एक्शन सीन देखने को मिलते हैं वो लाजवाब हैं। किंगडम को क्रिटिक और दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। निर्देशक गौतम की जर्सी फिल्म तो याद ही होगी, जिसके इमोशन आँखों से आँसू निकालने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही गौतम ने अपनी फिल्म किंगडम में भी इमोशन की बारिश कर दी है। शानदार क्लाइमेक्स के साथ यह एक बार देखी जा सकती है।

READ MORE

Kingdom Movie Hindi Review: विजय देवरकोंडा की दमदार परफॉर्मेंस वाली एक्शन ड्रामा, लेकिन क्या ये उम्मीदों पर खरी उतरती है?

न्यूयॉर्क के खूंखार .44 कैलिबर किलर की सच्ची कहानी Conversations with a Killer The Son of Sam Tapes

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read