Mahabharat: Ek Dharmayudh: भारत की पहली A.i सीरीज़, जानें मज़ेदार बातें

Written by: Arslan
Publish On: November 2, 2025 1:10 PM (IST)
Mahabharat Ek Dharmayudh hidden fact

डायरेक्टर “आनंद एल राय” लेकर आए हैं जिओ हॉटस्टार पर अपनी नई सीरीज “महाभारत एक धर्म युद्ध” (Mahabharat: Ek Dharmayudh) के रूप में, इसका पहला एपिसोड 25 अक्टूबर 2025 के दिन रिलीज किया जा चुका है और अब इसके एपिसोड 2 के आने का दर्शकों को इंतजार है।

यह शो इसलिए भी खास है क्योंकि इस इंसानों या फिर भारी भरकम ग्रुप मेंबर्स की भीड़ के साथ नहीं बनाया गया, बल्कि इसको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है। हालांकि इससे पहले भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद कई फिल्मों और वेब सीरीज में ली जा चुकी है लेकिन जिस तरह से इस बार महाभारत एक धर्म युद्ध में इस तकनीक का इस्तेमाल हुआ है वह लाजवाब है।

पहले दूरदर्शन पर होने वाली थी रिलीज:

जिस समय इस लोक कथा सीरीज के बनने का अनाउंसमेंट हुआ था, उस वक्त इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार ने एक्वायर नहीं किया था जी हां सही सुना आपने क्योंकि पहले इसे भारत के सरकारी चैनल दूरदर्शन यानी (DD National) पर प्रसारित होना था लेकिन कुछ समय बाद एक अहम जानकारी निकल कर आई जिसमें पता चला कि इस शो को अब डीडी नेशनल पर नहीं बल्कि जिओ हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

डायरेक्टर आनंद एल रॉय का दमदार डायरेक्शन:

“आनंद एल रॉय” जो इससे पहले अपने करियर में कई बड़ी हिट फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं, इन फिल्मों में साल 2015 में आई तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और 2021 में एक हसीन दिलरूबा शामिल है साथ ही साथ निर्देशन की बात करें तो इन्होंने, साल 2013 में आई रांझणा फिल्म का निर्देशन भी किया है। यही वजह रहेगी इतना सारा एक्सपीरियंस होने के कारण कंप्यूटर द्वारा बनाए गए विजुअल्स भी स्क्रीन पर एकदम असली नजर आते हैं।

पहली महाभारत बनने में कितना खर्चा आया था:

पुराने समय में जब महाभारत जैसे महाकाव्य को पर्दे पर उतारा गया था तो उस समय “बी आर चोपड़ा” ने यह ज़िम्मा लिया था, क्योंकि पहली महाभारत साल 1988 से 1990 तक टीवी पर टेलीकास्ट हुई थी जिसके हर एपिसोड को बनाने में तकरीबन उस समय के हिसाब से 6 से 10 लाख रुपए का खर्च आता था और इस पूरी सीरीज को बनने में तकरीबन 9 करोड़ तक का खर्च आया था।

एकता कपूर की महाभारत:

1988 के बाद भी महाभारत के कई अन्य संस्करण बनाए गए इन्हीं में से एक था बालाजी टेलीफिल्म प्रोडक्शन के अंतर्गत बना डायरेक्टर “एकता कपूर” का शो “कहानी हमारे महाभारत की”, इसे साल 2008 में 9X चैनल पर प्रसारित किया गया। हालांकि यह काफी महंगा प्रोजेक्ट रहा क्योंकि विकिपीडिया के अनुसार इसे बनाने में तकरीबन 100 करोड़ से भी ज्यादा का खर्चा आया था, और बात करें इसके टोटल खर्च की तो यह तकरीबन 512 करोड़ था।

एसएस राजामौली की महाभारत:

वर्तमान समय में जिओ हॉटस्टार (JIOHOTSTAR) की “महाभारत एक धर्म युद्ध” के अलावा डायरेक्टर एसएस राजामौली भी इसी सब्जेक्ट पर अपनी फिल्म बना रहे हैं जिसका टाइटल महाभारत ही है। इसे दो भागों में बनाया जाएगा साथी फिल्म की रिलीज डेट 2027 के अंत तक आंकी जा रही है। हालांकि फिलहाल इसके स्टार कास्ट को डिसाइड नहीं किया गया है लेकिन जब भी यह फिल्म बनकर पर्दे पर दिखाई देगी तो तहलका जरूर मच जाएगा।

70 से 80% बजट की हुई बचत:

जब इस सीरीज “महाभारत एक धर्म युद्ध” को 2025 में बनाया गया, तो इतने सालों के बाद बजट बढ़ने के बजाय काफी कम हो गया है, इसके मुख्य वजह है A.i तकनीक। क्योंकि इस तकनीक को बनाए जाने में इंसानों की जरूरत नहीं पड़ी और हर एक चीज को करने के लिए कंप्यूटर ने अपना सहयोग दिया है।

READ MORE

Eden 2025: सुनसान टापू पर, छुपी हुई चाहतों का टकराव, जानें “ईडन” फिल्म का रिव्यु

Mahabharat: Ek Dharmayudh: हस्तिनापुर से पहले की कहानी जानें, महाभारत: एक धर्मयुद्ध के साथ

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts