Anjana singh birthday: 2 साल में 25 फिल्में साइन करके रिकॉर्ड बनाया इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने मनाएंगी अपना 35व जन्मदिन

Written by: Anam
Publish On: October 2, 2025 5:07 PM (IST)
Anjana singh birthday 2

भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह 7 अगस्त को अपना 35व जन्मदिन मनाने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी अभिनय क्षमता और मेहनत से भोजपुरी सिनेमा में एक अलग मुकाम हासिल किया है। लखनऊ में जन्मी अंजना सिंह ने 2 साल में 25 फिल्में साइन करके भोजपुरी सिनेमा में रिकॉर्ड बनाया था। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ खास बाते।

2 साल में की 25 फिल्में साइन:

अंजना सिंह को बचपन से अभिनय का शोक था साथ ही वह डांस में भी रुचि रखती थी। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में मॉडलिंग की और कई इवेंट भी होस्ट किए जहां उनके काम को सराहा गया। साल 2012 में अंजना सिंह ने पहली भोजपुरी फिल्म में कदम रखा और वो थी “एक और फौलाद”,

जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद अंजना की लोकप्रियता में बढ़ोतरी हुई और उन्होंने 2 साल के अंदर ही लगभग 25 फिल्में साइन की जिसे भोजपुरी सिनेमा का एक अनोखा रिकॉर्ड माना जाता है।

हिट मशीन के नाम से मशहूर:

अंजना सिंह ने कई फिल्मों में काम किया और उनकी ज्यादातर फिल्में हिट साबित हुई इसलिए उन्हें “हिट मशीन” भी कहा जाता इसके अलावा वह भोजपुरी सिनेमा में “ड्रीम गर्ल” और “लकी गर्ल” के नाम से भी जानी जाती है। यह उनकी मेहनत,लगन,बेहतरीन अभिनय और आकर्षक व्यक्तित्व की वजह से हो पाया।

उन्होंने साल 2013 में “लहू के दो रंग” फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखाया इसके बाद बलमा बिहार वाला,हिम्मत वाला,त्रिदेव,बहुरानी,सनकी दारोगा,सिंह साहब द राइजिंग और त्रिशूल जैसी जबरदस्त भोजपुरी फिल्मों में नजर आई जिसमें सिंह साहब द राइजिंग के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब भी मिला था।

अंजना सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी पर भी अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकी है। वह टीवी सीरियल “भाग न बचे कोइ” में नज़र आई थी जिससे उन्हें घर घर में देखा गया और पसंद किया गया।

सोशल मीडिया पर एक्टिव:

फिल्मों और टीवी के अलावा अंजना सिंह सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से जुड़ी रहती है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.6 मिलियन फॉलोवर्स है जिसपर वह अब तक 2684 पोस्ट डाल चुकी। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैमिली मोमेंट,अपकमिंग प्रोजेक्ट और फोटोशूट साझा करती है।

READ MORE

War 2 Review: वॉर 2 का पहला रिव्यु आया सामने, जानें।

Andhera Web Series: रिलीज़ डेट, कहानी, एक्टर्स और रोमांचक अपडेट्स”

Shaitaan 2 Story: क्या होगी शैतान 2 की कहानी? इस बार अपने शैतानी अवतार से डरा पाएंगे अजय देवगन

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read