Law and the City KDrama Teaser: नए टीजर ने बढ़ाई उत्सुकता, अपकमिंग ड्रामा के सार को प्रस्तुत करता टीज़र

Written by: Arshi
Publish On: September 30, 2025 6:38 PM (IST)
Law and the City KDrama Teaser

कोरियन लैंग्वेज में बना अपकमिंग कोर्ट रूम ड्रामा, जिसकी रिलीज का इंतजार कोरियन ड्रामा के फैंस को बेसब्री से है इसका नया टीजर हम सबके बीच रिलीज कर दिया गया है। टीज़र इतना ज्यादा प्रभावी है कि इस टीज़र ने रिलीज होते ही दर्शकों की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।कोरिया के बेहतरीन डायरेक्टर पार्क सेउंग वू के निर्देशन में इस शो को बनाया गया है।

जिन्होंने इससे पहले भी द गार्जियंस, कैरोस, पर्सन हू गिव्स हैप्पीनेस जैसे शो बनाये है। रोमांस से भरपूर यह एक लॉ यूथ ड्रामा होने वाला है। शो में मुख्य भूमिका निभाते हुए ली जोंग सुक,मुन का यंग, कांग यू सेओक, रयू हये यंग,और इम संग जै जैसे बेहतरीन कलाकार देखने को मिलेंगे।

लॉ एंड द सिटी टीजर:

टीवीएन के ओरिजिनल अपकमिंग शो का बहुत ही शानदार टीजर रिलीज कर दिया गया है जिसमें पांच वकीलों को दिखाया गया है जो एक साथ काम करते हैं।

Law and the City KDRAMA
Law and the City KDrama Teaser: नए टीजर ने बढ़ाई उत्सुकता, अपकमिंग ड्रामा के सार को प्रस्तुत करता टीज़र 3

और अपने काम के प्रेशर को कम करने के लिए कुछ पल एक साथ गुजारते हैं जो उनकी सारी टेंशनों को सिर्फ एक कॉफी के कप के बहाने दूर भगा देते हैं। कहानी अहान जू हयोंग (ली जोंग सुक), कांग हुई जी (मुन का यंग), चो चांग वोन (कांग यू सेक), बे मुन जेओंग (रयू हये यंग) और हा सांग गी (इम सेओंग जे) के साथ शुरू होती है।

जिस तरह से टीजर को प्रस्तुत किया गया है, सिर्फ टीज़र ही आपको फील गुड वाली फीलिंग देने की ताकत रखता है। जिस तरह से यह सभी वकील अपनी चुनौतियों को एक्सेप्ट करके उन पर जीत हासिल करते हैं और फिर अपने जीत के अवसर को सेलिब्रेट करते हैं यह सब देखकर आपको अच्छा लगेगा और आप खुद के जीवन में ऐसी नई-नई चुनौतियों को एक्सेप्ट करने के लिए प्रेरित होंगे।

लॉ एंड द टीजर रिलीज इनफॉरमेशन:

टोटल 12 एपिसोड वाले इस शो को 5 जुलाई 2025 को रिलीज किया जाएगा। इसका प्रीमियर टीवीएन के नेटवर्क पर होगा।

हर हफ्ते सैटरडे और संडे को एक-एक एपिसोड देखने को मिलेगा जिसका रनिंग टाइम 1 घंटा 15 मिनट के आसपास का है। जिन लोगों को ऐसे ड्रामा देखना पसंद है जिसमें स्टोरी रोमांस के साथ साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दे तो ये शो आप एक बार ज़रूर देखना चाहेंगे।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Housefull 5 Which Ending Best: हाउसफुल 5 मूवी का एंडिंग A देखें या B? जानें।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read