अनुपमा शो को कह रहा है यह एक्टर अलविदा,रूपाली गांगुली से था झगड़ा? तोड़ी चुप्पी

Written by: Anam
Publish On: September 29, 2025 10:19 PM (IST)
Anupama Latest Update May 2025

स्टार प्लस का शो अनुपमा टीवी के लोकप्रिय शोज़ में से एक है जिसे घर घर में देखा जा रहा है।यह शो आए दिन चर्चा में बना रहता है।अब हाल ही में रूपाली गांगुली से झगड़े के कारण शो छोड़ने की खबरों पर एक्टर मनीष गोयल ने चुप्पी तोड़ी है।

मनीष गोयल ने बताया पूरा सच:

सीरियल अनुपमा में मनीष गोयल राघव का किरदार निभा रहे थे खबरे थी कि मनीष गोयल और अनुपमा का किरदार निभा रही रूपाली गांगुली के बीच झगड़ा हुआ है जिस वजह से मनीष शो छोड़ रहे है।हालांकि अब इस खबर पर उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए न्यूज 18 की एक रिपोर्ट में बताया कि उनका रूपाली के साथ कोई झगड़ा नहीं है।

Untitled design 8 1
अनुपमा शो को कह रहा है यह एक्टर अलविदा,रूपाली गांगुली से था झगड़ा? तोड़ी चुप्पी 3

अभिनेता ने इस बात को गलत ठहराते हुए बताया कि उनकी और रूपाली की जान पहचान तबसे है जबसे वह मुंबई आए थे और रूपाली के साथ उनका चौथा प्रोजेक्ट है।मनीष ने यह भी कहा कि “आमतौर पर वैसे बिना चिंगारी के आग नहीं लगती यहां न चिंगारी है न आग मुझे नहीं पता लोग ऐसी खबरें क्यों फैला रहे यह झूठ है”।

मनीष गोयल क्यों छोड़ रहे अनुपमा:

साथ ही मनीष ने यह भी बताया कि वह इस शो को बीच से नहीं छोड़ रहे उन्हें कैमियो रोल के लिए ही रखा गया था जो आमतौर पर 3-4 महीने का होता है।उन्होंने बताया की उनके 6 सीन्स थे जिस में से चार शूट कर चुके है।और अभी फिलहाल वह शो नहीं छोड़ रहे इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उनके कैमियो रोल की टाइमिंग जब खत्म होगी तो वो इस शो से बाहर चले जाएंगे।

हाइ टीआरपी वाला शो:

अनुपमा इस समय टीवी के टॉप शोज़ में से एक है। जिसने हाइ टीआरपी में अपनी जगह अब तक बरकरार रखी है।शो अपनी बेहतरीन कहानी, दमदार कलाकार और जबरदस्त ट्विस्ट के कारण दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है।यहीं नहीं अनुपमा साल 2020 में टेलीकास्ट होना शुरू हुआ था और जबसे ज्यादातर यह सीरियल टीआरपी में नं 1 पर रह रहा है।कभी कभी यह ड्रामा नम्बर 2 या 3 पर भी आया है पर टॉप 5 में अपनी जगह बरकरार रखे हुए है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

खेसारी लाल यादव पहुंचे हॉस्पिटल फैंस ने की दुआएं,khesari lal yadav eye op recovery

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts