भारत में कब आएगी ओटीटी पर ने झा 2 यहाँ जानें पूरी डिटेल

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 7:53 PM (IST)
Ne Zha 2 OTT Release Date

ने झा: द डेमन चाइल्ड कॉन्कर्स द ड्रैगन किंग फिल्म 2019 में रिलीज हुई Ne Zha: Birth of the Demon Child का सीक्वल है। यहां चीनी परंपरा, पारंपरिक पुराणिक कथाओं, संस्कृति और इतिहास को साहसिक रूप में दिखाया गया है। ने झा 2, चीनी विचारधारा पर बनाई गई फिल्म है जिसमें बौद्ध धर्म, कन्फ्यूशीवाद, ताओवाद, मोहवाद और विधिवाद के सिद्धांत देखने को मिलते हैं। जियाओ ज़ी के निर्देशन में बनाई गई इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। अब तक यह सबसे अधिक कमाई करने वाली एनिमे फिल्म बन चुकी है।

ने झा 2 OTT रिलीज

लोगों के मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि अभी तक ने झा 2 को OTT पर रिलीज क्यों नहीं किया गया। इसके पीछे की वजह यह है कि चीन में जब किसी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाता है, सिनेमा रन के 4 से 5 महीने बाद उस फिल्म को चाइनीज OTT पर रिलीज होना होता है। इसके बाद ही इंटरनेशनल मार्केट के OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि ने झा 2 को अगस्त के अंत तक भारत में प्राइम वीडियो के OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाए। यह सिर्फ अनुमान है, अभी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। तो अगस्त या सितंबर महीने के बीच में यह प्राइम वीडियो या नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होती नजर आए।

ने झा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ने झा 2 को 29 जनवरी 2025 में चीनी नव वर्ष के दिन रिलीज किया गया था जिसका बजट तकरीबन 80 मिलियन डॉलर बताया जा रहा है। अगर इसे भारतीय रुपये में कन्वर्ट करें तो यह बनता है 600 करोड़ रुपये। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में 2.2 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की जिसे अगर भारतीय रुपये में नापें तो 18,480 करोड़ रुपये बनते हैं। ने झा 2 ने चीन में 17,250 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। इंटरनेशनल लेवल पर अगर इसकी कमाई को देखें तो यह 31 मिलियन डॉलर है। इसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और सिंगापुर जैसे देश शामिल हैं। ने झा 2 ने अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म इनसाइड आउट 2, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1.699 बिलियन डॉलर का कारोबार किया था, को भी पीछे छोड़ दिया है। ने झा 2 भारत में 25 अप्रैल 2025 को रिलीज की गई थी, जिसका पहले दिन का कलेक्शन 50 लाख के करीब हुआ था।

Ne Zha 2
भारत में कब आएगी ओटीटी पर ने झा 2 यहाँ जानें पूरी डिटेल 3

क्या है ने झा 2 में खास

ने झा 2 की हिंदी डबिंग काफी शानदार है। मुझे ऐसा लगता है कि ने झा 2 को देखने से पहले अगर आप इसका सीजन वन देख लें तो ने झा 2 को समझने में काफी आसानी। अमेजॉन प्राइम पर यह इंग्लिश डबिंग और सबटाइटल के साथ रेंटल बेस पर उपलब्ध है। रोकु चैनल और होपला पर यह फ्री में उपलध्ब है । अच्छे वीएफएक्स, प्रेजेंटेशन और कॉन्सेप्ट के साथ ने झा 2 निखर कर हमारे सामने आती है। एनीमेशन की दुनिया की मास्टरपीस वह फिल्म होती है,यह मन को गुदगुदाती है और दिल को छू जाती है। स्पिरिटेड अवे, द लायन किंग, योर नेम के बाद अब इसमें ने झा 2 का नाम भी शामिल हो चुका है। ने झा 2 अपनी अनोखी कहानी, यादगार संगीत और खूबसूरत एनीमेशन के साथ-साथ नेक्स्ट जेनरेशन सिनेमैटोग्राफी भी करती है।

जहां हमारी सोच खत्म होती है वहां से यह लोग अपनी सोच की शुरुआत करते हैं। फिल्म में एनिमेशन के साथ-साथ चीजों को मीनिंगफुल तरीके से इमोशंस के साथ पेश किया गया है। यहां फंतासी से भरी हुई दुनिया, जैसे रंग-बिरंगे लोग, रूप बदलते हुए ड्रैगन, जादुई पेड़, नदियां देखने को तो मिलती ही हैं, और साथ ही मिलता है दोस्तों और परिवार के प्रति प्यार।कॉमेडी के साथ खेल और सस्पेंस को भी यहां बड़ी खूबसूरती के साथ दर्शाया गया है। रहस्य, चमत्कार, अद्भुत नजारे, जैसे कल्पना से भरी हुई सोच रखने वाले लोगों को यहां यह सब चीजें महसूस करने को मिलेंगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

हेरा फेरी 3 में कॉमेडी किंग्स परेश रावल की वापसी एक बार फिर से होगा धमाल

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts