iHostage Movie Review: एप्पल शोरूम में घुसे किडनैपर की असल कहानी

Written by: Amir khan
Publish On: September 29, 2025 12:27 PM (IST)
Netflix iHostage Movie Review In Hindi

आई होस्टेज नाम की फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी में रिलीज़ कर दी गयी है। यह एक असल ज़िंदगी पर आधारित कहानी है जो घटित हुई थी 2022 में एम्स्टर्डम शहर के एक एप्पल के शो रूम में।एक घंटा चालीस मिनट की इस क्राइम थ्रीलर फिल्म में क्या अच्छा है,और क्या बुरा,आइये पता करते है अपने इस रिव्यु के माध्यम से।

आई होस्टेज रिव्यु (iHostage Review) हिंदी

कहानी

एम्स्टर्डम के एप्पल स्टोर में सौफियान मौसौली नाम का एक इंसान घुस जाता है। यह स्टोर में घुस कर वहा मौजूद सभी लोगो को बंदी बना लेता है।यह क्रिमनल स्टोर में मौजूद एक ग्रहक जो की एयर फोन खरीदने आया है इसकी कनपटी पर बन्दुक रख कर अपने सभी मांगो को मांगता है।

अब इसकी वो मांगे क्या होती है और वो ये सब किस वजह से कर रहा है,यही सब आगे हमें फिल्म में देखने को मिलता है।क्या ये पकड़ा भी जाता या फिर इसकी सभी मांगो को पूरा कर दिया जाता है यही सब आपको कहानी में देखने को मिलता है।

क्या है यहां ख़ास

इसे एक एवरेज कैटेगरी में शामिल किया जा सकता है। अगर आप एक प्रो फ़िल्मी है तब शायद यह आपको पसंद ना आये अगर आपको इस केस के बारे में पहले से जानकारी थी और इसकी चीज़ो को और डिटेल से जानना है तो आप इस फिल्म को देख सकते है।

फिल्म के मेकर ने खुद की क्रेटिवटी का इस्तेमाल करते हुए बहुत सी चीज़ो को दिखाने की कोशिश की है। कहानी में ज्यादा तर उन्ही सब चीज़ो के बारे में बताया जाता है जो असल में घटित हुआ था बहुत ज़ादा मिर्च मसाला डाल कर यहाँ कुछ भी पेश नहीं किया गया है।

जिस तरह से उस समय इस क्रिमनल ने कपडे पहने होते है ठीक उसी तरह से फिल्म में भी कपड़ो का इस्तेमाल किया गया है ताकि कुछ हद तक असल फीलिंग को लाया जा सके। अगर आपको इस घटना की जानकारी है तब यहां ऐसा कुछ भी नहीं दिखाया गया जो आपको पहले से पता नहीं होगा।आई होस्टेज की प्रजेंटशन बहुत अच्छे से पेश की गयी है।

यहा ज़बरदस्त सिनेमाटोग्राफी के साथ शानदार एक्टर परफॉर्मेंस भी देखने को मिलती है।फिल्म की लम्बाई कम होने की वजह से हमारा इसके किसी भी कैरेक्टर से भावत्मक जुड़ाव नहीं हो पाता।अगर आपको इस कहानी के बारे में कुछ भी पता नहीं है तब आपके अंदर एक क्रियोसिटी बनी रहती है के इसमें आगे क्या होने वाला है

निगेटिव पॉइंट

फिल्म के अंदर बहुत कुछ नया तो नहीं है पर अगर आपको असल ज़िंदगी पर आधारित फिल्मे देखना पसंद है,तब शायद यह आपको पसंद आ सकती है। स्क्रीन प्ले कुछ सीन में थोड़ा स्लो है,जो एक दर्शक के रूप में हमे बोर करता है।

निष्कर्ष

अगर आपको असल ज़िंदगी पर आधारित फिल्मे देखने का शौक है तो ये आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस है। आई होस्टेज की प्रोडक्शन वैल्यू ठीक ठाक है। यहां किसी भी तरह के एडल्ट सीन देखने को नहीं मिलते तो आप इसे अपने परिवार के साथ बैठ कर देख सकते है। मेरी तरफ से इस फिल्म को दिए जाते है पांच में से ढाई स्टार की रेटिंग।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

शाहरुख खान की किंग में होगी अब मुन्ना भाई के सर्किट अरशद वारसी की एंट्री

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read