Ballad of A Small Player: बैलाड ऑफ अ स्मॉल प्लेयर मूवी रिव्यू

Written by: Arslan
Publish On: November 3, 2025 7:28 PM (IST)
ballad of a small player reviews in hindi

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह फिल्म जुआ की लत से जूझते एक आदमी की इमोशनल कहानी बुनती है, जहां किस्मत और प्यार की जंग दिल को छू जाती है। स्टोरी में “लॉर्ड डॉयल” नाम का किरदार अपनी जिंदगी की भूलों से लड़ता दिखता है और समय के दो धागों में उलझी यह दास्तान दर्शकों को बाँध कर रखती है निर्देशक ने मकाऊ की चमकदार दुनिया को इतनी बारीकी से दिखाया है कि लगता है हम खुद वहां खड़े हैं

कहानी

कहानी दो समय रेखाओं पर चलती है जहां पास्ट में लॉर्ड की धोखेबाजी और प्यार की मुश्किल सामने आती है, वहीं प्रेजेंट में वह कसीनो की दुनिया में फंसता चला जाता है। बेटी ग्रेसन का किरदार रहस्यमयी जांच के साथ आता है जो लॉर्ड की पुरानी गलतियों को उजागर करता है, लेकिन असली मोड़ तब आता है जब जीत की चमक के पीछे छिपी सच्चाई सामने आती है। आत्मा का टच जोरों पर होता है और यह फिल्म को सुपरनैचुरल टच देता है जुआ के दांवों के बीच भावनाओं का खेल इतना सटीक है कि हर सीन में सस्पेंस बना रहता है

एंडिंग

फिल्म का अंत दिल दहला देने वाला है जहां लॉर्ड अपनी गर्लफ्रेंड डियो मिंग के बलिदान को समझता है और सारी कमाई को जलाकर वह अपनी लत से मुक्ति पाता है, बेटी के साथ डांस का सीन दोस्ती की मिठास दिखाता है लेकिन लॉर्ड का अकेलापन ही असली संदेश देता है कि गिल्ट की जंजीरें कभी न टूटें। यह क्लाइमेक्स दर्शकों को आंसुओं और सोच के भंवर में डुबो देता है बिना किसी खुशगवार अंत के यह रियल लगता है और जिंदगी की कड़वाहट को परदे पर दिखाता है

एक्टिंग और तकनीकी पक्ष

रिले ने लॉर्ड डॉयल के किरदार को इतनी गहराई से निभाया है कि उसकी आंखों में लत और पछतावा साफ झलकता है, वहीँ बेटी ग्रेसन का रोल ईमानदारी का प्रतीक बन गया है, जबकि डियो मिंग की फ्लैशबैक वाली उपस्थिति भावुकता की हद पार कर जाती है। सिनेमेटोग्राफी ने कसीनो की रोशनी और अंधेरी गलियों को खूबसूरती से कैद किया है बैकग्राउंड म्यूजिक जुआ के रोमांच को बढ़ाता है पर कभी भी ओवरड्रामेटिक नहीं लगता।

निष्कर्ष

यह फिल्म जुआ की तबाही और अनकहे प्यार की कहानी है जोकि छोटे खिलाड़ी की जिंदगी को आईना दिखाती है। अगर आप भावुक ड्रामा और थ्रिलर का मिक्स चाहते हैं तो इसे जरूर देखें, लेकिन एंडिंग के लिए तैयार रहें क्योंकि यह दिल को हिला देगी। मेरी इस फिल्म के लिए रेटिंग रहेगी 5/4. नेटफ्लिक्स की यह नई रिलीज वीकेंड के लिए परफेक्ट और जबरदस्त चॉइस है।

READ MORE

IT: Welcome to Derry सच्ची घटना पर आधारित है? जानें इस डरावने राज का खुलासा

The Asset 2025: ड्रग्स, धोखा और एक लड़की की जंग, नेटफ्लिक्स की नई सीरीज “द एसेट” का रिव्यू

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read