बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना आजकल अपनी आगामी फिल्म थामा को लेकर व्यस्त है, इसके अलावा उनकी सूरज बड़जात्या के साथ एक रोमांटिक फिल्म की भी चर्चाएं हो रही है। हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है जिसमें यह जानकारी दी गई है कि इस फिल्म की शूटिंग कब तक शुरू होगी। इस रोमांटिक फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ मुख्य भूमिका में शर्वरी वाग नजर आएंगी।
क्या है नई अपडेट:
वैसे तो आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म थामा को लेकर काफी व्यस्त है पर इसी के साथ पिछले साल से ही यह खबरें आम हो रही है कि आयुष्मान खुराना निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ एक रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाले हैं। साथ ही इस फिल्म में आयुष्मान के साथ शर्वरी वाघ रोमांस करते दिखेंगी।

अब हाल ही में फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग 2025 में नवम्बर से शुरू हो सकती है।साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यह फिल्म जल्द से जल्द पूरी की जाएगी और 2026 तक फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा।हालांकि मेकर्स ने रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं की है।
सलमान के बाद अब आयुष्मान:
सूरज बड़जात्या की फिल्मों में ज्यादातर सलमान खान दिखे और उन्होंने प्रेम की भूमिका निभाई है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।अब इस बार उनकी फिल्म में आयुष्मान खुराना प्रेम के किरदार में नजर आएंगे। इस खबर ने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया है खास कर उन लोगों को जो सूरज बड़जात्या की रोमांटिक और लाइट हार्टेड फिल्मों के फैंस है।
अब देखना यह है कि सलमान खान की जगह क्या आयुष्मान खुराना अपना जादू चला पाएंगे या नहीं।
सूरज बड़जात्या की रोमांटिक फिल्मों में कुछ फिल्में ऐसी है जिन्हें आज भी घरों में देखा जाता है जिसमें हम आपके है कौन,हम साथ साथ है,विवाह,और मैने प्यार किया आदि शामिल है।
आयुष्मान खुराना वर्क फ्रंट:
आयुष्मान खुराना इस फिल्म के अलावा काफी समय से दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म थामा पर काम कर रहे है।यह मैडोक्स फिल्म्स के बैनर तले बनाई जाने वाली फिल्म है।जिसमें स्त्री ,स्त्री 2,और भेड़िया जैसी फिल्में बनी है।इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक वैंपायर का किरदार निभाते दिखने वाले है।यह फिल्म 2025 के दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Bhojpuri Song Ticket : भोजपुरी सुरो को सजाती शिल्पी राज का एक और शानदार गीत








