Rishab Chadha Birthday 2025: 31वे जन्मदिन पर ऋषभ चड्ढा ला रहे माडर्न मजनू स्टेज शो फैंस के लिए तोहफा

Written by: Anam
Publish On: October 1, 2025 12:50 PM (IST)
Rishab Chadha Birthday 2025

ऋषभ चड्ढा एक टेलीविजन और फिल्म अभिनेता है साथ ही वह स्टेज शो से भी दर्शकों का मनोरंजन करते है।ऋषभ चड्ढा 20 जून 2025 को मॉर्डन मजनू स्टेज शो ला रहे है जिसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।

जन्मदिन पर फैंस को देंगे तोहफा:

ऋषभ अपने अभिनय के साथ साथ पोयटिक स्किल से भी दर्शकों का मनोरंजन करते है।पिछले कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर आने वाले स्टेज शो माडर्न मजनू की फोटो शेयर की थी जिसमें ऋषभ मुस्कुराते हुए माइक पकड़े नजर आ रहे है और चारों तरफ पेपर्स उड़ रहे है।साथ ही उन्होंने इस स्टेज शो की डेट भी अनाउंस की थी जो उनके जन्मदिन के मौके पर 20 जून को मुंबई में होगा।ऋषभ का जन्म 20 जून 1994 में हुआ था उस हिसाब से वह 31 साल के होने वाले है इस मौके पर वह फैंस को मॉडर्न मजनू जबरदस्त तोहफे के रूप में दे रहे है।

अभिनय से बनी पहचान:

Rishab Chadha Birthday 2025
Rishab Chadha Birthday 2025: 31वे जन्मदिन पर ऋषभ चड्ढा ला रहे माडर्न मजनू स्टेज शो फैंस के लिए तोहफा 3

ऋषभ चड्ढा ने हिंदी फिल्मों ,टेलीविजन और वेब सीरीज में काम किया है उनके अभिनय में चंचलता,कॉमेडी और इमोशंस का मिश्रण देखने को मिलता है।बात करे उनके करियर की तो ऋषभ ने साल 2007 में टीवी शो ‘अलादीन’ से करियर की शुरुआत की इसके बाद 2013 में लाइफ ओक के शो ‘खौफ बिगिंस रिंगा रिंगा रोजेस’ साल 2017 में ‘आदत से मजबूर’ टीवी शो में भी नजर आए।

बात करे फिल्मोग्राफी की तो इन्होंने 2014 में सोनम कपूर और फवाद खान की फिल्म ‘खूबसूरत’ में एक छोटे से रोल से बॉलीवुड में डेब्यू किया इसके अलावा वह ‘दृश्यम’ जैसी सुपरहिट फिल्म में भी तब्बू के बेटे के किरदार में नजर आए थे।इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज में भी हाथ आजमाया और वह भूतपूर्व ,शादी बॉयज और डाइवोर्स के लिए कुछ भी करेगा जैसी वेब सीरीज में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके है।

छोटी उम्र से किए विज्ञापन:

ऋषभ चड्ढा ने कई सारे ब्रांड्स के विज्ञापन में भी अपने अभिनय की झलक दिखाई है जिसमें वह काफी छोटी उम्र से ही नजर आने लगे थे बात करे इनके विज्ञापन की तो इसमें डेल,डिटॉल,होंडा कार,नोकिया, कैडबरी,पेप्सी और ग्रामीण कुल्फी जैसे ब्रांड शामिल है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

वी वर लायर्स वेब सीरीज रिव्यू 2025: प्राइम वीडियो का साइकोलॉजिकल थ्रिलर”

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read