Pawan Singh Net Worth 2025: जाने कितनी है पवन सिंह की चल और अचल संपत्ति।

Written by: Arshi
Publish On: September 30, 2025 10:45 AM (IST)
Pawan Singh Net Worth 2025

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह जो भी गाना गाते हैं वह तुरंत ट्रेंडिंग में चला जाता है। इस भोजपुरी सुपरस्टार के फैन बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, कोलकाता के साथ-साथ पूरे हिंदुस्तान में देखने को मिलते हैं।

पर इस सफलता के पीछे पवन सिंह की बेशुमार मेहनत और लगन भी शामिल है। आज जिस मुकाम पर पवन सिंह हैं, वहां पर पहुंचना इतना आसान नहीं था, पर अपनी मेहनत के बल पर पवन सिंह ने इसे आसान कर दिखाया। आइए जानते हैं पवन सिंह कितने करोड़ रुपये के मालिक हैं।

पवन सिंह नेट वर्थ 2025 (Pawan singh net worth 2025)

पवन सिंह को हमेशा से कार खरीदने का बहुत शौक रहा है। उन्हें लग्जरी कार खरीदना बेहद पसंद है। ताजा अपडेट के अनुसार, पवन सिंह के पास रेंज रोवर स्पोर्ट्स है जिसकी कीमत तकरीबन 1.2 करोड़ रुपये के आसपास होगी। दूसरी है टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी।

Untitled design 9
Pawan Singh Net Worth 2025: जाने कितनी है पवन सिंह की चल और अचल संपत्ति। 4

इसी के साथ इनके पास एक महिंद्रा की थार भी है। पवन सिंह ने फोर्ड एंडेवर भी खरीदी है और उनके पास बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज बेंज, जिसकी कीमत तकरीबन 75 से 85 लाख रुपये के बीच होगी, महिंद्रा स्कॉर्पियो और टोयोटा इनोवा जैसी कारों का कलेक्शन भी है।

अभी हाल ही में पवन सिंह ने एक स्कूटी भी खरीदी है, जिसकी कीमत 60,000 रुपये बताई जा रही है। चुनाव आयोग में दिए गए हलफनामे के अनुसार पवन सिंह ने 5.04 करोड़ रुपये की चल संपत्ति के साथ-साथ 11.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति दिखाई है।

प्रभात खबर ने अपने एक आर्टिकल में यह दावा किया है कि पवन सिंह एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख रुपये तक की फीस लेते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से पवन सिंह की नेटवर्थ के बारे में। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री तेजी के साथ आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। यहां के कलाकार अब स्टेट वाइज ही नहीं बल्कि देश और विदेश में भी पसंद किए जा रहे हैं।

Untitled design 1 3
Pawan Singh Net Worth 2025: जाने कितनी है पवन सिंह की चल और अचल संपत्ति। 5

पवन सिंह को हम उनके दमदार गानों की वजह से जानते हैं। यही वजह है कि पवन सिंह का भोजपुरी सिनेमा में डंका बजता है। एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले पवन सिंह ने अपने हुनर और दम से इतनी कमाई कर ली है कि वह अब अपनी आने वाली पीढ़ी को कभी गरीब नहीं होने देंगे।

आइए जानते हैं पवन सिंह की नेटवर्थ 2025 में कितनी है।

पवन सिंह ने ज्यादा पढ़ाई-लिखाई तो नहीं की है। उन्होंने सिर्फ हाई स्कूल तक की परीक्षा पास की है। पवन सिंह को बचपन से ही संगीत में रुचि थी। पवन सिंह के पास 1 करोड़ 39 लाख 75,000 रुपये की सिर्फ गाड़ियां हैं। लखनऊ में एक घर के अलावा मुंबई में उनके पास चार फ्लैट भी हैं।

अगर इन घरों की कीमत को देखा जाए, तो यह 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत रखते हैं। पवन सिंह के पास पटना और आरा जिले में एक करोड़ रुपये की जमीन भी है। कुछ सोर्स के अनुसार, पवन सिंह की संभावित अनुमानित नेट वर्थ 50 से 65 करोड़ रुपये की हो सकती है।

पवन सिंह के जो भी यूट्यूब पर गाने दिखाई पड़ते हैं, इन गानों के लिए यह 5 लाख रुपये तक की फीस चार्ज करते हैं। इनकी सालाना 3 से 5 करोड़ रुपये तक की कमाई हो सकती है, जिसमें फिल्में, एडवरटाइजिंग, इवेंट प्रोग्राम, यूट्यूब वीडियो शामिल हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Ritesh Deshmukh ki networth:क्या आप जानते है रितेश और जीनेलिआ के शाकाहारी मीट के बारे में

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts