“साईंया सुनी ना” पवन सिंह न्यू भोजपुरी गाना हुआ तेजी से वायरल

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 10:37 AM (IST)
Pawan Singh New Song 2025 Saiya Suni Na Bhojpuri

लाखों दिलों पर राज करने वाले पवन सिंह जोकि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पावर स्टार के नाम से भी पुकारे जाते हैं। पवन सिंह की आवाज के जादू से लाखों लोगों का दिल धड़कता है।यही वजह है कि पवन सिंह के गानों का इंतजार उनके फैन के द्वारा बहुत ही बेसब्री से किया जाता रहा है।

पवन सिंह न्यू वायरल गाना

पवन सिंह का एक और गाना तेजी से वायरल होता दिख रहा है। इस गाने का नाम है “साईंया सुनी ना” अभी तक इसको 12 मिलियन से ऊपर के व्यू मिल चुके हैं। पवन सिंह का यह गाना ग्राउंड पर तेजी के साथ रफ्तार पकड़े है। सैया सुनी ना गाने को पवन सिंह ने ही गाया है।

Untitled design 6
"साईंया सुनी ना" पवन सिंह न्यू भोजपुरी गाना हुआ तेजी से वायरल 3

आशुतोष तिवारी के द्वारा इसके लिरिक्स लिखे गए हैं और प्रियांशु सिंह ने दिया है म्यूजिक।

पवन सिंह के साथ इस वीडियो गाने में संजना सिंह भी दिखाई दे रही है।संजना सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अंदर बहुत से वीडियो गाने में काम किया है। 2025 में पवन सिंह ने अपने फैन को बिल्कुल भी नहीं निराश नहीं किया।

इसी साल आया पवन सिंह और कल्पना पटवारी का गाना आरा के ओठलाली , पवन सिंह और आस्था सिंह का लहंगवा रंगब जैसे कई गानों ने दर्शकों को झूमने परमजबूर कर दिया था।अप्रैल के महीने में आया पवन सिंह का घाघरी गाना भी दर्शको की पहली पसंद बना।

पवन सिंह की आने वाली फिल्म

पवन सिंह की फिल्म पावर स्टार को जल्दी सिनेमाघर में रिलीज कर दिया जाएगा ये फिल्म पवन सिंह के ही जीवन को दर्शाएगी जिसका ट्रेलर पहले ही यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है। पवन सिंह की इस फिल्म को उनके फैन और दर्शकों के द्वारा काफी समय से इंतजार किया जा रहा है।

पावर स्टार को यूपी,बिहारऔर झारखंड में एक साथ रिलीज किया जाना है, जिसका निर्देशन फिरोज खान ने किया है और अगर प्रोड्यूसर की बात की जाए तो समीर आफताब और मधु शर्मा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया हैं। यहां पवन सिंह ही मेन लीड में दिखाए जाने वाले हैं जहां पर इन्होंने एक सुपरस्टार का किरदार निभाया है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Head Over Heels कोरियन ड्रामा का नया टीज़र हुआ रिलीज़, प्यार की नई मिसाल के साथ जानिए इस शो की रिलीज़ डेट

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts