Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन की रेड 2, रिलीज़ की उल्टी गिनती शुरू।

Written by: Arslan
Publish On: September 29, 2025 3:32 PM (IST)
Raid 2 Advance Booking

साल 2018 में रिलीज हुई “अजय देवगन” की फिल्म “रेड” जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया, के सात साल बाद इसके सीक्वल “रेड 2” को रिलीज किया जा रहा है। रेड की कहानी मुख्य रूप से अमाय पटनायक नामक इनकम टैक्स ऑफिसर के इर्द-गिर्द बुनी गई थी।

इस किरदार को अजय देवगन ने जीवंत बनाया, जिसके परिणामस्वरूप रेड 2 में भी अमाय पटनायक के किरदार को ही आगे बढ़ाया जाएगा। इस बार भी एक हाई-प्रोफाइल राजनेता अमाय पटनायक के जांच का हिस्सा होगा।

रेड 2 में कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे, जिनमें रितेश देशमुख, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और वाणी कपूर शामिल हैं। रितेश देशमुख ने फिल्म में एक भ्रष्ट नेता का किरदार निभाया है। फिल्म को 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके रिलीज से चार दिन पहले, यानी 27 अप्रैल 2025 से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Raid 2 Advance Booking 1
Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन की रेड 2, रिलीज़ की उल्टी गिनती शुरू। 3

रेड 2 एडवांस बुकिंग रिपोर्ट:

अजय देवगन की पिछली फिल्म शैतान, जो 8 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी, ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 211 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शैतान में अजय देवगन के साथ-साथ आर. माधवन जैसे दिग्गज कलाकार भी थे। इसकी कहानी और सस्पेंस ने दर्शकों को इतना प्रभावित किया कि यह फिल्म सभी की पसंदीदा बन गई। ऐसे में शैतान की सफलता के बाद रेड 2से भी काफी उम्मीदें हैं। अब देखना यह है कि 1 मई 2025 को रिलीज के बाद रेड 2 क्या कमाल दिखा पाती है।

रेड 2 कलेक्शन डे 1:

रेड 2 की पहले दिन की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों की बात करें तो ऑनलाइन मूवी टिकट बुकिंग ऐप बुकमायशो पर इसे अब तक 185.7K पब्लिक इंटरेस्ट रेटिंग मिल चुकी है। एडवांस बुकिंग टिकट की बात करें तो 27 अप्रैल 2025, दोपहर 12:00 बजे तक फिल्म के लगभग 6,000 टिकट बिक चुके हैं। इससे रेड 2 ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में 58 लाख रुपये कमा लिए हैं।

फिल्म की अनुमानित कुल एडवांस टिकट बुकिंग के अनुसार, फिल्मीड्रीप (filmydrip) के मुताबिक, यह लगभग 2 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। रेड 2 को पूरे भारत में 3,700 सिनेमा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का बजट लगभग 48 करोड़ रुपये है। जिस तरह की हाइप रेड 2 को मिल रही है, उसे देखकर लगता है कि यह अपने कुल बजट को पहले सप्ताह में ही वसूल कर लेगी और एक बड़ी हिट साबित होगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

jannat 3:इमरान हाशमी जन्नत 3 जाने कब आएगी ?

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read