44 साल की उम्र में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू

Written by: Anam
Publish On: September 29, 2025 4:30 PM (IST)
Riddhima kapoor sahni movies

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी 44 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।इस खबर से दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे है।

रिद्धिमा ने हाल ही में शिमला में फिल्म की शूटिंग की है।कपूर खानदान की इस बेटी ने हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स के शो ‘फ़ेबुलोउस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ में डेब्यू किया था और अब बड़े पर्दे पर आने की पूरी तैयारी में है।

44 साल में बॉलीवुड में डेब्यू:

रिद्धिमा ने हमेशा फिल्मी दुनिया से दूरी बनाकर रखी पर अब काफी समय बाद वह अपने माता पिता और भाई भाभी की तरह फिल्मी दुनिया में कदम रख रही है।रिद्धिमा अब 44 साल की हो गई है और अचानक उनकी बॉलीवुड में एंट्री दर्शकों को चौंक रही है।

Riddhima kapoor sahni movies
44 साल की उम्र में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू 3

एक इंटरव्यू के दौरान रिद्धिमा ने बताया कि फिल्मों में काम करना उनकी योजना में नहीं था। उनका कहना है उन्होंने यह प्लान नहीं किया था पर उन्हें स्क्रिप्ट सुनाई गई और वो उन्हें पसंद आई तो उन्होंने हां कह दी।
रिद्धिमा ने नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘फ़ेबुलोउस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ में पहली बार अपने अभिनय की झलक दिखाई थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।और अब वह बड़े पर्दे पर आने के लिए काफी उत्साहित है।

मां नीतू कपूर के और कपिल शर्मा भी है शामिल:

आशीष आर मोहन द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें रिद्धिमा के साथ उनकी मां नीतू कपूर और कॉमेडियन कपिल शर्मा के होने की भी खबरे आ रही है। निर्देशक आशीष आर मोहन इससे पहले भी वेलकम बैक और खिलाड़ी 786 जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में रिद्धिमा कपूर साहनी की मां नीतू कपूर और कॉमेडियन कपिल शर्मा भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि उनकी उपस्थिति की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म के टाइटल को अभी गोपनीय रखा गया है।

शिमला की वादियों में शूटिंग:

फिल्म की शूटिंग पहाड़ों में शिमला की वादियों में की जा रही है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू के दौरान रिद्धिमा ने यह बताया था कि वह एक फिल्म की शूटिंग पहाड़ों पर कर रही है और यह शूटिंग जून तक चलेगी।साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह इस प्रक्रिया को खूब एंजॉय कर रही है।

इस फिल्म के प्रोडक्शन को लेकर ज्यादा कोई सूचना सामने नहीं आई है।पर रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 2026 में रिलीज होने की योजना में है।दर्शक उनके बॉलीवुड डेब्यू को खबर से काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Spirit Movie Cast Update: कल्कि के बाद प्रभास और दीपिका की जोड़ी एक बार संदीप रेड्डी वांगा की तीसरी हिंदी फिल्म में

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts