टीवीएफ का बहुत ही पॉपुलर शो पंचायत, जिसे लोगों के द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया गया है जिसकी वजह से शो का चौथा सीजन बहुत जल्दी फैंस को देखने को मिलेगा, लेकिन अगर आप भी पंचायत के बहुत बड़े फैन हैं और इसी तरह की कॉमेडी और इमोशंस के मेल जोल वाली कहानी देखने में इंटरेस्ट रखते हैं तो पंचायत सीजन 4 की रिलीज से पहले वेव्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिल्कुल फ्री में अवेलेबल सरपंच सीरीज को किसी भी हाल में मिस न करें।
30 अप्रैल 2025 को वेव्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी लैंग्वेज में बनी इस ड्रामा सीरीज को बिल्कुल फ्री में अवेलेबल कर दिया गया है। यह शो आपको पूरी तरह से पंचायत वाली फीलिंग देगा। आईए जानते हैं कैसी है इस शो की कहानी,क्या यह शो आपका कीमती समय डिजर्व करता है।
सरपंच सीरीज स्टोरी:
इस शो की कहानी की शुरुआत रामपुरा नामक एक गांव से होती है जहां के सरपंच पिछले कई सालों से चुनाव जीत कर सरपंच बने हुए हैं और उस गांव की जनता भी अपने सरपंच से काफी खुश है जिसकी वजह से समाज में शांति और खुशहाली बरकरार है।
लेकिन इस शो की कहानी को अगर पंचायत से कंपेयर करें तो बिल्कुल उसके विपरीत कहानी देखने को मिलेगी। जिसे आप इस तरह से समझ सकते हैं कि अगर पंचायत के प्रधान जी थोड़े से रावडी टाइप होते और साथ ही ऊंच नीच जाति पात की भावना वाले होते और लोगों का कल्याण तो बिलकुल भी न करते तो कहानी कैसी होती।बस यही सब जानने के लिए आपको इस सीरीज को देखना होगा।

सरपंच टोटल एपिसोड इनफॉरमेशन:
पूरी कहानी जानने के लिए इस शो के आपको टोटल सात एपिसोड देखना होंगे जिनका रनिंग टाइम 30 से 40 मिनट के आसपास का है।हर एक एपिसोड की कहानी एक दूसरे से जुड़ी हुई है जिसकी वजह से आप बिल्कुल भी बोरियत फील नही करेंगे और आगे की कहानी जानने के लिए शो से जुड़े रहना चाहेंगे।

कैसा है प्रोडक्शन:
इस समय आपको बहुत सारे पंचायत के कैरेक्टर भी देखने को मिलेंगे जिन्हें बखूबी प्रेजेंट किया गया है। बात करें अगर डायरेक्शन की तो उसमें आपको थोड़ी सी कमी फील होगी। कैरेक्टर्स का रिप्रेजेंटेशन भी थोड़ा सा वीक है बाकी बात करें अगर मेन कैरेक्टर की तो उन्होंने काफी अच्छा काम किया है।मुख्य कलाकारों में आपको अनुद सिंह ढाका, युक्ति कपूर, विनीत कुमार, नीरज सूद, विभा चिब्बर, सुनीता राजभर आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।
निष्कर्ष :
अगर आपको पंचायत जैसा शो देखना पसंद है तो पंचायत का सीजन 4 आने से पहले इस शो को जरूर देखें यह शो आपको बिल्कुल फ्री में देखने को मिल जाएगा जो आपको अच्छा एक्सपीरियंस देगा। फिल्मीड्रिप की तरफ से सरपंच नाम की इस सीरीज को 5 में से 3 स्टार की रेटिंग दी जाती है।
READ MORE







