शाहरुख खान की किंग मूवी नई अपडेट

Written by: Arslan
Publish On: October 1, 2025 12:42 PM (IST)
King Movie Update

सुपरस्टार और बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की आगामी फिल्म “किंग’ से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तब से दर्शक इसके बारे में जानने के लिए उत्साहित हैं। किंग मूवी की शूटिंग मई के महीने में शुरू हो चुकी है और वर्तमान समय में यह मुंबई में चल रही है। इसी बीच एक नया अपडेट सामने आया है, आइए जानते हैं।

शाहरुख खान की किंग मूवी अपडेट:

बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक शाहरुख खान की नई फिल्म की घोषणा होते ही उनके प्रशंसक उत्साहित हो जाते हैं। हाल ही में “किंग मूवी” के निर्माण की खबरें सामने आई हैं और हर दिन इस फिल्म से जुड़ा कोई नया अपडेट सुनने को मिल रहा है।

ताजा अपडेट के अनुसार, जल्द ही “किंग’ का एक एक्शन सीक्वेंस शूट होने वाला है, जिसे जेल के माहौल में फिल्माया जाएगा। माना जा रहा है कि “डॉन 2” की तरह जेल से संबंधित दृश्य इस फिल्म में भी देखने को मिल सकते हैं। किंग के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं और इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को और भव्य बनाने के लिए कई हॉलीवुड डायरेक्टर भी टीम का हिस्सा हैं।

किंग मूवी की दमदार स्टार कास्ट:

शाहरुख खान की किंग इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसमें शाहरुख मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और उनके साथ उनकी वास्तविक जीवन की बेटी सुहाना खान भी अभिनय करेंगी। इसके अलावा फिल्म की स्टार कास्ट में दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, राघव जुयाल, सौरभ शुक्ला और अभय वर्मा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं।

किंग मूवी की रिलीज डेट:

शाहरुख खान की इस एक्शन से भरपूर और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं,जिन्होंने इससे पहले सलाम नमस्ते,तारा रम पम, बचना ऐ हसीनो,अनजाना अनजानी,बैंग बैंग,वॉर,पठान और साल 2024 में रिलीज हुई दमदार फिल्म फाइटर , जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इस बार वह शाहरुख खान के साथ एक बार फिर निर्देशक के रूप में काम कर रहे हैं। किंग की रिलीज डेट के बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है,लेकिन अनुमान है कि यह फिल्म 2026 के अंत तक रिलीज हो सकती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Bengal 1947 Movie Review: क्या ये अनटोल्ड लव स्टोरी आपका दिल जीत पाएगी?

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts