Sikandar Advance Booking: बन गया माहौल,एडवांस बुकिंग में बन रहे हैं नए रिकॉर्ड

Written by: Arshi
Publish On: September 28, 2025 9:55 PM (IST)
Sikandar Advance Booking

इस ईद पर सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकंदर धूम मचाने के लिए तैयार है।जिसका आगाज़ फिल्म की एडवांस बुकिंग ने कर दिया है। फिल्म को 30 मार्च 2025 को थिएटर में रिलीज़ होना है और 29 मार्च की शाम से ही फिल्म की एडवांस बुकिंग के चौंकाने वाले नतीजे आना शुरू हो गए हैं।बुक माय शो के प्लेटफॉर्म पर हर घंटे 10,000 से ज़्यादा टिकट सोल्ड आउट हो रहे हैं।

पहले ही दिन पर इस फिल्म को 22000 से ज़्यादा शोज़ मिलने वाले हैं और अगर बात करें स्क्रीन की तो साढ़े पाँच हज़ार से ज़्यादा स्क्रीन इस फिल्म को मिली हैं। यह तो अपने देश का हाल है, अगर बात करें ओवरसीज़ की तो साढ़े तीन हज़ार से ज़्यादा स्क्रीन्स फिल्म को मिली हैं। 2000 लोकेशंस के साथ बहुत बड़े लेवल पर फिल्म को 115 देशों में रिलीज़ किया जा रहा है जो इस फिल्म और सलमान के लिए एक बहुत बड़ा मौका है।

सिकंदर मूवी एडवांस कलेक्शन:

बात करें अगर 29 मार्च 2025 की शाम तक के इस फिल्म के एडवांस कलेक्शन की तो 8.72 करोड़ का कारोबार फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही कर लिया है। रात 11 बजे तक तीन लाख से ज़्यादा फिल्म के टिकट सोल्ड आउट हो चुके हैं और शो काउंट्स भी 20 हज़ार से ऊपर हैं। जो सुबह तक पूरी उम्मीद है कि 22 हज़ार तक होने वाला है।

आइए जानते हैं स्टेट वाइज़ फिल्म का एडवांस कलेक्शन में क्या हाल रहा है।

दिल्ली एनसीआर – डेढ़ करोड़ से ऊपर का कलेक्शन 2000 से ऊपर के शोज़ के साथ इस फिल्म ने कर लिया है।

मुंबई – मुंबई में भी इस फिल्म ने एक करोड़ का कारोबार किया है जहाँ इसे 15 हज़ार से ऊपर के शोज़ मिले हैं।

बेंगलुरु – बात करें अगर बेंगलुरु की तो यहाँ पर 446 शोज़ हैं जिसमें से 22 शोज़ सोल्ड आउट हो गए हैं।

चेन्नई – यहाँ पर सिकंदर को सिर्फ 157 शोज़ मिले हैं जिसमें से 31 फास्ट फिलिंग पर आ गए हैं।

अभी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग में बढ़ोतरी आपको 30 मार्च तक देखने को मिलेगी। जो काफी अच्छे नतीजों के साथ सामने आएगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

16 एपिसोड के साथ 16 घंटे की कहानी जो 16 जन्मों तक याद रहेगी

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read