सन ऑफ सरदार 2: शानदार सरदार की धमाकेदार वापसी

Written by: Arslan
Publish On: October 1, 2025 2:21 PM (IST)
Son Of Sardar 2 TEASER

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली नई फिल्म सन ऑफ सरदार 2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है,जिसका आज एक नया मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। अजय देवगन की सन ऑफ सरदार मूवी जो कि साल 2012 में रिलीज हुई थी उसी का सीक्वल है सन ऑफ सरदार 2।

हालांकि सन ऑफ सरदार वन काफी कम बजट में बनी थी,जिसमें तकरीबन 30 करोड़ रुपये की लागत आई थी और साल 2012 में रिलीज हुई सन ऑफ सरदार ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में काफी तगड़ी कमाई की थी,जो कि 161 करोड़ रुपये थी,यही कारण रहा कि फिल्म को सुपरहिट माना गया। और अब सन ऑफ सरदार 2 मूवी के साथ अजय देवगन फिर से धमाल मचाने वाले हैं। चलिए जानते हैं कैसा है सन ऑफ सरदार 2 का यह नया पोस्टर।

सन ऑफ सरदार 2 पोस्टर:

Son Of Sardar 2 MOTION POSTER OUT
सन ऑफ सरदार 2: शानदार सरदार की धमाकेदार वापसी 3

अजय देवगन ने अपनी आने वाली नई फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का फर्स्ट लुक पोस्टर के माध्यम से जारी कर दिया है। इस नए पोस्टर में जसविंदर जस्सी सिंह रंधावा की वापसी होती हुई दिखाई दे रही है और बैकग्राउंड में वही सन ऑफ सरदार की थीम वाला गाना बजता हुआ दिखाई दे रहा है।

साथ ही अजय देवगन बेहतरीन पंजाबी लुक में कड़ा पहने हुए दिखाई दे रहे हैं,जो कि सरदारों की खास पहचान माना जाता है। सन ऑफ सरदार 2 का यह मोशन पोस्टर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रिलीज किया गया है जिसे देखकर दर्शक अपनी प्रतिक्रियाएँ जाहिर कर रहे हैं।

पोस्टर पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएँ:

फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का मोशन पोस्टर जैसे ही इंस्टाग्राम पर रिलीज किया गया,उसके बाद से ही अजय देवगन के फैंस इसे देखकर दीवाने हो गए हैं और इसी दीवानगी के चलते अपनी प्रतिक्रियाएँ कमेंट सेक्शन में जाहिर कर रहे हैं।

जहाँ एक यूजर ने काफी मजाकिया लहजे में लिखा “Oye paji kadhi hans bhi liya karo #sonofsardaar2 welcome back 🔥” तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा “The Return Of The Sardar 🔥 Son of Sardaar 2 is back 🔥🔥”।

वहीं एक तीसरा यूजर भी लिखता है कि “@bookmyshow ho jao taiyaar, tickets ka kholo jaldi bhandaar!” इन सभी शानदार प्रतिक्रियाओं को देखते हुए अजय देवगन की मूवी सन ऑफ सरदार 2 को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहा है, जिससे माना जा सकता है कि फिल्म रिलीज से पहले ही काफी हाइप में आ चुकी है।

सन ऑफ सरदार 2 रिलीज डेट:

अजय देवगन की मचअवेटेड आने वाली नई फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को 25 जुलाई 2025 के दिन से सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। और मूवी में मौजूद अन्य कलाकारों की बात करें तो अजय देवगन के साथ साथ सन ऑफ सरदार 2 में मृणाल ठाकुर और रवि किशन जैसे दिग्गज कलाकार भी दिखाई देंगे।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Kuberaa 3 Days Box Office Collection, कुबेर 3 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन”

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts