Soothravakyam OTT: 21 अगस्त से हिंदी में क्राइम थ्रिलर का तड़का

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2025 6:12 PM (IST)
Soothravakyam OTT release date

सूत्रवाक्यम मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की ओर से 2025 में रिलीज़ होने वाली एक ड्रामा, मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्म है। 5.27 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की गई इस फिल्म को 11 जुलाई 2025 को रिलीज़ किया गया था। हिंदी दर्शकों, जिन्हें मलयालम फिल्में देखना पसंद है, के लिए अब खुशखबरी है कि इस फिल्म की OTT रिलीज़ डेट सामने आ गई है। तो आइए जानते हैं कि कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर सूत्रवाक्यम को रिलीज़ किया जाएगा।

सूत्रवाक्यम OTT रिलीज़ डेट

सूत्रवाक्यम एक शानदार फिल्म है। यह फिल्म पैन इंडिया रिलीज़ नहीं की गई थी, लेकिन अब इसे पांच भाषाओं में एक साथ 21 अगस्त से Lionsgate Play और OTTplay Premium पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जहां यह तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम भाषा के साथ-साथ हिंदी में भी देखने को मिलेगी। IMDb पर इसे 10 में से 8.6 की रेटिंग मिली है। इसकी रेटिंग से ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फिल्म में मिस्ट्री को किस तरह से दर्शाया गया होगा।

क्या खास है सूत्रवाक्यम में

फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर दिखाया गया है जो छात्राओं का मार्गदर्शन करता है। शाइन टॉम चाको ने पुलिस वाले की भूमिका निभाई है। बॉक्सिंग में खासा लगाव होने के कारण वह अपने पुलिस स्टेशन में ही मैथ्स की कोचिंग देता है।

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक बहन-भाई की घरेलू हिंसा देखने को मिलती है। तब एक सामान्य सी कहानी धीरे-धीरे क्राइम थ्रिलर बन जाती है, जिसका पता ही नहीं लगता। सिनेमैटोग्राफी हो या स्क्रीनप्ले, सब कुछ बेहतरीन है। सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है। 21 अगस्त से आप इस फिल्म को हिंदी भाषा में Lionsgate Play पर देख सकते हैं।

READ MORE

Priyanka Chopra Kaminey Tribute: कमीने के 16 साल: प्रियंका चोपड़ा की यादें और फिल्म की कहानी

Raakh OTT Release Date: अली फजल की नई वेब-सीरीज ‘राख’ का धमाकेदार ऐलान, मिर्जापुर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read