Sumona chakravarti birthday 2025: सुमोना चक्रवर्ती के 37 वें जन्मदिन पर,जानें उनके बचपन से स्टारडम तक का सफर”

Written by: Anam
Publish On: October 1, 2025 2:24 PM (IST)
Sumona chakravarti birthday 2025

सुमोना चक्रवर्ती के 37 वें जन्मदिन पर,जानें उनके बचपन से स्टारडम तक का सफर”टीवी अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती 24 जून 2025 को अपना 37व जन्मदिन मनाने जा रही है।कपिल शर्मा शो से लोकप्रियता पाने वाली सुमोना ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर आमिर खान की फिल्म में काम किया इसके अलावा वह सलमान खान की फिल्म में भी नजर आ चुकी है।उनके जन्मदिन के मौके पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ खास बाते।

छोटी सी उम्र में आमिर खान की फिल्म में किया काम:

सुमोना चक्रवर्ती का जन्म 24 जून 1988 को लखनऊ उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था। बहुत से लोग नहीं जानते होंगे सुमोना में आमिर खान की फिल्म ‘मन’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था उस समय वह छठी क्लास में पढ़ रही थी।उसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कुछ टाइम के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। सुमोना ने सलमान खान की फिल्म ‘किक’ और रणबीर कपूर की फिल्म ‘बर्फी’ में भी छोटे-छोटे किरदार निभाए हैं। हालांकि फिल्मों में उन्हें वह पहचान नहीं मिल पाई जिसे वह बनाना चाहती थी।

टीवी धारावाहिक की तरफ रुख:

सुमोना चक्रवर्ती को जब फिल्मों में ज्यादा सफलता नहीं मिली तो उन्होंने टीवी सीरियल की तरफ रुख कर लिया। उन्होंने साक्षी तंवर और राम कपूर स्टारर शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में नताशा कपूर का किरदार निभाया जिससे उन्हें लोकप्रियता मिली।इसके अलावा वह और भी कुछ टीवी धारावाहिक में नजर आई पर उनसे उन्हें लोकप्रियता नहीं मिली।

कपिल की पत्नी से मिली पहचान:

सुमोना ने साल 2012 में ‘कहानी कॉमेडी सर्कस की’ में हिस्सा लिया हालांकि उन्हें लोकप्रियता ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से मिली जिसमें उन्होंने कपिल शर्मा की पत्नी का कॉमेडियन किरदार निभाया जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।उन्होंने अपने किरदार को कुछ इस तरह से प्रस्तुत किया कि लोग असल में उन्हें कपिल की पत्नी समझने लगे थे।इस शो से उनकी लोकप्रियता में काफी वृद्धि हुई।इसके अलावा वह ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी सरला गुलाटी,भूरी और बिंदु जैसे किरदार में नजर आई।

खतरों के खिलाड़ी में किए स्टंट:

सुमोना ने सिर्फ कॉमेडी से ही नहीं बल्कि अपने जबरदस्त और खतरनाक स्टंट से भी फैंस का दिल जीता
वह साल 2024 में कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थी।इस शो में सुमोना 7वे स्थान पर रही थी। इसके अलावा वह इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहती हैं इंस्टाग्राम पर उनके 1.7मिलियन फॉलोवर्स है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Hunter With A Scalpel: अगले एपिसोड की रिलीज डेट और सस्पेंस से भरी कहानी”

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read