Sunny Leone Birthday 2025: सनी लियोनी के दिल से फैन है 44वें जन्मदिन पर देखें उनकी यह जबरदस्त फिल्में

Written by: Anam
Publish On: September 30, 2025 11:00 AM (IST)
Sunny Leone Birthday 2025

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का जन्म 13 मई 1981 में हुआ और आज वह अपना 44वाँ जन्मदिन मनाने जा रही है।उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।तो अगर आप भी उनके फैंस है तो सनी लियोनी के जन्मदिन पर देखे यह जबरदस्त फिल्में।

जिस्म 2:

पूजा भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जिस्म 2’ सनी लियोनी की बॉलीवुड में पहली फिल्म थी।यह रोमांस थ्रिलर साल 2012 में आई थी।जिसमें वह रणवीर हुड्डा और अरुणोदय सिंह के साथ नजर आई थी।फिल्म ने एवरेज कमाई की लेकिन इस फिल्म से सनी लियोनी को खूब लोकप्रियता मिली उनकी बोल्ड इमेज और स्क्रीन प्रेजेंस चर्चाओं में आ गई।

रागिनी एमएमइस 2:

इस हॉरर थ्रिलर को भूषण पटेल निर्देशन दिया था जिसमें सनी लियोन के साथ दिव्या दत्ता और परवीन डबास नजर आए थे। इस फिल्म में सनी लियोन ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया जो एक हांटेड घर में शूटिंग के लिए जाती है,

और वहां पर कुछ अजीबोगरीब घटनाओं का सामना करती है। इस फिल्म के दो गाने ‘चार बोतल वोदका’ और ‘बेबी डॉल’ बहुत हिट हुए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी जिसमें सनी लियोन की अभिनय की भी खूब सराहना हुई।

वन नाइट स्टैंड:

जैस्मिन डी’सोसा द्वारा निर्देशित ‘वन नाइट स्टैंड’ एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म थी। जिसमें सनी लियोन ने एक रहस्यमई महिला का किरदार निभाया था।फिल्म में उनके गंभीर और भावनात्मक अभिनय को सराहना मिली।और समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिली थी।इस फिल्म में भी सनी बोल्ड अंदाज में नजर आई थी।

बेईमान लव:

इस फिल्म में सनी लियोनि अभिनेता रजनीश दुग्गल के साथ नजर आई थी।फिल्म की कहानी सुनैना नाम की लड़की के इर्द गिर्द घूमती है। जो बदले की भावना में एक सफल बिजनेस वूमेन बनकर लौटती है।

फिल्म में सनी लियोनि के पति डैनियल ने भी अहम भूमिका निभाई है जो उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थी।फिल्म की कहानी अच्छी थी पर यह बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।हालांकि फिल्म वन टाइम वॉच है।

कैनेडी:

साल 2023 की फिल्म ‘कैनेडी’ उन फिल्मों के से एक है जिसे 76वे कांस फेस्टिवल में स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। जिस्म 2 के बाद यह सनी की सबसे चर्चित फिल्म मानी जाती है।अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वह राहुल भट्ट के साथ नजर आई और एक मिस्टीरियस और ग्लैमरस किरदार निभाया।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Tom Cruise Viral Video: टॉम क्रूज़ का तहलका,कूद पड़े खुले आसमान में।

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read