Thudarum Hindi OTT: मोहनलाल की फिल्म की हिंदी ओटीटी रिलीज़ डेट

Written by: Amir khan
Publish On: September 29, 2025 3:18 PM (IST)
Thudarum hindi OTT release date

निर्देशक थारुन मूर्ति की एक और मलयालम फिल्म ‘थुडारम’ मलयालम और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दी गई है यह फिल्म क्राइम थ्रिलर फैमिली ड्रामा है। थुडारम के मुख्य कलाकार की बात की जाए तो इसमें मलयालम सुपर स्टार मोहनलाल के साथ शोभना, बिनु पप्पू, प्रकाश वर्मा जैसे अन्य कलाकार भी देखने को मिलते हैं।

Thudarum को अभी हिंदी डबिंग के साथ रिलीज़ नहीं किया गया है जहाँ तक अनुमान यही लगाया जा रहा है के इसे ओटीटी पर हिंदी डबिंग के साथ रिलीज़ किया जा सकता है। आइए जानते हैं कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर Thudarum को हिंदी डबिंग के साथ रिलीज़ किया जाना है।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई देगी Thudarum हिंदी में

ओटीटी प्ले के अनुसार मोहनलाल की Thudarum फिल्म के राइट्स को रिलीज़ से काफी पहले ही जियोहॉटस्टार ने खरीद लिए थे, और इससे अच्छी एक और खबर ये है के Thudarum के हिंदी राइट्स भी जियोहॉटस्टार के पास ही हैं।

मोहनलाल की Thudarum से पहले आई फिल्म L2: Empuraan 270.02 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म के हिंदी राइट्स भी जियो हॉटस्टार के पास ही हैं और इसे 24 अप्रैल से मलयालम, तमिल, तेलुगु, और कन्नड़ में जियोहॉटस्टार पर रिलीज़ कर दिया गया है।पर अभी इसे हिंदी में रिलीज़ नहीं किया गया।

थुडारम की बात की जाए तो इस फिल्म ने अपने पहले दिन पर 14 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार थुडारम के ओटीटी राइट्स को जियो हॉटस्टार ने 20 करोड़ में खरीदे हैं वही इसके बजट की बात की जाए तो अनुमानित बजट होगा लगभग 17 से 18 करोड़ के बीच का। शायद आप लोग एक बात नहीं जानते होंगे के यह मोहनलाल की 360वीं फिल्म है।

कब तक होगी थुडारम हिंदी में रिलीज़

थुडारम की हिंदी डबिंग रिलीज़ की बात की जाए तो इसे हिंदी डबिंग के साथ जून के आखिरी हफ्ते में रिलीज़ किया जा सकता है। क्योंकि सिनेमाघरों के आठ हफ्तों के बाद ही किसी भी हिंदी फिल्म को ओटीटी पर रिलीज़ किया जाता है,पर यह तब होता है

जब वो फिल्म हिंदी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज़ हो पर थुडारम को हिंदी डबिंग के साथ सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं किया गया है,तो इसे देखते हुए तो ऐसा ही लग रहा है के इसे रिलीज़ के चार हफ्तों के अंदर ही जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा।

Thudarum hindi OTT release date
Thudarum Hindi OTT: मोहनलाल की फिल्म की हिंदी ओटीटी रिलीज़ डेट 4

कैसी है थुडारम

पंबा नदी के दोनों किनारों पर बसा केरल का एक शहर जो पत्तनमथिट्टा ज़िले में आता है, जिसका नाम है रन्नी (रानी) इसी शहर में शणमुघम नाम का ड्राइवर रहता है। शणमुघम (मोहन लाल)अपने दो छोटे बच्चों और पत्नी के साथ एक खुशहाल ज़िंदगी बिता रहा होता है

कहानी उस समय एक नया टर्न लेती है जब शणमुघम की गाड़ी को एक ड्रग के केस में फँसा दिया जाता है शणमुघम का इस ड्रग से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है पर भ्रष्ट पुलिस वालों की वजह से उसे इस केस में जबरन फँसा दिया जाता है। अब शणमुघम किस तरह से खुद को निर्दोष साबित करता है जिसके सामने उसका परिवार भी है यही सब आपको फिल्म में देखने को मिलता है।

Thudarum hindi OTT release date
Thudarum Hindi OTT: मोहनलाल की फिल्म की हिंदी ओटीटी रिलीज़ डेट 5

PIC CREDIT X

मलयालम सिनेमा जाना जाता है अपनी स्टोरी एक्टिंग स्क्रीनप्ले और निर्देशन के लिए। थुडारम का ट्रेलर जब रिलीज़ किया गया तब मेकर ने दर्शकों के दिमाग के साथ खेलते हुए ट्रेलर के माध्यम से यह संदेश दिया के मोहनलाल की एक और दृश्यम जैसी फिल्म आने वाली है। ऐसा निर्देशन ने नहीं कहा पर ट्रेलर देख कर सभी दर्शकों को ऐसा ही लगा।

शुरुआत 30 मिनट के अंदर फिल्म में आपको इमोशन फैमिली ड्रामा देखने को मिलता है पर 30 मिनट के बाद जिस तरह से फिल्म यू टर्न लेती है।आपकी समझ में नहीं आएगा के कहानी कहाँ से कहाँ अचानक से पहुँच गई। यह सब देख कर आप निर्देशक थारुन मूर्ति के दीवाने होने वाले हैं।

क्योंकि जो कुछ आप देखना चाह रहे होते हैं वही सब आगे फिल्म में देखने को मिलने लगता है। फिल्म का दूसरा हिस्सा इस तरह से आगे बढ़ता है,जो हमारे अंदर एक जिज्ञासा बनाए रखता है के आखिर क्लाइमेक्स में ऐसा क्या दिखाया जाने वाला है।

मोहनलाल की बात की जाए तो इन्होंने अपनी आँखों और फेस इम्प्रेशन से जो डायलॉग बोले हैं वह कमाल के हैं बिना कुछ बोले वह बहुत कुछ बोल जाते हैं। अगर इसे हिंदी डबिंग के साथ रिलीज़ नहीं किया जाता तो मेरा मानना है के अजय देवगन इसके राइट्स को खरीद कर बॉलीवुड में इसका रीमेक ज़रूर बनाते।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Havoc Review hindi:GTA 5 गेम जैसी यह फिल्म जानिए कैसी है

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read