16 से 17 मई तक अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट।

Written by: Arshi
Publish On: September 30, 2025 10:59 AM (IST)
Upcoming Movies 16 17 may 2025

हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी हम अपनी अपकमिंग फिल्मों की सीरीज को आगे बढ़ते हुए इस हफ्ते रिलीज होने वाली सारी फिल्मों की लिस्ट आपके लिए लेकर आए हैं।

अगर आप फिल्मों के शौकीन है और हर हफ्ते आने वाली फिल्मों का इंतजार रहता है तो यह हफ्ता आपके लिए बड़ा तोहफा लेकर आ रहा है।

एक या दो नहीं इस हफ्ते पूरी दो दर्ज़न फिल्में थियेटर्स रिलीज के लिए तैयार है। आईए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वह फिल्में।

16 मई 2025

फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइंस

1 घंटा 50 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म जिसमें आपको हॉरर और सुपरनैचुरल पावर का एक अलग एक्सपीरियंस मिलेगा, यह फिल्म 16 मई 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।

फिल्म की कहानी मुख्य रूप से एक कॉलेज स्टूडेंट के चारों ओर घूमती है जो अपने परिवार पर आने वाली बलाओं को दूर करने के लिए एक उपयुक्त व्यक्ति के तलाश में होती है। क्या उसकी यह तलाश पूरी हो पाएगी यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

फिल्म को डायरेक्शन दिया है जैक लिपोवस्की और एडम बी. स्टीन ने। मुख्य कलाकारों में आपको टोनी टोड, ब्रेक बैसिंजर, रिचर्ड हारमन आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।

रोमियो s3

गोवा में शूट की गई यह फिल्म जिसे पेन स्टूडियोज़ और मोबाइल फिंगर पिक्चर्स के द्वारा बनाया गया है इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है जिसमें आपको एक्शन का एक अलग तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म के डायरेक्टर है गुड्डू धनोया और मुख्य कलाकारों में पलक तिवारी,

शाजी चौधरी, ठाकुर अनूप सिंह, सम्मी जोनास, सचिन खेडेकर और जाकिर हुसैन जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। ये फिल्म 16 मई 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।

इलेवन

तेलुगु और तमिल लैंग्वेज में बनी ये फिल्म जिसका टोटल रनिंग टाइम 2 घंटा 15 मिनट का है, फिल्म की कहानी रोमांस से भरपूर है जिसे डायरेक्शन दिया है लोकेश अजल्स ने और कहानी भी इनके द्वारा ही लिखी गई है। मुख्य कलाकार के तौर पर नवीन चंद्र,

अभिरामी, दिलीपन, अदुकलम नरेन और रवि वर्मा जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। यह फिल्म भी इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है जिसे 16 में 2025 को थिएटर में रिलीज कर दिया जाएगा।

डीडी नेक्स्ट लेवल

तमिल लैंग्वेज में बनी यह फिल्म जिसे ढीलुकू धुद्दू नाम से भी जाना जाता है फिल्म का टोटल रनिंग टाइम है 2 घंटा 30 मिनट। फिल्म के निर्देशक हैं एस प्रेम आनंद और इन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। बात करें अगर मुख्य कलाकारों की तो आपको इसमें गौतम वासुदेव मेनन,

संथानम, रेडिन किंग्सले, गीतिका और कस्तूरी शंकर जैसा कलाकार देखने को मिलेंगे। निहारिका एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाई गई यह फिल्म 16 मई 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।

पुणे हाईवे

हिंदी लैंग्वेज में बनी यह फिल्म जिसका प्रोडक्शन किया है ड्रॉप डी फिल्म्स और टेन इयर्स यंगर प्रोडक्शन हाउस ने। 2 घंटे के रनिंग टाइम वाली इस फिल्म में आपको थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर कहानी देखने को मिलेगी,

जिसमें तीन दोस्त जो एक साथ बड़े हुए हैं किस तरह एक मर्डर केस में फंस जाते हैं जो उनके घर से लगभग 200 किलोमीटर दूर किया गया है। बहुत ही इंट्रस्टिंग कहानी है जिसे देखने के लिए आपको 16 मई 2025 तक का इंतजार करना होगा जब यह थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।

फिल्म के डायरेक्टर है राहुल दा कुंहा और बग्स भार्गव कृष्णा इन्हीं दोनों ने फिल्म की कहानी भी लिखी है। जिसमें मुख्य कलाकारों के रूप में आपको स्वप्निल अजगांवकर, स्मिता डोंगरे मंजरी फड़नीस आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।

रिटन एंड डायरेक्टेड बाय गॉड

कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म जिसके निर्देशक हैं फेबी जॉर्ज स्टोनफील्ड और कहानी लिखी है लिंटो देवासिया, जोमोन जॉन, रोशन मैथयु ने।

मुख्य कलाकार के तौर पर अपर्णा दास के साथ सैजू कुरूप,सनी वेन और नीना कुरूप जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। मलयालम भाषा में बनी यह फिल्म थी 16 मई 2025 को रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है जो आपको थिएटर में देखने को मिल जाएगी।

इना नू रहना सहना नी औन्दा

यह एक पंजाबी लैंग्वेज फिल्म है जिसके डायरेक्टर है रूपन बल और फिल्म की कहानी लिखी है सुरेंद्र अरोड़ा ने। इसके साथ ही सपना पब्बी, इमरान अशरफ, नासिर चिंन्योती, निर्मल ऋषि, जस्सी गिल और नवप्रीत बंगा जैसे कलाकार आपको इस फिल्म में देखने को मिलेंगे।

कॉमेडी से भरपूर कहानी वाली यह फिल्म 16 मई 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी जिसे आप अपनी फैमिली के साथ एक अच्छे एक्सपीरियंस के लिए इंजॉय कर सकते हैं।

सुस्वागतम खुशामदीद

हिंदी लैंग्वेज में बनी यह फिल्म जिसमें आपको कॉमेडी का भरपूर डोज़ मिलने वाला है यह फिल्म 16 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी जिसमें धीरज कुमार का निर्देशन देखने को मिलेगा।

कहानी की तो विजय फिल्म प्रेम मित्रता और करुणा के तत्वों का संदेश फैलती है जो समाज को एक साथ जोड़ने के लिए बहुत ही आवश्यक तत्व है।

मुख्य कलाकारों में अरुण बाली,मनु ऋषि चड्डा, सज्जाद डेलाफ्रूज़ आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म को इनसाइट इंडिया, येलो एंट प्रोडक्शंस और अज़ान एंटरटेनमेंट के द्वारा बनाया गया है।

लवली

1 घंटा 56 मिनट के रनिंग टाइम वाली ये फिल्म जिसकी कहानी आपको मक्खी फिल्म की याद दिलाएगा क्योंकि इस फिल्म में भी आपको एक मक्खी देखने को मिलेगी जिसकी दोस्ती घर में रहने वाले एक व्यक्ति से हो जाती है और दोनों में अच्छा खासा कम्युनिकेशन शुरू हो जाता है।

अगर आपको कॉमेडी फिल्में देखना पसंद है तो यह आपको एक नया एक्सपीरियंस देगी। अपकमिंग फिल्म को देखने के लिए आपको 16 मई 2025 तक का इंतजार करना होगा।

फिल्म के निर्देशक हैं दिलीश नायर और कहानी भी इनके द्वारा ही लिखी गई है। मुख्य कलाकारों के तौर पर आपको मैथ्यू थॉमस,अरुण दिलीप और जोमोन ज्योतिर जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी।

बंजारा

स्नेह पोंकशे के द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म बंजारा,जो एक मराठी फिल्म है इसे मौर्य प्रोडक्शन और वीएस प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाया गया है। इस ड्रामा फिल्म में आपकोसुनील बारवे,

आदित्य धनराज,भरत जाधव, सक्षम कुलकरणी,शरद पोंक्षे और खुद स्नेह पोंक्षे जैसे कलाकार इस फिल्म मे मुख्य कलाकारों की तरह देखने को मिलेंगे। यह फिल्म भी इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है जिसे 16 मई 2025 को थिएटर में रिलीज कर दिया जाएगा।

शौनकी सरदार

2 घंटा 10 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह पंजाबी फिल्म जिसके निर्देशक हैं धीरज रतन और कहानी लिखी है जिमी रामपाल,धीरज रतन और देवेंदर विर्क ने।

फिल्म में मुख्य कलाकारों के तौर पर गुग्गु गिल, गुरु रंधावा और बब्बू मान जैसे बेहतरीन कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी गुरु और शिष्य पर आधारित है जिसमें आपको देखने को मिलेगा की एक अपराध मैं दोषी ठहराया जाने के बाद गुरु को जेल भेज दिया जाता है,

और जब वह सालों बाद लौटता है तो अपने पूर्व शिष्य को जिस तरह से पता है यह सब आपको काफी इंटरेस्टिंग वे में देखने को मिलेगा। पंजाबी लैंग्वेज में बनी इस फिल्म को 16 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दिया जाएगा।

खाविस

मराठी लैंग्वेज में बनी यह फिल्म जिसका नाम खाविस है कॉमेडी के साथ-साथ सस्पेंस थ्रिलर और ड्रामा का मिला जिला मिश्रण है। फिल्म के डायरेक्टर है अनिकेत घडागे और फिल्म की कहानी लिखी है अक्षय गायकवाड,

प्रदीप गुरव ने। फिल्म के मुख्य कलाकार के तौर पर अमृता ढोंगड़े, अनिकेत और हार्दिक जोशी जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी एक गांव से जुड़ी हुई है जिसमें आपको देखने को मिलेगा कि किस तरह पास के ही एक जंगल में फैले हुए अराजकता से लोक प्रभावित होते हैं।

गांव के मुखिया एक तांत्रिक के साथ मिलकर इस सबसे छुटकारा पाने का हल निकालते हैं। क्या तांत्रिक और गांव के मुखिया मिलकर इस अराजकता को दूर कर पाएंगे यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा जिसे 16 मई 2025 को थिएटर में रिलीज कर दिया जाएगा।

23 (इरावाई मूडू)

तेलुगू लैंग्वेज में बनी इस फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें आपको क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरी हुई कहानी देखने को मिलेगी।

फिल्म का टोटल रनिंग टाइम है 2 घंटा 15 मिनट जिसमें मुख्य कलाकार के तौर पर तनमय कुशी और तेजा आर जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म के डायरेक्टर है राज आर।

अगर आपको भी इस तरह की क्राइम थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है तो 16 मई 2025 तक इंतजार करना होगा जब इसे थिएटर में रिलीज कर दिया जाएगा।

अप्रैल मई 99

मराठी लैंग्वेज में बनी यह फिल्म जिसके निर्देशक है रोहन मापुष्कर और कहानी लिखी है कुणाल पवार,विमल ओबेरॉय ने। बात करें अगर मुख्य कलाकारों की तो इस फिल्म में आपको सजीरी जोशी,

पूजा सुरेश और आर्यन मेघ जी जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। मैगीज़ पिक्चर्स के द्वारा बनाई गई यह फिल्म 16 मई 2025 को थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है।

मामन

यह तमिल लैंग्वेज में बनी एक फिल्म है जिसकी कहानी फैमिली ड्रामा पर आधारित है, प्रशांत पांडयाराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी सूर्य और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे कलाकारों के साथ आगे बढ़ती है जिसमें आपको उनका साथ निभाते हुए राजकिरण,

बाला श्रवण, स्वस्तिका और बाबा भास्कर जैसे कलाकार भी देखने को मिलेंगे। फिल्म को म्यूजिक दिया है सब अब्दुल वहाब ने और इस फिल्म के सैटेलाइट राइट्स खरीदेंगे हैं ज़ी टीवी के द्वारा।

16 मई 2025 को तो यह फिल्म आपको सिनेमाघर में देखने को मिल जाएगी और उसके बाद ज़ी5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे रिलीज किया जाएगा।

सरप्राइज

गुजराती लैंग्वेज में बनी एक्शन मिस्ट्री और थ्रिलर से भरपूर फिल्म जिसकी कहानी दो ऐसे चोर को हमारे सामने रखती है जो चोरी की गई रकम को छुपाने के लिए गोवा पहुंच जाते हैं।

लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब इन्हें गोवा में ही एक ऐसा आदमी मिल जाता है जो इनमें से एक को चोर के रूप में पहचानता है। अब इस व्यक्ति से यह चोर खुद को कैसे बचाएंगे यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा जिसे निर्देशित किया है सचिन ब्रह्म भट्ट ने और कहानी लिखी है मौलिन परमार ने।

मुख्य कलाकारों के तौर पर आपको हेली शाह, जानवी चौहान वत्सल सेठ आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। सनी देसाई प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाई गई इस फिल्म को 16 मई 2025 को थिएटर में रिलीज कर दिया जाएगा।

पॉस्को 307

पॉस्को 307, जो मराठी भाषा में बनी एक क्राईम थ्रिलर फिल्म है इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है जिसे 16 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को डायरेक्शन दिया है स्वरूप सावंत ने और इन्हीं के साथ मिलकर कहानी लिखी है विशाल एस जाधव और केशव कल्याणकर ने।

क्राइम और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में आपको मुख्य कलाकार के रूप मे दिव्या एस घाटगे के साथ स्वरूप सावंत,सिद्धेश्वर, रजत राजेश राजपूत, संकेत देशमुख और अमित टावर जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।

द रियल केरला स्टोरी

1 घंटा 42 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म जिसकी कहानी फैमिली ड्रामा पर आधारित है इस फिल्म को निर्देशित किया है जे के नायर ने और कहानी भी उनके द्वारा ही लिखी गई है। मुख्य कलाकारों में संतोष, श्री धनिया,

खुशबू पोद्दार आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। मलयालम भाषा में बनी इस फिल्म को मोनार्क प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाया गया है जिसे 16 मई 2025 को थिएटर में रिलीज कर दिया जाएगा।

17 मई 2025

मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग

इंग्लिश लैंग्वेज में बनी फिल्म जिसका रनिंग टाइम 2 घंटा 49 मिनट का है यूनाइटेड स्टेट के द्वारा बनाई गई पहली फिल्म होगी जिसे सबसे पहले इंडिया में रिलीज किया जाएगा।

US में यह फिल्म 23 मई 2025 को रिलीज की जाएगी लेकिन भारत में पूरे 6 दिन पहले 17 मई 2025 को यह फिल्म आपको थिएटर में देखने को मिल जाएगी।

फिल्म की कहानी एक्शन एडवेंचर का थ्रिलर से भरपूर है जिसमें टॉम क्रूज,हेली अटवेल, हाना और पॉम क्लेमेंटिफ जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी।

बंदा ये बिंदास है

बी. आर. फिल्म्स और टी-सीरीज फिल्म्स के द्वारा बनाई गई ये फिल्म जिसमें गोविंदा, तब्बू, लारा दत्ता, बोमन ईरानी और राजपाल यादव जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे यह फिल्म 17 मई 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म के निर्देशक है रवि चोपड़ा जिसमें आपको कॉमेडी का अच्छा खासा डोज़ मिलेगा।

रेंदावथू पदम

सी एस अमूधन के निर्देशन और सह लेखन में बनी फिल्म जिसमें मुख्य कलाकारों के तौर पर विमल, अरविंद आकाश और रिचर्ड ऋषि जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे यह फिल्म 17 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी। तमिल लैंग्वेज में बनी इस फिल्म को बनाया गया है स्क्रीन क्राफ्ट्स एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के द्वारा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Akansha Puri का बड़ा बयान, खेसारी लाल से बड़ा कंजूस भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कोई नहीं।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts