Virunnu Movie Review: जिओ हॉटस्टार पर देखें यह मलयालम फिल्म हिंदी डब के साथ, एक नए एक्सपीरियंस के लिए

Written by: Arshi
Publish On: September 29, 2025 1:05 PM (IST)
Virunnu Review जिओ हॉटस्टार पर देखें यह मलयालम फिल्म हिंदी डब के साथ, एक नए एक्सपीरियंस के लिए

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में 29 अगस्त 2024 को एक्शन से भरपूर फिल्म थिएटर्स में रिलीज की गई थी। यह फिल्म अपने जोनर में एक बेस्ट फिल्म है जिसे दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद किया था और यही वजह है की फिल्म को आईएमडीबी पर 7.1 स्टार की रेटिंग मिली है।

वीरन्नू कास्ट टीम:

फिल्म को डायरेक्शन दिया है कन्नन थमराक्कुलम ने और फिल्म की कहानी लिखी है दिनेश पल्लथ ने। मुख्य कलाकारों की तो अर्जुन सरजा, गिरीश नायर, निक्की गलरानी, बैजू संतोष,प्रियंका श्री लक्ष्मी और अजू वर्गिस जैसे बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग इस फिल्म में आपको देखने को मिलेगी।फिल्म की कहानी एक्शन सस्पेंस और थ्रिलर पर आधारित है। मलयालम लैंग्वेज में बनी यह फिल्म जिओ हॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब के साथ रिलीज कर दी गई है।

वीरन्नु स्टोरी:

फिल्म की कहानी की शुरुआत एक बिजनेसमैन से होती है जिसकी एक दिन अचानक रहस्यमय तरीके से मौत हो जाती है। जिसके पूरे 6 महीने के बाद उसकी पत्नी को भी एक्सीडेंट करवा कर कोई मार देता है और उसके बाद लास्ट में अकेली बची उसकी बेटी को भी कोई मार देना चाहता है। तभी फिल्म में एंट्री होती है अर्जुन सरजा की जो मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और यह सामने आते हैं इस बच्ची की जान को बचाने के लिए। क्या अर्जुन सरजा इस बच्चे की जान को बचा पाएंगे यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

कैसी है फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी?

फिल्म की कहानी का एग्जीक्यूशन इस तरह से किया गया है के आपको कुछ भी नयापन देखने को नहीं मिलेगा। खेल की कहानी बिल्ड अप होने में बहुत ज्यादा समय नहीं लेती है स्टार्टिंग के 10 मिनट के बाद ही आपको पूरी तरह से इंगेज कर लेती है।हिंदी डबिंग आपको अच्छी देखने को मिलेगी उसके साथ ही सभी एक्टर्स की लाजवाब एक्टिंग देखने को मिलेगी।

फिल्म के माइनस पॉइंट :

जैसे कि मलयालम फिल्मों की खासियत है कि यह अपनी एक्शन थ्रीलर जोनर के लिए जानी जाती हैं लेकिन इस फिल्म में जिस तरह का एक्शन और थ्रीलर यूज़ किया गया है वह आपको कुछ नया फील नहीं कराएगा और न ही बेस्ट मलयालम फिल्मों वाली फीलिंग देगी। फिल्म के एक्शन सीन्स को और ज्यादा बेहतर किया जा सकता था।

निष्कर्ष: अगर आपको एक्शन सस्पेंस और थ्रिलर वाली फिल्में देखना पसंद है तो एक बार इंटरटेनमेंट के परपस से जिओ हॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म को हिंदी लैंग्वेज के साथ इंजॉय कर सकते हैं। फिल्म का कंटेंट काफी इंगेजिंग है जो आपको पूरी तरह से स्टोरी से कनेक्ट कर लेगा। जिस तरह से लास्ट में पूरी गुतथी सुलझती है आप पूरी तरह से शॉक्ड रह जाएंगे। फिल्म में आपको एक दो ब्रुटल सीन्स भी देखने को मिलेंगे।

फिल्मीड्रिप रेटिंग:5/3

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Veera Dheera Sooran Hindi Dubbed Review:एक्शन से भरपूर फिल्में देखना है पसंद तो, विक्रम की मुख्य भूमिका वाली है फिल्म मिस न करें

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read