Walking On Thin Ice: कैसे पति के इलाज के लिए पत्नी बन जाती है ड्रग्स माफिया, देखें इस शो में

Written by: Arshi
Publish On: October 2, 2025 5:09 PM (IST)
Walking On Thin Ice

केवीएस टीवी का कोरियन लैंग्वेज में बना एक अपकमिंग शो जिसका नाम वॉकिंग ऑन थिन आइस है अगले महीने अपने प्रीमियर के लिए तैयार है लेकिन उससे पहले इस आने वाले शो का एक टीज़र हम सब के बीच रिलीज़ किया गया है जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

इस आने वाले शो की कहानी Kang Eun Soo (Lee Young Ae) के साथ शुरू होती है जो अपने परिवार की रक्षा के लिए एक दृढ़ संकल्पित रोल मॉडल की तरह काम करती है। इनके साथ कहानी में ली क्युंग (किम यंग क्वांग) देखने को मिलेंगे जो डरावने चरित्र के साथ एक शिक्षक का रोल निभा रहे हैं।

किस तरह से यह एक ड्रग्स से भरे हुए बैग से टकराने के बाद खतरनाक लेकिन हताश कर देने वाली साझेदारी में फंस जाते हैं यह सब जानने के लिए इस शो को देखना होगा। Kang Eun Soo एक ऐसी मां का रोल निभाते हुए देखने को मिलेगी जो बहुत ही साधारण जिंदगी जी रही होती है,

लेकिन उसकी जिंदगी पूरी तरह से तब बिगड़ जाती है जब उसका पति बीमार पड़ जाता है और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो जाती है। इसके बाद उसे एक संदिग्ध बैग मिलता है जो कहानी में कई तरह के ट्विस्ट और टेंशन लाने का काम करता है। उसकी बेटी का ट्यूटर ली क्युंग किस तरह से उसे एक निश्चित सीमा पार करने पर मजबूर कर देता है, कहानी में आपको यह सब कुछ देखने को मिलेगा।

जारी किए गए टीज़र में दिखाया गया है कि किस तरह से Kang Eun Soo अपनी जिंदगी के मुश्किल सफर को शुरू करती है जिसमें उसे अपनी साधारण जिंदगी को भी बरकरार रखना है और कई संघर्षों को भी अंजाम देना है।

एक सीन में वह अपने चेहरे पर दृढ़ निश्चय के भाव के साथ सावधानीपूर्वक ड्रग्स का पैकेट खोलते हुए देखने को मिल रही है जिससे उसके रोल के प्रति तनाव और ज्यादा बढ़ रहा है। टीज़र में दिखाया गया है कि किस तरह ली क्युंग का रिश्ता माता-पिता और शिक्षक से एक खतरनाक साझेदारी में बदल जाता है।

आगे टीज़र में एक मोटरसाइकिल का पीछा करते हुए Kang Eun Soo को दिखाया गया है जो खौफनाक माहौल से गुजरती हुई अनजान जगह पर जाती है, उसके इस कृत्य से पता लगता है कि उसकी जिंदगी कितनी ज्यादा दिक्कतों और परेशानियों से भरी हुई है। टीज़र का अंत Eun Soo के मिश्रित भाव के साथ होता है,

जिसमें चेहरे पर धीमी सी मुस्कान के साथ एक निराशा भी देखने को मिलती है और बहुत दबी आवाज में वह कहती है कि “कुछ नहीं हुआ”, भले ही शब्दों से वह कह रही है कि कुछ नहीं हुआ लेकिन उसका चेहरा बहुत कुछ बयां कर रहा है। क्योंकि Kang Eun Soo को जो कुछ भी करना पड़ रहा है वो सब उसकी मजबूरी है।

अगर आपको भी इस तरह के इमोशंस और एडवेंचर से भरी कहानी देखना पसंद है तो यह शो आपको 20 सितंबर 2025 को रात 9:20 बजे केएसटी पर देखने को मिल जाएगा।

READ MORE

Shweta Menon Kerala Police Case 2025: श्वेता मेनन पर लगे, अश्लील फिल्मों के आरोप

The Summer I Turned Pretty Season 3 Episode 5: 14 अगस्त को भारत में धमाका, जानें रिलीज समय और बेली के नए ट्विस्ट्स”

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read