Weak Hero Class 2 Review: क्या सी-एऊन इस बार पढ़ाई पर करेगा फोकस या फिर कहानी में आएगा नयाट्विस्ट

Written by: Arshi
Publish On: September 29, 2025 3:19 PM (IST)
Weak Hero Class 2 Reviewक्या सी-एऊन इस बार पढ़ाई पर करेगा फोकस या फिर कहानी में आएगा नयाट्विस्ट

वीक हीरो क्लास 2, नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज जिसका पार्ट 1, 2022 में वेव Wave के प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया था और 25 मार्च 2025 को इस कोरियन शो को इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज किया गया था।

अब पूरे 1 महीने के इंतजार के बाद इस पॉपुलर शो का सीजन 2 भी 25 अप्रैल 2025 को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। इस कोरियन शो के सीजन 1 को दर्शकों के द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया गया था यही वजह है कि आईएमडीबी पर 8.4 स्टार की रेटिंग इस शो की बनी हुई है।

2 साल के लंबे इंतजार के बाद अब इस कोरियन शो का सीजन 2 फाइनली रिलीज हो चुका है जिसकी कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पर सीजन 1 खत्म हुआ था। आईए जानते हैं क्या होने वाली है सीजन 2 की कहानी,सी एऊन के द्वारा क्या-क्या नए कांड किए जाएंगे और किस तरह से इस ड्रामा की एंडिंग को दिखाया गया है।

वीक हीरो क्लास 2 स्टोरी:

सीजन 1 की कहानी,सी एऊन के दूसरे कॉलेज में ट्रांसफर के साथ शुरू होती है। अब इस नए कॉलेज में सी एऊन अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहता है लेकिन इस बार नए कॉलेज में उसे पिछले कॉलेज से भी ज्यादा खतरनाक लोग मिलते हैं जो फिजिकल काफी स्ट्रॉन्ग है और नए स्टूडेंट्स के साथ काफी बुली बिहेवियर करते है एक यूनियन के तौर पर।

जिसके बाद सी एऊन को उसके दोस्तों के साथ पिछले कॉलेज में जो कुछ हुआ था याद आता है और अब एक बार फिर नए दोस्तों को खोना नहीं चाहता है। लेकिन कहानी में आगे आपको कुछ ऐसा होता हुआ देखने को मिलेगा जिसकी वजह से यह पूरा फिजिकली स्ट्रांग यूनियन सी एऊन के पीछे पड़ जाता है। अब सी एऊन खुद को और दोस्तों को बचाने के प्रयास में लग जाता है।

क्या सी एऊन दोस्तों को बचा पायेगा या नहीं यह सब जानने के लिए आपको भी हीरो सीजन 2 को देखना होगा जो नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब के साथ अवेलेबल है।

वीक हीरो क्लास 2 टोटल एपिसोड:

सीजन 2 की पूरी कहानी जानने के लिए आपको टोटल 8 एपिसोड देखने होंगे जो एक साथ रिलीज कर दिए गए हैं। बात करें अगर इन एपिसोड के रनिंग टाइम की तो लगभग 45 मिनट के आसपास का टाइम आपको एक एपिसोड को देखने के लिए देना होगा। आईएमडीबी पर इस शो ने 8.9 स्टार की रेटिंग बना ली है।

वीक हीरो क्लास 2 में होगी नए कलाकारों की एंट्री:

अगर आप पहले ही इसका सीजन 1 देख चुके हैं तो आपको बता दें कि “येओन सी एऊन”(ग्रे येओन) के अलावा आपको सभी पुराने कैरेक्टर इस सीजन में कैमियो रोल में नजर आएंगे बाकी सभी कैरक्टर्स नए देखने को मिलेंगे। लेकिन अगर आप पहला सीजन देख चुके हैं तो भी और अगर नहीं देखा है तो भी हर कैरेक्टर आपको पूरी तरह से समझ आएगा।

निष्कर्ष:

अगर आपको कोरियन ड्रामा के साथ-साथ एक्शन थ्रिलर ड्रामा देखना पसंद है तो यह तो आपको पूरी तरह से सेटिस्फाई करने वाला है। अच्छे एक्सपीरियंस के लिए एक बार आप इसे ट्राई कर सकते हैं जिसे फिल्मीड्रिप की तरफ से 5 में से 4 स्टार की रेटिंग की जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

KESARI Chapter 2 OTT Release Jio Hotstar,जानिए कब होगी रिलीज़ केसरी 2 जिओ हॉटस्टार पर

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read