जानिए पंचायत सीजन 5 कब आएगा

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2025 12:12 PM (IST)
When will Panchayat Season 5 be released

द वायरल फीवर के द्वारा बनाया गया पंचायत सीजन 4 को चंदन कुमार ने लिखा है। अक्षत विजयवर्गीय और दीपक कुमार मिश्रा ने निर्देशन किया है। पंचायत के मुख्य कलाकारों में जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, फैसल मलिक, संविका, चंदन राय, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजभर, अशोक पाठक, पंकज झा दिखाई देते हैं। इसके सीजन 4 को 24 जून 2025 से अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया था। यह सीजन रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बना हुआ था।

यही वजह रही कि इसे रिलीज डेट के एक हफ्ते पहले ही स्ट्रीम कर दिया गया। यह जैसे ही अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम होना शुरू हुआ, गांव, शहर, मेट्रो सिटीज़, छोटे कस्बों, नगर पंचायत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खूब पसंद किया जा रहा है। सीजन 4 की सफलता के बाद प्राइम वीडियो की ओर से इस बात की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी गई है कि अब सीजन 5 पर भी काम किया जा रहा है और जल्द ही यह शो हमें देखने को मिलेगा।

सीजन 4 की सफलता के बाद अब बारी है सीजन 5 की

सीजन 4 के रिलीज होते ही यह मजबूती से अपनी पकड़ बनाते हुए दर्शकों के दिलों में उतर गया है। सीजन 4 अब तक आए अपने सभी सीजनों की तुलना में सर्वाधिक देखा जाने वाला शो बन गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक पंचायत के सीजन 4 को 180 देशों में स्ट्रीम किया गया। वहीं यह नया शो कनाडा, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, यूएई के साथ 42 देशों में टॉप 10 में प्राइम वीडियो पर ट्रेंडिंग में रहा। रिलीज होते ही भारत में यह नंबर वन ट्रेंडिंग के साथ आगे बढ़ता रहा जहां पहले हफ्ते में देश के 95% पिन कोड्स से स्ट्रीम किया गया।

कब तक रिलीज होगा पंचायत का सीजन 5

मेकर्स ने पंचायत सीजन 4 की सफलता को देखते हुए पंचायत सीजन 5 की आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है। साथ ही यह भी बताया, कि इसका प्रीमियर 2026 में किया जाना है। पहले और दूसरे सीजन में लगभग 2 साल का अंतर था। दूसरे और तीसरे सीजन में भी 2 साल का ही अंतर था। पर तीसरे और चौथे सीजन में 1 साल 1 महीने का अंतर हुआ। इस हिसाब से देखा जाए तो यह शो हमें 2026 के मध्य में देखने को मिल सकता है।

Amazon Prime Panchayat Season 4
IMAGE CREDIT: SOCIAL MEDIA

पंचायत वेब सीरीज का इतिहास

टीवीएफ क्रिएशन्स की पंचायत वेब सीरीज जहां गांव का परिवेश और देसी थॉट को एक नए अंदाज में दिखाया गया किसी को नहीं पता था कि एक ऐसी वेब सीरीज जो देखते ही देखते पूरे भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय हो जाएगी। यहां कहानी चंदन कुमार के द्वारा लिखी गई है जहां शहर में रहने वाला अभिषेक त्रिपाठी को किसी तरह से एक गांव के पंचायत सचिव के रूप में सरकारी नौकरी मिल जाती है।

अभिषेक त्रिपाठी के साथी बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब कर रहे हैं पर अभिषेक के पास कोई ऑप्शन न होने के कारण वह फुलेरा गांव में पंचायत सचिव के रूप में पहुंचता है। गांव में पहुंचने के बाद यहां की पॉलिटिक्स, गांव के लोग अजीबो-गरीब चीजों में ऐसा उलझता है कि सीजन वन से सीजन 4 तक उलझा ही रहता है। पंचायत वेब सीरीज का पहला सीजन रिलीज किया गया था सन् 2020, 3 अप्रैल को।

यह समय लॉकडाउन का था जब सभी लोग अपने-अपने घरों में कैद थे। उस समय लोगों के पास कोई काम नहीं था सभी अपने घर में फ्री थे। यही वजह थी कि यह सीजन खूब देखा गया और पसंद भी किया गया। इसके बाद सीजन 2, 18 मई 2022 में आया और सीजन 3 को 28 मई 2024 में रिलीज किया गया। सीजन 4 की सफलता के बाद अब सीजन 5 2026 में देखने को मिलेगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Kitchen Soldier Upcoming K Drama: जानिए वो 4 नाम जो होंगे इस शो के मुख्य कलाकार

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts