दिमाग होगा बंद, रह जाएंगे दंग इन तीन फिल्मों का अंत देखकर

Written by: Amir khan
Publish On: September 16, 2025 7:47 PM (IST)
३ Psychological Thriller

कुछ हॉरर थ्रिलर ऐसी होती हैं जिनको देखने के घंटों बाद इनकी कहानी का काला साया हमारे दिमाग में छाया रहता है। ऐसी ही तीन फिल्मों के बारे में हम इस आर्टिकल में बताएंगे कि कौन सी वो तीन फिल्में हैं जिन्हें देखकर घूम जाएगा आपका सर।

द सिक्स्थ सेंस (The Sixth Sense IMDB 8.2) – प्राइम वीडियो

इसे अब तक बनी बेस्ट हॉरर साइक्लोजिकल फिल्म की श्रेणी में रखा जा सकता है। ये हॉरर एलिमेंट्स के साथ दिमाग में टेंशन पैदा कर देती है। हर वो चीज जो एक हॉरर साइक्लोजिकल फिल्म में होनी चाहिए, वो इस फिल्म में देखने को मिलती है। यहां हर कैरेक्टर की अपनी कहानी है, इमोशन है, जो दर्शकों को आसानी से अपनी गिरफ्त में ले लेती है। कहानी डॉ. मैल्कम क्रो के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बच्चों का साइक्लोजिकल डॉक्टर है। डॉक्टर की निजी जिंदगी में कुछ सही नहीं चल रहा। यहां एक कोल सियर नाम का लड़का भी है, जिसे मरे हुए लोग दिखाई देते हैं। इस बच्चे का इलाज डॉ. मैल्कम क्रो कर रहे होते हैं। इस बच्चे को ठीक करने के लिए डॉक्टर हर संभव कोशिश करता है। कहीं न कहीं इनके अंदर एक गिल्ट भी रहता है कि वो उस बच्चे की सही से मदद नहीं कर पा रहे हैं। एक बार ये फिल्म देखी जा सकती है, जो रूह कंपा सकती है।

शटर आइलैंड (Shutter Island IMDB 8.2) – प्राइम वीडियो

यह फिल्म 2010 की एक साइक्लोजिकल फिल्म है। फिल्म की खास बात ये है कि कहानी शुरू से लेकर अंत तक उलझाकर रखती है। इसके हर एक कैरेक्टर को बहुत बारीकी से लिखा गया है। डेनिस लिहेन के उपन्यास पर आधारित यह फिल्म है। बात 1954 की है, जब दो लोग Shutter Island नाम के द्वीप पर जाते हैं। यहां एक मानसिक हॉस्पिटल है, जहां पर मेंटल लोगों को रखा जाता है। इसी हॉस्पिटल से एक पेशेंट गायब हो जाता है, जिसकी जांच के लिए इन दोनों को यहां बुलाया जाता है। इन दोनों को जिस गायब हुई महिला का पता लगाना है, उसने अपने खुद के तीन बच्चों का कत्ल किया होता है। उसे हॉस्पिटल के एक कमरे में बंद करके रखा जाता था, पर अचानक से पता नहीं किस तरह वो अपने कमरे से गायब हो जाती है। यह कहानी ऐसी है, जो किसी का भी दिमाग घुमा सकती है।

द अदर्स (The Others IMDB 7.6) – यूट्यूब

यहां बनावटी भूत नहीं, बल्कि असल भूतों को दिखाया गया है। ये सभी भूत हम सबके बीच में रहते हैं। कहानी दूर बने एक ऐसे घर की है, जहां एक परिवार समाज से दूर अलग जिंदगी जी रहा होता है। यहां दो बच्चों के साथ उनकी मां रहती है। ट्विस्ट तब आता है, जब बड़ी लड़की कहती है कि घर में उसे कुछ और लोग भी दिखाई देते हैं। ये एक-दो नहीं, बल्कि इनका पूरा परिवार है। पहले तो घर के भूत सिर्फ बच्ची को दिखाई देते हैं, इसके बाद ये उसकी मम्मी को भी दिखने लगते हैं। अब इस इंसान और शैतान की लड़ाई में कौन जीतता है और कौन हारता, यही सब आगे फिल्म की कहानी है। जैसा दर्शकों को लगता है कि आगे ऐसा होता दिखेगा, इसके बिल्कुल उलट यहां होता कुछ और ही है, जो हैरान कर देने वाला है। इस फिल्म को आसानी से यूट्यूब पर हिंदी में फ्री में देखा जा सकता है।

Splitsville Review: डकोटा जॉनसन के साथ डार्क कॉमेडी जोनर में बनी फिल्म जिसकी कहानी घुमा देगी आपका सर

डिप्रेशन से मुक्ति इन तीन फील गुड फिल्मों के साथ

Kothalavadi Movie on Prime Video गांव की कहानी एक्शन, ड्रामा और रोमांस का दमदार अनुभव

Vendhu Thanindhathu Kaadu Review: केजीएफ की याद दिलाने वाली, 3 साल बाद हिंदी डब में रिलीज हुई ये एक्शन फिल्म

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read