2025 के पहले हफ्ते की धमाकेदार फिल्में

Written by: Arshi
Publish On: September 19, 2025 11:10 PM (IST)
1 3 6 january 2025 upcoming movies

आज इस आर्टिकल में हम नए साल पर थिएटर्स में रिलीज होने वाली हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों से जुड़ी सारी जानकारी लेकर आए हैं। आइये जानते हैं –

1 जनवरी 2025

1- क्रावेन द हंटर

ये एक एक्शन थ्रिलर साइंस फिक्शन ड्रामा है जिसको अमेरिका में 13 दिसंबर 2024 को रिलीज कर दिया गया है, लेकिन अब भारत में इस फिल्म को 1 जनवरी 2025 को थिएटर्स में हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म के डायरेक्टर हैं जे.सी. चैंडोर और कहानी लिखी है आर्ट मार्कम, मैट होलोवे और रिचर्ड वेंक ने। 2 घंटे 7 मिनट की इस फिल्म में आपको एरॉन टेलर-जॉनसन, एरियाना डेबोस, फ्रेड हेचिंगर, रसेल क्रो, एलेजांद्रो निवोला आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।

2- मुक्कम पोस्ट बांबिलवाड़ी

मराठी भाषा में बनी यह एक फंतासी फिल्म है जिसकी कहानी आपको दिखाएगी कि किस तरह द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत के गांवों में तानाशाह को हराने के लिए थिएटर्स में लोगों के द्वारा हास्यास्पद नाटक किए जाते थे। क्या ये अपने प्रयासों में सफल हो पाएंगे? ये जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा। जो 1 जनवरी 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी।

3- सोलो जर्नी

इस फिल्म को रोहन खान के डायरेक्शन में बनाया गया है जिसमें आपको रोहन खान की यात्रा देखने को मिलेगी। फिल्म का प्रोडक्शन आर.के. पिक्चर्स द्वारा किया गया है। बात करें अगर फिल्म की रिलीज की, तो इसे 1 जनवरी 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दिया जाएगा।

3 जनवरी 2025

4- सोनिक द हेजहोग 3

एक्शन एडवेंचर कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरी ये फिल्म 20 दिसंबर 2024 को अमेरिका में रिलीज कर दी गई है, लेकिन अब आने वाले नए साल में ये फिल्म 3 जनवरी 2025 को आपको भारत में थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी।

फिल्म की कहानी सोनिक, नक्‍ल्स और टेल्स नाम के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है जो शैडो नाम के एक विलेन से बदला लेने के लिए एकजुट हो जाते हैं।

5- विक्टर 303

गुजराती भाषा में बनी इस फिल्म में आपको खूब सारा एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा। कहानी मुख्य रूप से विक्टर नाम के किरदार पर आधारित है जिसका दिल प्यार में टूट चुका है और अब वो अपनी गर्लफ्रेंड की शादी को किसी भी हाल में रोकने के प्रयासों में लगा है।

क्या विक्टर अपने इरादों में कामयाब होगा, ये सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा जो 3 जनवरी 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी।

6- कम्युनिस्ट पाछा अधावा अप्पा

3 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है कम्युनिस्ट पाछा अधावा अप्पा फिल्म, जिसकी कहानी आपको एकदम नया अनुभव देगी। फिल्म के निर्देशक हैं शमीन मोईदीन और कहानी लिखी है आशिफ कक्कोड़ी ने। मुख्य कलाकारों में आपको अल्ताफ सलीम, अभिराम राधाकृष्णन, साजिन चेरुकायिल, जकारिया आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।

7- काशी राघव

गुजराती भाषा की ये एक ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी कई सारे रहस्यों के साथ आगे बढ़ती है। फिल्म के निर्देशक और लेखक हैं ध्रुव गोस्वामी, और मुख्य कलाकार हैं दीक्षा जोशी, जयेश मोरे, पीहू श्री घडवी, श्रीहाद गोस्वामी और प्रीति दास। ये फिल्म भी 3 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है।

8- ठुकरा के मेरा प्यार

जाएर फिल्म्स द्वारा बनाई गई ये भी एक ड्रामा फिल्म है जिसमें जुबेर के. खान का निर्देशन और इन्हीं की कहानी देखने को मिलेगी। मुख्य कलाकारों में रोमा अरोड़ा, अरुण बख्शी, इबादत भट, इम्तियाज अहमद भट आदि देखने को मिलेंगे। रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें आपको एक ऐसे आदमी की कहानी सत्ता से बदला लेते हुए दिखाई जाएगी जिसने अपनी पत्नी को खो दिया है। ये फिल्म भी 3 जनवरी 2025 को रिलीज कर दी जाएगी।

9- रिंग रिंग

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे खेल को दिखाती है जो हमें ये एहसास कराता है कि कैसे एक छोटा सा खेल कई गहरे राज को खोलता है और दोस्ती और प्यार के रिश्ते की मजबूती को भी परखता है। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म के लेखक और निर्देशक हैं एस. शक्तिवेल और मुख्य कलाकारों में आपको साक्षी अग्रवाल, अर्जुनन, डेनियल एनी पॉप आदि देखने को मिलेंगे। ये फिल्म भी आपको 3 जनवरी 2025 को देखने को मिल जाएगी।

10- डियर कृष्णा

दिनेश बाबू द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म जिसमें आपको खूब सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। ये एक ऐसी कहानी दिखाती है जिसमें आपको एक पिता और पुत्र के बीच गहरा प्यार भरा रिश्ता दिखाया जाएगा।
फिल्म के मुख्य कलाकार हैं ममिता बैजू, शांति कृष्णा, अविनाश, अक्षय कृष्णन और ऐश्वर्या उल्लास। फिल्म को 3 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा।

11- मिथिए

नए साल पर 3 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्मों में एक नाम मिथिए पंजाबी फिल्म का भी शामिल है जिसमें आपको हरजीत जस्सल का निर्देशन और मैंडी भुल्लर, सोनू ब्रोका की कहानी देखने को मिलेगी।
फिल्म की कहानी पंजाब के एक गांव में सेट की गई है जहां आपको रांझा, सलमा और दीपे नाम के तीन मुख्य किरदारों की कहानी दिखाई जाएगी।

12- सी-सॉ

तमिल भाषा की ये फिल्म क्राइम थ्रिलर सस्पेंस और एक्शन से भरी हुई है। फिल्म के निर्देशक हैं गुणा सुब्रमण्यम, एस.आर. आनंद कुमार और फिल्म की कहानी लिखी है के. सेंथिलवेलन और सुब्रमण्यम ने। ये एक इंट्रेस्टिंग कहानी वाली फिल्म होने वाली है जिसमें नटराजन सुब्रमण्यम, निशांत रूसो, पडिने कुमार, निझालगल रवि आदि कलाकार नजर आएंगे। ये फिल्म आपको 3 जनवरी 2025 को थिएटर्स में देखने को मिलेगी।

6 जनवरी 2025

13- रेखाचित्रम

एन मेगा मीडिया द्वारा बनाई गई ये मलयालम भाषा की फिल्म है जिसमें आपको जोफिन टी. चाको का निर्देशन देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी लिखी है जॉन मंथ्रिक्कल, रामु सुनील और जोफिन टी. चाको ने। फिल्म में आपको आसिफ अली जैसे बेहतरीन कलाकार के साथ जगदीश, जरीन शिहाब, इंद्रन्स, सिद्दीकी आदि कलाकार नजर आएंगे। ये फिल्म आपको 6 जनवरी 2025 को थिएटर्स में देखने को मिलेगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Subedar Trailer: अनिल कपूर की फिल्म सूबेदार कर ट्रेलर हुआ लॉन्च।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment