11 October 2024 Ott Releases: NCR, वाजहाई, लांधर,सरफिरा, पूलमैन और डिसक्लेमर जैसी कई फ़िल्में होंगी ott पर रिलीज

Written by: Arshi
Publish On: September 13, 2025 1:39 AM (IST)
11 october Ott Releases

1- Uprising अपराइज़िंग (नेटफ्लिक्स)

ये एक साउथ कोरियन वॉर एक्शन फिल्म है जिसका पहला प्रीमियर 2 अक्टूबर 2024 को बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ओपनिंग फिल्म के रूप में किया गया था और अब इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म की कहानी हमें दिखाती है कैसे कोरिया और जापान के बीच छिड़ी जंग के दौरान दो बचपन के दोस्त दुश्मन में बदल जाते हैं। इस वॉर एक्शन फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

2- Sarfira सरफिरा (JIOहॉटस्टार)

अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में एक आम आदमी के लिए हवाई सफर को आसान बनाना, सबसे सस्ती एयरलाइन शुरू करने की कहानी दिखाई गई है। फिल्म को देखने के लिए आपको 2 घंटे 33 मिनट का समय चाहिए होगा। डिज़्नी+ हॉटस्टार पर आप इस फिल्म को देख सकते हैं जिसकी IMDb रेटिंग 7.5* है।

3- Vedaa वेदा (ज़ी5)

ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसके मुख्य कलाकार हैं जॉन अब्राहम, शारवरी, तमन्नाह भाटिया, क्षितिज चौहान, आशीष विद्यार्थी, अभिषेक बनर्जी आदि। फिल्म का डायरेक्शन दिया है निखिल आडवाणी ने और फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है ज़ी स्टूडियोज़, एम्मे एंटरटेनमेंट और जे ए एंटरटेनमेंट के द्वारा। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन लोगों को इसके OTT रिलीज़ का इंतज़ार था। फिल्म को ज़ी5 के प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म की IMDb रेटिंग है 6.2*।

4- Poolman पूलमैन (प्राइम वीडियो)

2023 में आई फिल्म जिसका नाम है पूलमैन, ये एक कॉमेडी मिस्ट्री फिल्म है जिसे देखने के लिए आपको 1 घंटा 40 मिनट का समय देना होगा। अमेरिकी डायरेक्टर और लेखक क्रिस पाइन की यह पहली फिल्म है जिसकी IMDb रेटिंग है 4.3*। इस फिल्म को अब प्राइम वीडियो पर रिलीज़ कर दिया गया है।

5- Sabari सबरी (सन नेक्स्ट)

ये फिल्म तमिल भाषा की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें आपको एक सिंगल मदर की स्टोरी दिखाई जाएगी जो अपनी बेटी को कई तरह के आने वाले खतरों से बचाने के लिए जी-तोड़ कोशिश करती है। इस फिल्म को IMDb पर 8.2* की रेटिंग मिली है जिससे ये साबित है कि सबरी एक अच्छी फिल्म है। इस फिल्म को सन नेक्स्ट के प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर दिया गया है।

6- NCR एनसीआर (अतरंगी)

2006 की सबसे ज़्यादा क्रूर और सच्ची घटना, निठारी कांड और उसके आगे की जाँच पर आधारित इस फिल्म में आपको इंसानियत को चकनाचूर करने वाले केस देखने को मिलेंगे। इस फिल्म को अतरंगी पर रिलीज़ किया गया है जिसे आप देख सकते हैं अगर आपको ऐसी थ्रिलिंग कहानी देखना पसंद है।

8- Teacup टीकप (जियो सिनेमा)

ये एक अमेरिकी सीरीज़ है जिसमें आपको ढेर सारा हॉरर और सस्पेंस दिखाया जाएगा। इस शो का पहला सीज़न 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज़ कर दिया गया है जो आपको जियो सिनेमा पर देखने को मिल जाएगा। इस सीरीज़ को रॉबर्ट मैककैमॉन की नॉवेल स्टिंगर पर बनाया गया है जिसका प्रीमियर 22 सितंबर 2024 को फैंटास्टिक फेस्ट में हुआ था।

9- Disclaimer डिस्क्लेमर (एप्पल टीवी)

ये एक साइकोलॉजिकल मिनी ड्रामा सीरीज़ है, इस सीरीज़ की कहानी 2015 के डिस्क्लेमर नॉवेल पर आधारित है जिसे रेनी नाइट ने लिखा है। अभी इसका पहला सीज़न, 11 अक्टूबर 2024 को एप्पल टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है। शो को IMDb पर 7.1* की रेटिंग मिली है।

10- Vaazhai वाज़हाई (जियो सिनेमा)

ये फिल्म दिल को छू लेने वाली एक जीवन की सच्चाई से रूबरू कराने वाली फिल्म है। फिल्म में आपको एक 12 साल के लड़के की कहानी दिखाई जाएगी जो अपनी माँ और बहन के साथ रहता है और जीवन की चुनौतियों का सामना करता है जीवन को बेहतर बनाने के लिए। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से एक केले के पेड़ से जुड़ी हुई है। इस फिल्म को जियो सिनेमा के OTT प्लेटफॉर्म पर 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज़ कर दिया गया है।

11- Laandhar लांधर (आहा)

लांधर तमिल भाषा की एक ड्रामा फिल्म है जिसके निर्देशक हैं साजी सलीम। इस फिल्म को 21 जून 2024 को थिएटर्स में रिलीज़ किया गया था और अब इस फिल्म को आहा के OTT प्लेटफॉर्म पर 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज़ किया गया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे हत्यारे की दिखाई गई है जिसके आतंक की वजह से एक पुलिस ऑफिसर की पत्नी का जीवन खतरे में पड़ जाता है।

READ MORE

We Live in Time Review: ये फिल्म आपको दर्द देगी, क्या आप इस फिल्म को देखने के बाद अपने आंसू रोक पाएंगे

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment