12 August 2024 movies trailers and teasers releasing this week for movie lovers:दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम फिल्मों के दीवानों के लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट इनफार्मेशन लेकर आये है कि इस हफ्ते 12 अगस्त 2024 से कौन कौन सी फ़िल्में शोज टीज़र और ट्रेलर्स लाये जा रहे है जिनके लिए फिल्मी दीवानों को बेसबरी से इंतज़ार रहता है।
आज का ये आर्टिकल उन्ही लोगों के लिए है इस हफ्ते जो कुछ भी नया आने वाला है उसकी पूरी और सटीक इनफार्मेशन आपको इस आर्टिकल में देने की कोशिश की गयी है। आइये जानते है इन रिलीज़ेस के बारे में –
देवरा पार्ट 1 ट्रेलर
दोस्तों बात करें अगर जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म देवरा की जो आपको दो पार्ट्स में देखने को मिलेगी जिसका पहला पार्ट इसी साल सितम्बर में देखने को मिलने वाला है उसका ट्रेलर आज 12 अगस्त 2024 को रिलीज कर दिया गया है।अगर आप इस ट्रेलर का रिव्यु देखना चाहते है तो हमारी साइट फिल्मीड्रिप पर जाकर देख सकते है।
भूल भुलय्या 3 टीज़र
कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव की मुख्य भूमिका वाली फिल्म जो भूल भुलय्या फ्रैंचाईजी की तीसरी किस्त होने वाली है इसका पहला टीज़र आपको 13 अगस्त 2024 को देखने को मिलने वाला है। कार्तिक आर्यन की ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज की जायगी जब अजय देवगन की सिंघम भी रिलीज होने वाली है तो इन दोनों फिल्मों का क्लैश होना तो तय है।
एंग्री यंगमैन – डॉक्यूमेंट्री
अमेज़न प्राइम पर एक शो आपको 20 अगस्त 2024 को देखने को मिलेगा जो एक डॉक्यूमेंट्री शो है।इसका ट्रेलर आपको 13 अगस्त को देखने को मिलने वाला है , इस शो की कहानी राइटर सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी के आपसी रिश्ते और लाइफस्टाइल पर आधारित होने वाली है।ये देखना इंट्रेस्टिंग होगा कि इसका ट्रेलर दर्शकों को कितना लुभाता है।
इमरजेंसी ट्रेलर
दोस्तों इंदिरा गाँधी के जीवन पर आधारित फिल्म जिसमें आपको कँगना रनावत जैसी कलाकार इंदिरा गाँधी के रोल में नज़र आएंगी, ये फिल्म सितम्बर महीने की 6 तारीख को रिलीज होने वाली है लेकिन इस हफ्ते आपको इमरजेंसी का ट्रेलर 14 अगस्त 2024 को देखने को मिलने वाला है।
नाम नमक निशान
अमेज़न मिनी टीवी के प्लेटफार्म पर एक शो 14 अगस्त 2024 को अपने सभी एपिसोड के साथ देखने को मिलने वाला है जिसमें आपको भारतीय सेना में शामिल होने वाले कैडेट्स को किस प्रकार तरह तरह के सामाजिक मत भेदों और कई तरह की चुनौतियों से गुज़रना पड़ता है ये सब दिखाया गया है। इस शो के मुख्य कलाकारों में वरुण सूद, दानिश सूद,हेली शाह और रौशनी वालिया की एक्टिंग आपको देखने को मिलेगी।
शेखर होम
जिओ सिनेमा पर 14 अगस्त 2024 को एक वेब सीरीज स्ट्रीम की जायगी जिसका नाम है शेखर होम। इस सीरीज का उत्पादन बी बी सी स्टूडियोस के द्वारा किया गया है और अगर कहानी की बात करें तो 1990 के दशक के शुरुआती दिनों की कहानी बंगाल के लोनपुर नामक एक शांतिपूर्ण गाँव में रहने वाले दो दोस्तों से शुरू होती है जो पूर्वी राज्यों के मामले में खुद को लीन कर लेते है।मुख्य कलाकारों में के के मेनन, रणवीर शौरी, राशिका दुग्गल,उषा उत्तथूप आदि नज़र आने वाले है।
15 अगस्त 2024 मूवीज रिलीजेस –
1- स्त्री 2
2- खेल खेल में
3- वेदा
4- थांगालान
5- डबल स्मार्ट
15 अगस्त को रिलीज हो रही इन फिल्मों के डिटेल्ड इनफार्मेशन आप हमारे आर्टिकल 15 Aug Upcoming Movies पर जाकर देख सकते है।
इसके अलावा 15 अगस्त 2024 को कुछ ट्रेलर और टीज़र भी रिलीज किये जा रहे है आइये जानते है उनके बारे में –
छावा
विक्की कौशल की फिल्म छावा का टीज़र आपको इसी हफ्ते 15 अगस्त को देखने को मिलने वाला है। आपको बता दें ये फिल्म तो दिसंबर में रिलीज होगी लेकिन इस स्वतंत्रता दिवस पर स्त्री फिल्म के साथ आपको विक्की कौशल की आने वाली फिल्म का टीज़र देखने को मिल जायेगा।
स्काई फोर्स
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म जिसे मैडॉक के द्वारा बनाया गया है इसका टीज़र भी आपको स्त्री 2 के साथ ही 15 अगस्त को देखने को मिलने वाला है।
जिगरा
आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका वाली फिल्म जिगरा जो 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली है इसका पहला टीज़र भी आपको 15 अगस्त को ही देखने को मिलने वाला है।
15 अगस्त ott रिलीजेस –
मनोराथांगल (जी 5)
एक शो मनोराथांगल नाम का जी 5 पर स्ट्रीम किया जायेगा इस हफ्ते 15 अगस्त को जिसमें आपको कमल हसन जैसे ग्रेट पर्सनेलिटी देखने को मिलेगी।इनके साथ ही कुछ और कलाकार जैसे सुरभि लक्ष्मी, फहद फासिल,ममूटी, मोहन लाल,इंद्रजीत सुकुमारन,मधु, बीजू मोहन,आसिफ अली आदि की कलाकारी देखने को मिलेगी।
इस सीरीज में फेमस राइटर एम टी वासुदेवन नायर की शॉर्ट स्टोरीज का कलेक्शन दिखाने की कोशिश की गयी है।जिनमें टोटल नौ कहानियों को सम्मिलित किया गया है।ये सीरीज आपको मलायलम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी में देखने को मिलने वाली है।
एमिली इन पैरिस (नेटफ्लिक्स)
इस हफ्ते ott रिलीज में एक नाम एमिली इन पैरिस नाम की सीरीज का भी शामिल है जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।ये इस सीरीज के चौथे सीजन का पहला पार्ट होने वाला है।इसका दूसरा पार्ट सितम्बर के महीने तक आ जायेगा। लेकिन इस चौथे सीजन का पहला पार्ट आपको 15 अगस्त को देखने को मिल जायेगा।
चमक ( सोनी लिव )
दोस्तों 16 अगस्त को आपको सोनी लिव के प्लेटफार्म पर एक शो देखने को मिलेगा जिसका नाम है चमक द कॉनक्लूजन।ये इस शो का दूसरा सीजन होने वाला है और इसी सीजन में आपको कहनी का कॉनक्लूजन भी मिलने वाला है।
“मुफासा दा लायन किंग” का ट्रेलर हुआ रिलीज, जबरदस्त एनिमेशन के साथ आया धमाकेदार ट्रेलर।







