इस हफ्ते की रिलीज: 13-14 दिसंबर 2024 की धमाकेदार फिल्में”

Written by: Arshi
Publish On: September 18, 2025 12:10 PM (IST)
13 14 December upcoming movies

हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ढेर सारी फिल्में फिल्मों के दीवानों के लिए थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार हैं। आज इस आर्टिकल में हम इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी जानकारी लेकर आए हैं, कौन-कौन सी फिल्में किस दिन रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं फिल्मों के बारे में।

13 दिसंबर 2024

1- Heretic हेरेटिक

यह एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसकी इनिशियल रिलीज 8 नवंबर 2024 को संयुक्त राज्य अमेरिका में की गई थी, और अब इस हाई रेटेड फिल्म को, जिसकी रेटिंग 7.1* है, 13 दिसंबर 2024 को भारत में थिएटर्स में रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म के निर्देशक और लेखक हैं स्कॉट बेक, ब्रायन वुड्स। मुख्य कलाकारों में आपको ह्यूग ग्रांट, सोफी थैचर, क्लोई ईस्ट आदि कलाकार नजर आएंगे।

2- Zero Se Restart जीरो से रीस्टार्ट

यह एक ड्रामा फिल्म है, जिसे विनोद चोपड़ा फिल्म्स के द्वारा बनाया गया है। फिल्म की कहानी के लेखक और निर्देशक हैं विधु विनोद चोपड़ा और जसकुंवर कोहली। मुख्य कलाकारों में आपको विक्रांत मैसी, अनुपम खेर, मेघा शंकर नजर आएंगे। फिल्म की रेटिंग 8.9 स्टार की है, जिसे 13 दिसंबर 2024 को थिएटर में रिलीज कर दिया जाएगा।

3- Soodhu Kavvum 2 सूधु कव्वुम 2

यह एक एक्शन कॉमेडी ड्रामा है, जिसका रनिंग टाइम 2 घंटा 9 मिनट का है। इस एक्शन कॉमेडी फिल्म को एस जे अर्जुन और टी योगाराज के निर्देशन में बनाया गया है, और इन्हीं के द्वारा फिल्म की कहानी भी लिखी गई है। इस फिल्म में आपको मुख्य कलाकारों में शिवा, हरीश उथमन, एम एस भास्कर आदि कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म भी 13 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है।

4- Rajakili राजाकिली

तमिल भाषा की इस फिल्म में आपको एक्शन के साथ फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा, जिसके डायरेक्टर हैं उमापति रामैया, और फिल्म की कहानी के लेखक हैं थंबी रमैया। फिल्म के मुख्य कलाकारों में आपको समुथिरकानी, आदुकलम नरेन, एस भास्कर आदि कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म को देखने के लिए आपको 2 घंटे 2 मिनट का टाइम देना होगा। यह फिल्म आपको 13 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी।

5- Mon Potongo मोन पोटोंगो

बंगाली भाषा की यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका प्रोडक्शन औरोरा फिल्म कॉर्पोरेशन के द्वारा किया गया है। इस फिल्म की कहानी एक हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की के साथ आगे बढ़ती है, जो आपको पूरी तरह से इंगेज कर लेगी। फिल्म के निर्देशक और लेखक हैं शर्मिष्ठा मैती और राजदीप पॉल। मुख्य कलाकारों में आपको सौभानिक मित्र, बैसाखी राय, सीमा विश्वास, तनीषा विश्वास, अनिंदिता घोष, जनार्दन घोष, अमित साहा, जॉय सेन गुप्ता आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भी आपको 13 दिसंबर को थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी।

6- Pranaya Godari प्रणया गोदारी

13 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली फिल्मों में एक नाम इस तेलुगू फिल्म का भी शामिल है, जिसके निर्देशक हैं पी एल विग्नेश। फिल्म में आपको खूब सारा एक्शन और रोमांस देखने को मिलेगा। फिल्म में अपनी कलाकारी दिखाने के लिए सुदर्शन हसन, प्रियंका प्रसाद, साई कुमार, पृथ्वीराज, जबरदस्त राजमौली जैसे बेहतरीन कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म का प्रोडक्शन पीएलवी क्रिएशन्स के द्वारा किया गया है।

7- 2K Love Story 2के लव स्टोरी

विजय प्रकाश, सिंगम पुली, विनोदिनी वैद्यनाथन, बाला सरवनन, एंथोनी भाग्यराज, जेपी मधु आदि जैसे बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग से बनी इस फिल्म को आप 13 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में देख सकेंगे। इस फिल्म के निर्देशक हैं सुसिएंथिरन, और फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है।

8- Punjab Files पंजाब फाइल्स

यह एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें आपको मनजोत सिंह के डायरेक्शन में बनी एक बहुत ही बेहतरीन कहानी देखने को मिलेगी, जिसके लेखक हैं रूपिंदर सिंह। मुख्य कलाकारों में आपको सिम्मी जोनास हेनी, गुरप्रीत घुग्गी, हसनैन चौहान आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। शान-ए-खालसा नाम के प्रोडक्शन हाउस में बनाई गई इस फिल्म को भी 13 दिसंबर 2024 को थिएटर में रिलीज कर दिया जाएगा।

9- Rudhiram रुधिरम

तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होने वाली यह फिल्म 13 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी, जिसमें आपको राइजिंग सन स्टूडियो का प्रोडक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की पर आधारित दिखाई गई है, जिसे किसी किडनैपर ने किडनैप कर लिया है, लेकिन उसे खुद इस बात का पता लगाना है कि आखिर यह किडनैपर कौन है, और उसको क्यों किडनैप किया है।

10- Once Upon a Time in Madras वन्स अपॉन अ टाइम इन मद्रास

अभिरामी, भरत श्रीनिवासन, अंजलि नायर, पवित्रा लक्ष्मी और शान जैसे कलाकारों की यह फिल्म भी आपको 13 दिसंबर 2024 को देखने को मिल जाएगी, जिसमें प्रसाद मुरुगन का निर्देशन देखने को मिलेगा, और इन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। तमिल लैंग्वेज की इस फिल्म को फ्राइडे फिल्म फैक्ट्री के द्वारा बनाया गया है।

14 दिसंबर 2024

11- Irani Chai ईरानी चाय

यह एक ड्रामा थ्रिलर फिल्म है, जिसकी शूटिंग दिल्ली जैसे शहर में की गई है। फिल्म में मनोज श्रीवास्तव का निर्देशन देखने को मिलेगा, और फिल्म की कहानी के लेखक भी यही हैं। मुख्य कलाकारों में आपको गोविंद नामदेव, मोज़गन तरानेह, जाकिर हुसैन, जीशान कादरी, आदित्य लखिया, अनंत देसाई, अनंत महादेवन आदि जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। यह फिल्म आपको 14 दिसंबर 2024 को थिएटर में देखने को मिल जाएगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

ठुकरा के मेरा प्यार भारत के साथ इन देशो में मचा रही है धूम

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment