13 October 2024 Ott Releases: घर बैठे देखिये, रावण के अंत के साथ इन फिल्मों को भी अंत तक

Written by: Arshi
Publish On: September 13, 2025 2:02 PM (IST)
13 October Ott Releases

दोस्तों, हर रोज़ की तरह आज भी 13 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली फिल्मों और शोज़ की पूरी लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं। अगर आप फिल्मों और शोज़ के शौकीन हैं, तो आपकी दशहरे की इन छुट्टियों को एंटरटेनमेंट से भर देंगी ये फिल्में और सीरीज़।

1- Saari Raat

2015 की एक शॉर्ट फिल्म, जिसमें आपको कोकोना सेन शर्मा, रितविक चक्रवर्ती और अनिरुद्ध दत्त देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी एक नवविवाहित जोड़े पर आधारित है, जो एक बारिश वाली तूफानी रात किसी अनजान जगह पर एक खराब हालत वाले घर में बिताते हैं और एक ऐसे बूढ़े व्यक्ति से सामना होता है, जो उनकी परेशानी को बढ़ाता है। अगर आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है, तो आप इस फिल्म को यूट्यूब पर ज़िंदगी टीवी पर देख सकते हैं।

2- Gangs Of Godavari

31 मई 2024 को रिलीज़ हुई यह तेलुगु फिल्म अब जियो सिनेमा पर हिंदी में उपलब्ध है। फिल्म की कहानी काफी रोचक है, जिसमें आपको एक भ्रष्ट व्यक्ति देखने को मिलेगा, जो राजनीति में प्रवेश करता है, लेकिन अपनी छवि को पूरी तरह साफ-सुथरा दिखाकर। इस फिल्म को आप घर बैठे जियो सिनेमा के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एन्जॉय कर सकते हैं।

3- The Great Indian Kapil Show

इंडिया का बेस्ट लाफिंग शो, जिसे देखकर हर इंडियन हंसने लगता है। इस शो के सीज़न 4 के नए एपिसोड को आप हर शनिवार एन्जॉय कर सकते हैं, जो आपको नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगा। इस कॉमेडी शो को देखकर आप अपनी छुट्टियों को और भी मज़ेदार बना सकते हैं।

4- Tulsa King

यह एक टीवी सीरीज़ है, जिसके पहले सीज़न को 13 नवंबर 2022 को स्ट्रीम किया गया था और अब इस सीरीज़ का सीज़न 2 भी हम सबके लिए आ गया है। इस सीरीज़ के सीज़न 2 में आपको कुल 10 एपिसोड देखने होंगे, जो आपको पैरामाउंट+ के प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएंगे। इस शो को IMDb पर 8.0 की रेटिंग मिली है।

5- Kondal

तमिल भाषा की यह फिल्म, जिसका नाम है कोंडल पावम, को पूरा देखने के लिए आपको 1 घंटा 49 मिनट का समय निकालना होगा। फिल्म के डायरेक्टर हैं दयाल पद्मनाभन और मुख्य कलाकार हैं वरलक्ष्मी सरतकुमार, ईश्वरी राव, संतोष प्रताप आदि।

इस फिल्म की शुरुआती रिलीज़ 10 मार्च 2023 को की गई थी और अब आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो के प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, जिसे 13 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ किया गया है। फिल्म की IMDb रेटिंग है 7.3, जो एक अच्छी रेटिंग है और इससे पता चलता है कि फिल्म की कहानी भी अच्छी है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन प्लान लिया और ये न देखा “धिक्कार” है

Martin Movie OTT Release: मार्टिन ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment