केसरी चैप्टर 2 के साथ ओडेला 2, आंखें 2 और और सिनर्स जैसी फिल्में देखें इस हफ्ते

Written by: Arshi
Publish On: September 29, 2025 11:41 AM (IST)
17 TO 18 April 2025 Upcoming Movies

17 अप्रैल 2025

ओडेला 2

अशोक तेजा के निर्देशन में बनी दो घंटे 30 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म, जिसकी कहानी लिखी है संपत नंदी ने, फिल्म के मुख्य कलाकारों में तमन्ना भाटिया, हेबा पटेल, वशिष्ठ एन सिंह आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।

एक्शन क्राइम थ्रिलर से भरपूर तेलुगु भाषा में बनी यह फिल्म 17 अप्रैल 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म की कहानी एक ऐसे गांव से जुड़ी हुई है, जिसे बुरी शक्तियों से बचाने के लिए एक सच्चा रक्षक “ओडेला मल्लाना स्वामी” हमेशा से अपने गांव की रक्षा करता है।

आंखें 2

अभिनय दास के निर्देशन में बनी फिल्म आंखें 2 एक ऐसे बैंकर की कहानी को दिखाती है, जो डकैती को अंजाम देने के लिए तीन ऐसे अंधे लोगों को काम पर लगाता है, जो इस काम को और भी ज्यादा रोचक बना देते हैं। फिल्म के इस पार्ट की कहानी पहले पार्ट से जुड़ी हुई है, लेकिन इस बार डकैती एक कैसिनो में होती है। मुख्य कलाकारों में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। लंदन में शूट की गई यह फिल्म 17 अप्रैल 2025 को थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है।

यूनाइटेड किंगडम ऑफ केरला

अर्जुन वेगा के निर्देशन और सह-लेखन में बनी फिल्म, जिसके मुख्य कलाकारों में मनोज के. जय, रंजीत संजीव और जॉनी एंटनी जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। मलयालम भाषा में बनी यह फिल्म इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है। बात करें अगर इस फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी की, तो सुगंधित प्रकृति फिल्म निर्माण और पूयापल्ली फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के द्वारा इस फिल्म को बनाया गया है। यह फिल्म 17 अप्रैल 2025 को थिएटर में देखने को मिल जाएगी।

18 अप्रैल 2025

सिनर्स

हॉरर एडवेंचर से भरपूर 2 घंटे 17 मिनट के रनिंग टाइम वाली फिल्म, जिसका निर्देशन रायन कूगलर के द्वारा किया गया है, आर रेटेड फिल्म है। सुपरनैचुरल हॉरर, एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म की कहानी दो जुड़वां भाइयों से शुरू होती है, जो अपने जीवन की कठिनाइयों से परेशान होकर अपने होमटाउन वापस लौटने का फैसला करते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता होता है कि आगे और भी बड़ी मुश्किल उनका इंतजार कर रही है। 18 अप्रैल 2025 को यह फिल्म थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।

केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग

करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी फिल्म, जिसके मुख्य कलाकारों में अक्षय कुमार, अनन्या पांडे, आर. माधवन और स्टीवेन हार्टले जैसे बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। 2 घंटे के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म, जिसकी कहानी कोर्टरूम ड्रामा और पीरियड ड्रामा पर आधारित है, 18 अप्रैल 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म की कहानी सी. शंकन नायर के जीवन को दर्शाती है, जो एक वकील होने के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी थे, किस तरह इन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई सामने लाने के लिए लड़ाई लड़ी थी। अक्षय कुमार के फैंस के लिए यह एक मोस्ट अवेटेड फिल्म है।

अर्जुन एस/ओ वैजयंती

अशोक क्रिएशंस और एनटीआर आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाई गई तेलुगु भाषा की फिल्म, जिसमें मुख्य कलाकारों में अर्जुन रामपाल, नंदमूरी कल्याण राम, सई मांजरेकर, विजयशांति, सोहेल खान और श्रीकांत जैसे बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी, इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्देशन किया है प्रदीप चिलुकुरी ने और कहानी लिखी है हरे कृष्ण भंडारी, श्रीकांत विस्सा ने। यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है।

मिठाडा माहेमान

गुजराती भाषा में बनी एक ड्रामा फिल्म, जिसका निर्देशन किया है चिन्मय परमार ने और कहानी लिखी है जिग्नेश चोटालिया ने। फिल्म के मुख्य कलाकारों में यश सोनी, मित्रा गढ़वी, आरोही पटेल आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी आदित्य नाम के मुख्य किरदार के साथ आगे बढ़ती है, जो आत्महत्या करने का प्लान बनाता है, लेकिन फिल्म के तीन और मुख्य कलाकार मिलकर उसकी इस योजना को पूरी तरह से विफल कर देते हैं। कॉमेडी और इमोशंस के बैलेंस के साथ बनाई गई यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।

जगमेरीगिना सत्यम

तेलुगु भाषा में बनी यह ड्रामा फिल्म, जिसके डायरेक्टर हैं तिरुपति पिल्ला और कहानी भी उनके द्वारा लिखी गई है, यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म के मुख्य कलाकारों में नीलिमा पाथकमशेट्टी, आद्या रेड्डी, वासुदेव राव और अविनाश वर्मा जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी।

हलगट मराठी मूवी

1 घंटे 30 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह थ्रिलर फिल्म, जिसकी कहानी एक ऐसे गांव पर आधारित है, जो एक विशिष्ट तरह के समुदाय को दर्शाती है। इन लोगों के जीवन का मकसद आसपास के गांव से लूट और चोरी करके अपना जीवनयापन करना है। क्राइम, रोमांच और थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्देशन किया है करण सुमन अर्जुन चौहान ने, जिसमें मुख्य कलाकारों के तौर पर आपको अभिजीत कुलकर्णी, मंगेश राव कंगने, सुप्रिया शिवालकर आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।

द सीक्रेट ऑफ देवकली

नीरज चौहान के निर्देशन में बनी फिल्म, जिसकी कहानी थ्रिलर और मिस्ट्री से भरपूर है, इस फिल्म को देखने के लिए आपको 2 घंटे 13 मिनट का समय देना होगा। फिल्म की कहानी देवकली नाम के गांव पर आधारित है, जहां सिर्फ दो समुदाय रहते थे, क्रिग और परियार नाम के। संजय मिश्रा, महेश मांजरेकर, जरीना वहाब की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है।

घाटी

तेलुगु भाषा में बनी यह फिल्म मुख्य रूप से एक सशक्त महिला की कहानी को दर्शाती है। फिल्म का निर्माण किया गया है फर्स्ट फ्रेम एंटरटेनमेंट और यूवी क्रिएशंस के द्वारा। मुख्य कलाकारों में आपको रम्या कृष्णन, अनुष्का शेट्टी, जगपति बाबू, लालिसा बोनेसी, जॉन विजय जैसे बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।

सुशीला सुजीत

यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, इसके डायरेक्टर हैं प्रसाद ओक और कहानी लिखी है अजय कांबले ने। फिल्म के मुख्य कलाकारों में सोनाली कुलकर्णी, स्वप्निल जोशी और रेणुका दफ्तारदार जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। यह फिल्म भी 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है, जिसे आप थिएटर में एंजॉय कर सकते हैं।

अन्नपूर्णा

अंशुमान प्रत्युष द्वारा निर्देशित यह एक फैमिली ड्रामा है, जिसकी कहानी अंशुमान प्रत्युष के साथ मिलकर प्रमीत घोष ने लिखी है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में स्मिता जोनास हेनी, अलेक्जेंड्रा ट्रेलर, ऋषभ बसु आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसी मां के साथ शुरू होती है, जो दुनिया भर की सभी माताओं के लिए किसी श्रद्धांजलि से कम नहीं है। फिल्म में मुख्य रूप से यह दिखाने की कोशिश की गई है कि किस तरह बच्चों के लिए मां अपना जीवन न्योछावर कर देती है। यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।

युद्धकांडा चैप्टर 2

कन्नड़ भाषा में बनी यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म, जिसे अजय राव द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, एक बेहतरीन रोमांटिक ड्रामा फिल्म होने वाली है, क्योंकि कृष्णा अजय राव अपने इसी जोनर के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की कहानी चाइल्ड एब्यूज से जुड़ी हुई है, जिसमें प्रतिशोध लेने वाली मां की कहानी दिखाई गई है, जो अपने बच्चों को प्रताड़ित करने का बदला लेती है। यह फिल्म भी 18 अप्रैल 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।

डियर उमा

2 घंटे 34 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म, जिसकी कहानी एक रॉकस्टार पर आधारित है। किस प्रकार मेडिकल स्टूडेंट उमा और रॉकस्टार देव की कहानी आगे बढ़ती है, यह इंट्रेस्टिंग कहानी जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जिसे 18 अप्रैल 2025 को थिएटर में रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म के निर्देशक हैं साई राजेश महादेव और कहानी लिखी है सोमाया रेड्डी ने। पृथ्वी अंबर, सोमाया रेड्डी, कमल कामराजू, अजय घोष, पृथ्वीराज आदि जैसे बेहतरीन कलाकार आपको इस फिल्म में देखने को मिलेंगे।

खोली का गणेश

यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसकी कहानी महेश और सरिता के चारों ओर घूमती है, जो दो अलग-अलग कास्ट के होते हैं। किस प्रकार इन्हें समाज में फैले भेदभाव का सामना करना पड़ेगा, यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा। फिल्म का निर्देशन किया है अविनाश ध्यानी ने और इन्हीं के द्वारा फिल्म की कहानी भी लिखी गई है। बात करें अगर मुख्य कलाकारों की, तो अरविंद पवार, दीपक सिंह रावत और शुभम सेमवाल जैसे कलाकार इस फिल्म में देखने को मिलेंगे। पद्मा सिद्धि फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को रिलीज कर दी जाएगी।

दहेक: अ रेस्टलेस मैन

लव रोमांस से भरपूर यह एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसमें अरूप अधिकारी का निर्देशन देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी लिखी गई है सुनील माथुर, जॉय आर. एस. माथुर और अरूप अधिकारी के द्वारा। A2 क्रिएशंस के द्वारा बनाई गई यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म के मुख्य कलाकारों में आपको शरद एस. कपूर, अमित खालदकर, रजत कपूर, उषा बचानी, महिमा मेहता और कबीर सदानंद जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी।

वीरा चंद्रहास

कन्नड़ भाषा में बनी यह फिल्म, जिसका निर्माण ओमकार मूवीज के द्वारा किया गया है, फिल्म के मुख्य कलाकारों में शिवराजकुमार, गरुड़ राम, चंदन शेट्टी, रविंद्र देवडीगा, श्वेता अरहोले आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म को निर्देशित किया है रवि बसरूर जैसे मशहूर डायरेक्टर ने, जिन्होंने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। वीरा चंद्रहास नाम की यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Gumasthan Movie Review: क्या क्लर्क ने की अपनी पत्नी की हत्या,या है सिर्फ ये एक धोखा

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read