Gumasthan Movie Review: क्या क्लर्क ने की अपनी पत्नी की हत्या,या है सिर्फ ये एक धोखा

Written by: Amir khan
Publish On: September 29, 2025 11:38 AM (IST)
Gumasthan Movie review hindi

मिस्ट्री थ्रिलर फिल्मो को देखने का भी अपना एक अलग मज़ा होता है और जब ये मज़ा मलयालम सिनेमा की ओर से मिले जिसे मिस्ट्री थ्रिलर की यूनिवर्स्टी कहा जा सकता है तो बात ही कुछ और होगी।

गुमास्थान (Gumasthan) 27 सितंबर 2024 में मलयालम सिनेमा घरो में रिलीज़ कर दी गयी थी। इस फिल्म का निर्देशन अमल के. जोबी के द्वारा किया गया है। यहाँ एक हत्या से जुड़ा हुआ मिस्ट्री थ्रिलर देखने को मिलता है आइये जानते क्या है इस फिल्म की कहानी और किस ओटीटी प्लेटफार्म पर इसे हिंदी में रिलीज़ किया गया है।

Gumasthan की कहानी

कहानी एक ऐसी मिस्ट्री थ्रिलर और सस्पेंस को लेकर चलती दिखती है जो हमारे दिमाग को पूरी तरह से हिला कर रख देती है। कहानी एक क्लर्क की है जिसने बहुत कम उम्र से ही नौकरी करना शुरू कर दिया था इस क्लर्क में एक कमी है के यह अपनी पत्नी को बहुत मारता पीटता है। एक बार यह अपनी पत्नी को मार रहा होता है तभी इसके घर का एक नौकर इसको अपनी पत्नी को मारते हुए देख लेता है कुछ समय बाद इस क्लर्क की पत्नी गुम हो जाती है।

बहुत ढूढ़ने के बाद भी नहीं मिलती तब शक की सुई इस क्लर्क पर जाती है के कही इसी ने तो अपनी पत्नी को नहीं मार दिया। जिस तरह से पुलिस इस इन्वेस्टीगेशन को आगे बढ़ाती है तब चौका देने वाले कुछ अपराध हमारे सामने निकल कर आते है। जो अजीब-अजीब रहस्य को अपने अंदर छिपाये हुए है।

इस जाँच के दौरान घर में जिस तरह से कुछ घटनाओ को दिखाया गया है वो दिल दहलाने वाली है। मकड़ी अपना जाल बिनती है पर इसे इस जाल को बिन्ते हुए किसी ने नहीं देखा इस चूहे और बिल्ली के खेल में आखिर किसकी जीत होगी और किसकी हार आपको यह फिल्म देख कर पता लगाना होगा।

क्या है यहाँ ख़ास

Gumasthan की खासियत की बात की जाये तो यहाँ हर एक सीन में एक अलग तरह का सस्पेंस देखने को मिलता है जो हमें इसकी कहानी से जोड़ने में मदद करता है। एक बार आप इसे देख सकते है जिस तरह से मलयालम सिनेमा अपनी फिल्मो के मिस्ट्री और सस्पेंस से हमारे दिमाग के साथ खेलती है ठीक उसी तरह की यह फिल्म भी है जो हर पल हमारे दिमाग के साथ खेलेगी हम जो भी सोचते है ठीक उसका यहाँ उल्टा होता नज़र आता है।अगर आपको भी फिल्म देखते समय रहस्यों को ढूढ़ने में मज़ा आता है तब यह फिल्म आपके लिए ही बनी है।

फिल्म का पहला हिस्सा पुलिस द्वारा जल्दबाज़ी में लिए गए कुछ फैसलों पर आधारित है वही इसका दूसरे भाग में नए-नए खुलासे होते दिखाई देते है इन खुलासे में जिस तरह से नयी नयी बाते जुड़ती है वह हमारे दिमाग को पूरी तरह से चकराने का काम करती है। निर्देशन सिनेमॅटोग्रफी कलर ग्रेडिग शानदार है।

निष्कर्ष

अगर आपको भी यह फिल्म हिंदी में देखनी है तो कुछ नहीं करना है बस अल्ट्रा प्ले के ओटीटी प्लेटफार्म पर जाना है यहां गुमास्थान (Gumasthan )हिंदी डब्ड में देखने को मिल जाएगी इसके साथ ही यह मलयालम भाषा में प्राइम विडिओ पर भी देखने को मिलेगी गुमास्थान (Gumasthan)की सबसे अच्छी बात यह है के इस मिस्ट्री थ्रिलर की उलझी हुई परते सुलझाने के लिए आप इसे अपनी फैमिली के साथ बैठ कर देख सकते है। मेरी तरफ से गुमास्थान को दिए जाते है पांच में से तीन स्टार की रेटिंग।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

शूरा खान बनने जा रही है मां ?अरबाज खान के घर गूंजेगी किलकारी

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read