नेटफ्लिक्स पर एक अमेरिकन थ्रिलर सीरीज़ 1992 को हिंदी में रिलीज़ किया गया है, जिसमें कुल 6 एपिसोड देखने को मिलते हैं। निर्देशक ‘एरियल व्रोमन’ की इस सीरीज़ की कहानी इसके नाम पर ही आधारित है। 1992 में वर्ल्ड एक्सपो हुआ था सेविल में, जहाँ पर कुछ मर्डर किए गए हैं, यह पूरी कहानी यहीं पर फोकस है।
वायलेंट और ब्रूटैलिटी के साथ सीरीज़ में हमें एडल्ट सीन भी देखने को मिलते हैं।
कहानी
1992 में वर्ल्ड एक्सपो में शामिल हुए लोगों की हत्याएँ हो रही हैं। अब यह सीरियल किलर कौन है, इसका दो पुलिस वाले मिलकर पता लगाने की कोशिश करते हैं। यह सीरियल किलर हत्या करने के बाद हत्या स्थल पर वर्ल्ड एक्सपो के लोगो वाली गुड़िया छोड़ जाता है, जो यह दर्शाता है कि इन मर्डर का इस गुड़िया से कुछ न कुछ तो कनेक्शन है।
जब ये दोनों पुलिस वाले इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश करते हैं, तब जो रिजल्ट इनके सामने निकलकर आते हैं, उसे देखकर इनके होश उड़ जाते हैं। ये सस्पेंस, ट्विस्ट और टर्न को जानने के लिए आपको यह सीरीज़ देखनी होगी।
पॉज़िटिव और निगेटिव पॉइंट
अगर आपने पहले भी सीरियल किलर पर बनी हुई सीरीज़ देख रखी है, तब इसमें कुछ खास देखने को नहीं मिलेगा। पर अगर आपने इस तरह की सीरीज़ पहले नहीं देखी है, तब आप इसे देखकर थ्रिल महसूस कर सकते हैं।
यह एक एवरेज डिसेंट वाच सीरीज़ है। सीरीज़ अपने पहले हाफ में बाँधकर रखती है, वहीं दूसरे हाफ में कहानी में जो भी आप अनुमान लगाते हैं, ठीक वैसा ही कुछ देखने को मिलता है।
सीरियल किलर के द्वारा लोगों को जलाकर मारने वाले दृश्य काफी दर्दनाक तरह से प्रेजेंट किए गए हैं। सीरीज़ में हिंसा एनिमल फिल्म से कहीं ज़्यादा दिखाई गई है। इसकी प्रोडक्शन वैल्यू और सिनेमाटोग्राफी काफी अच्छी है।
निष्कर्ष
अगर आप ब्रूटल साइको किलर क्राइम ड्रामा सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, तब आप इस सीरीज़ को टाइम पास के लिए एक बार देख सकते हैं। शो में थोड़ा हिस्टोरिकल ड्रामा भी देखने को मिलता है। यह शो फैमिली के साथ देखने लायक नहीं है, तो फैमिली और बच्चों को इस सीरीज़ से दूर ही रखें। हमारी तरफ से इसे पाँच में से 2 स्टार दिए जाते हैं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Harikatha Hindi Review: तेलुगु लैंग्वेज की वेब सीरीज जियोहॉटस्टार पर रिलीज







