24 To 25 October 2024,16 Upcoming Movies: साइंस फिक्शन,क्राइम, थ्रीलर,एक्शन,ड्रामा भर-भर के मिलेगा इस हफ्ते आने वाली फिल्मो में!!

Written by: Arshi
Publish On: September 14, 2025 12:29 AM (IST)
24 25 October 16 Upcoming Movies

1- Venom: The Last Dance

इंग्लिश लैंग्वेज में बनी फिल्म वेनम, एक साइंस फिक्शन क्राइम थ्रिलर एक्शन ड्रामा है, जो 25 अक्टूबर 2024 को रिलीज़ होने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से टॉम हार्डी और जूनो टेम्पल पर आधारित है। फिल्म के डायरेक्टर हैं केली मार्सेल और कहानी के लेखक खुद टॉम हार्डी हैं। एक इंट्रेस्टिंग कहानी है, जो आपको 25 अक्टूबर को देखने को मिल जाएगी।

2- Kundannurille Kulsitha Lahala

अक्षय अशोक पी के, के डायरेक्शन और सह-लेखन में बनी ये मलयालम फिल्म 24 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं लुकमान आवारन, अधिन ओलर, वीणा नायर, जेन जॉर्ज, दासेट्टन कोझिकोड आदि। ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे कैडर सिने क्रिएशन्स के द्वारा बनाया गया है।

3- Pani

ये फिल्म 24 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही फिल्मों में से एक है। जिसका निर्देशन किया है जोजू जॉर्ज ने और उन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। फिल्म के मुख्य कलाकार भी खुद फिल्म के निर्देशक और लेखक जोजू जॉर्ज हैं, इनके अलावा अभिनय, अलेक्जेंडर प्रशांत, सीमा, चांदनी श्रीधरन, सुजीत शंकर आदि कलाकार भी इस फिल्म में देखने को मिलेंगे।

फिल्म की कहानी एक ऐसे शादीशुदा जोड़े के चारों ओर घूमती है, जो बहुत ही हैप्पी लाइफ जी रहे होते हैं, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब दो लोग इस जोड़े के जीवन में एंट्री मारते हैं।

4- Laggam

ये एक फैमिली ड्रामा है, जिसे रमेश चेप्पाला द्वारा निर्देशित किया गया है और इन्हीं ने कहानी भी लिखी है। फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार पर आधारित है, जो हर रोज़ एक नई कठिनाई और चुनौती से गुज़रता है, लेकिन इस फैमिली के हर मेंबर के बीच रिश्ता उतना ही अच्छा और टिकाऊ होता जाता है।

इस तेलुगु फिल्म के मुख्य कलाकारों में आपको रोहिणी, राजेंद्र प्रसाद, कावेरी, रघु बाबू, प्रज्ञा नाहर, साईं रौनक आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। ये फिल्म भी आपको 25 अक्टूबर 2024 को थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी।

5- Narudi Brathuku Natana

तमिल लैंग्वेज की फिल्म, जिसका निर्देशन किया है ऋषिकेश्वर योगी ने और इन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। इस फिल्म में आपको शिवकुमार रामचंद्रन, नितिन प्रसन्ना, दयानंद रेड्डी, ऐश्वर्या अनिल कुमार, श्रुति जयन, विवा राघव आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।

फिल्म की कहानी अभिनय की दुनिया से जुड़ी हुई है, जिसमें आपको सत्या नाम के एक कलाकार की कहानी दिखाई जाएगी, जो केरल की यात्रा पर निकलता है। ये सफर उस सत्या नाम के अभिनेता के जीवन पर किस प्रकार असर डालता है, इसी पर आधारित है फिल्म की कहानी, जिसे 25 अक्टूबर को रिलीज़ कर दिया जाएगा।

6- Bandaa Singh Chaudhary

पंजाबी भाषा की ये फिल्म, जिसमें अरशद वारसी, मेहर विज, जीवेषु अहलूवालिया आदि कलाकार देखने को मिलेंगे, इस फिल्म को 25 अक्टूबर 2024 को रिलीज़ कर दिया जाएगा। फिल्म के डायरेक्टर हैं अभिषेक सक्सेना, बात करें अगर फिल्म की कहानी की, तो इसमें आपको 1971 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की कहानी देखने को मिलेगी। ऐसी भयानक जानलेवा स्थिति में कैसे बंदा सिंह चौधरी अपने परिवार के अस्तित्व को बचाने के लिए कोशिश करता है, दिखाया गया है।

7- Bela

ये एक गुजराती फिल्म है, जिसकी कहानी महिलाओं के उत्थान पर जोर देती है। फिल्म में मुख्य कलाकार के तौर पर आपको अंशु देखने को मिलेगा, जो कहानी के अकॉर्डिंग एक छोटे पर्दे का बड़ा हीरो है, साथ ही एक बड़ा बिजनेस मैन भी। बेला, जो फिल्म की हीरोइन है और एक गरीब लड़की दिखाई गई है। अंशु और बेला की ये जोड़ी कैसे कामयाब होगी, जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी। जिसे 25 अक्टूबर को रिलीज़ कर दिया जाएगा।

8- Chor Dil

ये फिल्म भी पंजाबी भाषा की एक फिल्म है, जिसे 25 अक्टूबर को रिलीज़ किया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी जगवीर सिंह ने लिखी है और फिल्म का निर्देशन भी जगवीर सिंह ने ही किया है। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं राणा जंग बहादुर, जगजीत संधु, सुकी चोट आदि। इस फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको 2 घंटे 15 मिनट का समय निकालना होगा।

9- Samudrudu

इस तेलुगु फिल्म की कहानी मुख्य रूप से मछुआरों की जिंदगी पर आधारित है, जो अपनी आजीविका के लिए मछली का व्यापार करते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें बीच-बीच में पुलिस और बड़े अधिकारियों के द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों से किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, दिखाया गया है।

फिल्म के निर्देशक हैं नागेश नारदासी और इन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं समेत गांधी, सुमन, राजप्रेमी आदि।

10- Gaarud

मराठी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म, जिसकी कहानी मुख्य रूप से मानव जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाती है और किस तरह हमारे जीवन के हर पहलू पर इस उतार-चढ़ाव का असर होता है, ये भी दिखाया जाएगा।

फिल्म के निर्देशक हैं प्रताप सोनाले और फिल्म की कहानी लिखी है प्रमोद रत्नाकर, खाड़िलकर और प्रताप सोनाले ने। मुख्य कलाकारों में आपको गिरीश कुलकर्णी, शशांक शेंडे, पायल पांडे, सचिन वलंजू आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। ये फिल्म भी आपको 25 अक्टूबर को देखने को मिल जाएगी।

11- Eligge Payana Yavudo Daari

किरण सूर्या के निर्देशन और सह-लेखन में बनी इस कन्नड़ फिल्म की कहानी मिस्ट्री और थ्रिलर से भरी होने वाली है। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं विजय श्री कलबुर्गी, अभिमन्यु काशीनाथ, सपूरति आदिमाने, रमेश नायक, राजा बलवाडी, अश्विनी राव आदि। फिल्म का उत्पादन वेंचर्स, सुदर्शन आर्ट्स बैनर के द्वारा किया गया है। ये फिल्म भी आपको 25 अक्टूबर को देखने को मिल जाएगी।

12- Thrayam

फिल्म की कहानी मुख्य रूप से, मुख्य कलाकारों के जीवन के चारों ओर घूमती है, जो एक ऐसे शहर में जाते हैं, जहाँ की लाइफ स्टाइल बहुत बिजी है और कई तरह के शोर से भरी हुई है, लेकिन इन कलाकारों के जीवन को पूरी तरह से प्रभावित करती है इस नए और चहल-पहल वाले शहर की लाइफ स्टाइल।

इस मलयालम फिल्म के निर्देशक हैं संजीत चंद्र सेनन और कहानी लिखी है अरुण के गोपीनाथ ने। मुख्य कलाकारों में आपको ध्यान श्रीनिवासन, अजु वर्गीज, सनी वेन, अनु मोहन, राहुल माधव, शालू रहीम आदि देखने को मिलेंगे। ये फिल्म भी 25 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही फिल्मों में से एक है।

13- Yentha Panichesav Chanti

ये एक एक्शन रोमांस थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी चार शादीशुदा जोड़े पर आधारित है। कहानी एक अपार्टमेंट से शुरू होती है, जिसमें चार पति और चार पत्नियाँ रहती हैं, जिनका जीवन बहुत ही खुशहाल होता है, लेकिन तभी कहानी में ट्विस्ट आता है, जिसकी वजह से इन चारों की बीवियाँ बड़ी मुश्किलों में पड़ जाती हैं। ऐसा क्या होता है, ये जानने के लिए आपको इस तेलुगु फिल्म को देखना होगा, जो 25 अक्टूबर को रिलीज़ कर दी जाएगी।

14- C202

मुन्ना कासी के द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म, जिसका उत्पादन माइटी ओक पिक्चर्स के द्वारा किया गया है, तेलुगु भाषा की एक बेहतरीन फिल्म होने वाली है। फिल्म के कलाकारों में आपको तनिकेल्ला भरणी, अर्चना, शुभलेखा सुधाकर, शफी, सत्य प्रकाश, चित्रम श्रीनु आदि देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी हॉरर थ्रिलर से जुड़ी हुई है, जिसे 25 अक्टूबर को रिलीज़ कर दिया जाएगा।

15- Pottel

तेलुगु लैंग्वेज की इस फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार से जुड़ी हुई है, जो जाति से जुड़े भेदभाव के कारण अपने गाँव को छोड़कर जाने का फैसला करता है। लेकिन आगे क्या होगा, क्या ये ग्रामीण सच में अपना गाँव छोड़कर चला जाएगा या फिर स्थिति में कुछ सुधार होगा, जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जिसकी कहानी एक्शन थ्रिलर से जुड़ी हुई है, जो 25 अक्टूबर को रिलीज़ कर दी जाएगी।

16- Yalakunni

कन्नड़ लैंग्वेज की फिल्म यालाकुन्नि, जिसका निर्देशन किया है एन आर प्रदीप कुमार ने और कहानी के लेखक भी यही हैं। फिल्म में आपको मुख्य कलाकारों के तौर पर साधु कोकिला, मानसी सुधीर, मयूर पटेल आदि नजर आएंगे। ये फिल्म भी 25 अक्टूबर को रिलीज़ कर दी जाएगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

पागलखाने में फसी लड़की,क्या यह फिल्म आपको डराने में कामयाब होती है?

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment