हफ्ते के दो दिन होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, हाल,फूले और ग्राउंड जीरो जैसी फिल्मों के साथ वीकेंड को बनाए खास

Written by: Arshi
Publish On: September 29, 2025 12:56 PM (IST)
24 to 25 April 2025 Upcoming Movies

24 अप्रैल 2025

फायरफ्लाई Firefly

वामसी कृष्ण के निर्देशन में बनी कन्नड़ फिल्म जिसका निर्माण श्री मुट्ठू सिने सर्विसेज प्रोडक्शन हाउस के द्वारा किया गया है, इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है। इस ड्रामा फिल्म के मुख्य कलाकारों में शिवराज कुमार,अचयुत कुमार, निवेदिता शिवराज कुमार,वामसी कृष्ण और सुधारानी जैसे बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। ये कन्नड़ फिल्म 24 अप्रैल 2025 को सिनेमा घरों में रिलीज़ कर दी जाएगी।

हाल Haal

ये एक मलयालम फिल्म है जिसे हिंदी तेलुगू तमिल और कन्नड़ लैंग्वेज में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के मुख्य कलाकारों में शाने निगम और साक्षी वेद्या कलाकार देखने को मिलेंगे। बॉलीवुड के फेमस सिंगर आतिफ असलम इस मलयालम फिल्म में प्लेबैक सिंगिंग से मलयालम फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं।फिल्म को डायरेक्शन दिया है वीरा ने और कहानी लिखी है निषाद के. कोया ने। 24 अप्रैल 2025 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

25 अप्रैल 2025

अनटिल डॉन Until Dawn

1 घंटा 43 मिनट के रनिंग टाइम वाली आर रेटेड हॉरर फिल्म जिसको निर्देशन दिया है डेविड ऐफ. सेंडबर्ग ने भारतीय सिनेमा में इस फिल्म को 25 अप्रैल 2025 को रिलीज कर दिया जाएगा। ब्लेयर बटलर और गैरी डाउबरमैन के द्वारा लिखित इस फिल्म में आपको एला रुबीन, माइकल सिमीनो, ओडेसा एज़ियोन, जी-यंग यू और बेलमोंट कैमेली जैसे बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी क्लोवर नाम के कैरेक्टर के साथ आगे बढ़ती है जो अपनी बहन मेलानी के गायब होने के बाद उसे ढूंढने के लिए अपने दोस्तों की मदद लेकर आगे बढ़ते है।

ने झा 2 Ne Jha 2

2 घंटा 24 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह एक एनिमेटेड फ़िल्म है जिसकी कहानी फेंटेसी से भरपूर है। यह फिल्म 25 अप्रैल 2025 से यूट्यूब पर फ्री में अवेलेबल हो जाएगी साथ ही थिएटर्स में भी रिलीज़ कर दी जाएगी।इसका पहला पार्ट 2019 में रिलीज़ किया गया था और दूसरे पार्ट की इनिशियल रिलीज 29 जनवरी 2025 को चीन में की गयी थी। अब ये एनिमेटेड फिल्म 25 अप्रैल 2025 को इंडिया में देखने को मिल जाएगी। यह एक वन टाइम मस्ट वॉच फिल्म है जिसे आईएमडीबी पर 8.2 स्टार की रेटिंग मिली है।

फुले Phule

2 घंटा 9 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म जिसे डांसिंग शिवा प्रोडक्शंस और किंग्समैन प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाया गया है 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघर में रिलीज कर दी जाएगी। इस बायोग्राफिकल फिल्म की कहानी ज्योतिराव गोविंदराव फुले और यशवंत फुले के चारों ओर घूमती। किस प्रकार इनके द्वारा बाल विवाह को रोकने और स्त्रियों के लिए भी शिक्षा का अधिकार लाने के लिए काम किया गया था फिल्म में दिखाया गया है। मुख्य कलाकारों में प्रतीक गांधी,दर्शील सफारी, पत्र लेखा पॉल, एलेक्स ओनेल और विनय पाठक जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।

ग्राउंड जीरो Ground Zero

2 घंटा 14 मिनट के रनिंग टाइम वाली इस फिल्म की कहानी एक्शन हिस्ट्री और ड्रामा से भरपूर है, ये इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म को डायरेक्शन दिया है तेजस प्रभा विजय देवसकर ने और कहानी लिखी है संचित गुप्ता, प्रियदर्शी श्रीवास्तव ने। मुख्य कलाकारों में इमरान हाशमी, सई ताम्हणकर, एकलव्य तोमर, रॉकी रैना और काज़ी फैज़ जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। एक्शन से भरपूर ये फिल्म भी 25 अप्रैल 2025 से थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी।

थूडारम Thudarum

मलयालम भाषा में बनी इस हफ्ते की यह अपकमिंग फिल्म है जिसमें मुख्य कलाकारों में मोहनलाल शोबना और फरहान फासिल के साथ-साथ मनियानपिला राजू, बीनू पप्पू,इरशाद अली और आशा चांदनी बैजू जैसे कलाकार सहायक भूमिका में देखने को मिलेंगे। फिल्म का प्रोडक्शन एम. रेंजीथ के सहयोग से रेजापुत्र विजुअल मीडिया प्रोडक्शन हाउस के द्वारा किया गया है। 99 दिनों तक शूट होने के बाद यह फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघर में रिलीज कर दी जाएगी।

ज़पुक ज़ुपुक Zapuk Zupuk

केदार शिंदे जैसे बेहतरीन डायरेक्टर के निर्देशन में बनी मराठी फिल्म जिसका निर्माण जिओ स्टूडियोज और केदार शिंदे प्रोडक्शंस कम्पनी के द्वारा किया गया है 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघर में रिलीज कर दी जाएगी। यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसकी कहानी सूरज नाम के एक साधारण लड़के के साथ आगे बढ़ती है।

इस लड़के को नारायणी नाम की लड़की से प्यार हो जाता है जो एक मंत्री की बेटी दिखाई गई है। इस साधारण से लड़के के लिए मंत्री कि आमिर बेटी का दिल जीतना कितना कठिन काम है यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा। फिल्म के मुख्य कलाकारों में सूरज चौहान,जूही भागवत, इंद्रनील कामत,हेमंत फरानदे, दीपाली पंसारी और शक्ति सिंह चौहान जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।

ओय भूतनी के Oye Bhootni ke

यह एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है जिसे अजय कैलाश यादव के डायरेक्शन में बनाया गया है।फिल्म की कहानी लिखी है तनु राज अधिकारी, नितिन रैकवार और अभिषेक टैलेंटेड ने। इस फिल्म में आपको मुख्य कलाकारों के रूप में मिमोह चक्रवर्ती, डायना खान और निकिता शर्मा जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। 25 अप्रैल 2025 को थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक फिल्म यह भी है जिसे आप एक अच्छे एक्सपीरियंस के लिए इंजॉय कर सकते हैं।

सोदारा Sodara

तेलुगू लैंग्वेज में बनी यह फिल्म जिसे कैंस एंटरटेनमेंट और मोंक फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाया गया है इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म को निर्देशन दिया है मोहन मेनमपल्ली ने और फिल्म की कहानी भी इनके द्वारा ही लिखी गई है। बात करें अगर मुख्य कलाकारों की तो इस फिल्म में आपको प्राची बंसल, आरती गुप्ता, समपुणेश बाबू जैसे कलाकारों के साथ बाबा भास्कर बाबू मोहन और संजोश जैसे कलाकार साइड कैरेक्टर के रूप में देखने को मिलेंगे।

द पैट डिटेकटिव The Pet Detective

मलयालम भाषा में बनी यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसे 25 अप्रैल 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से एक मकाउ तोते के चारों ओर घूमती है जो एक कपल के जीवन का बहुत इंपॉर्टेंट पार्ट बन जाता है। किस तरह यह तोता उनके आगे के मार्ग को दिशा देता है यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।
प्रनीश विजयन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपमा परमेश्वरण, जोमोन ज्योतिर, शराफउद्दीन, विनय फोर्ट, प्रशांत माधवन के साथ निविन मिरर और विवेक मिरर जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।

सारंगापानी जथाकम Sarangapani Jathakam

2 घंटा 20 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म जिसके निर्देशक और सह लेखक है मोहनलाल कृष्ण इंद्रगांती इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्मों में से एक है। तेलुगू लैंग्वेज में बनी इस फिल्म में मुख्य कलाकारों के तौर पर प्रियदर्शी पुलिकोंडा, वनीला किशोर और श्रीनिवास अवसरला के साथ सहायक भूमिका में कल्पलता, तनिकेला भरानी,बीके नरेश और रूपा कोडयूर जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। यह फिल्म भी 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघर में रिलीज कर दी जाएगी।

सूमो Sumo

1 घंटा 58 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म जिसका निर्माण वेल्स फिल्म इंटरनेशनल प्रोडक्शन हाउस के द्वारा किया गया है, तमिल लैंग्वेज में बनी यह फिल्म 25 अप्रैल 2025 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।
फिल्म की कहानी सूमो नाम के एक ऐसे जापानी पहलवान को दिखाती है जो भारतीय तट पर खो जाता है। अब इस जापानी सूमो पहलवान को कैसे एक भारतीय बंदा वापस उसके घर भेजेगा यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

गैंगस्टर अल्ला प्रैंकस्टर Gangster Alla Prankster

गिरीश कुमार बी के निर्देशन में बनी यह कन्नड़ फिल्म जिसकी कहानी एक्शन कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है 25 अप्रैल 2025 को भारतीय सिनेमाघर में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म की कहानी अर्जुन नाम के कैरेक्टर के साथ आगे बढ़ती है जो एक बेरोजगार लड़का है।

अर्जुन एक ऐसा काम शुरू करता है जिसमें वह खुद ही फसता चला जाता है। वेब मास्टर नाम से एक यूट्यूब चैनल शुरू करता है और लोगों के साथ प्रैंक की वीडियो रिकॉर्ड करके उस चैनल पर अपलोड करता है जिसके बाद वह खुद बड़ी मुसीबत में फंस जाता है। अब वह इस मुसीबत से कैसे बाहर निकलेगा यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

दुर्गापुर जंक्शन Durgapur Junction

ड्रीमलाइनर एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनी यह बंगाली फिल्म जिसकी कहानी क्राइम पर बेस्ड है 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघर में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म को निर्देशित किया है अरिंदम भट्टाचार्य ने जिसमें मुख्य कलाकारों के तौर पर स्वस्तिका मुखर्जी, अक्षय कपूर और विक्रम चटर्जी जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।

देवमानुस Devmanus

महेश मांजरेकर की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म जिसमें उनके साथ निभाते हुए सई ताम्हणकर और रेणुका शहाणे के साथ सिद्धार्थ बोडके और सुबोध भावे जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी, यह फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघर में रिलीज कर दी जाएगी। तेजस प्रभा विजय देवस्कर के द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लव फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाया गया है। अगर आपको इमोशनल कहानी देखना पसंद है तो यह फिल्म आप जरूर ट्राई कर सकते हैं अच्छे एक्सपीरियंस के लिए।

गैंगलैंड:द सिटी ऑफ क्राइम Gangland: The City Of Crime

गीत MP3 प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाई गई पंजाबी लैंग्वेज की यह फिल्म जिसमें मुख्य कलाकारों के रूप में कुल सिद्धू, हॉबी धालीवाल, सिप्पी गिल धीरज कुमार, निशान भुल्लर और डेवी ग्रेवाल जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। फिल्म को डायरेक्शन दिया है सविओ संधू ने और कहानी लिखी गयी है गुरप्रीत भुल्लर के द्वारा। यह फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघर में रिलीज कर दी जाएगी।

अमारा प्रेमी अरुण Amara Premi Arun

2 घंटा 24 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म जिसकी कहानी कॉमेडी रोमांस और ड्रामा से भरपूर है 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघर में रिलीज कर दी जाएगी।कन्नड़ लैंग्वेज में बनी इस फिल्म की कहानी एक ऐसे प्रेमी की यात्रा को दिखाता है जो अपने बचपन के प्यार की खोज में निकला है। क्या अरुण को उसका खोया हुआ बचपन का प्यार मिल पाएगा जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा। फिल्म के मुख्य कलाकारों में हरि सर्वा, दीपिका आराध्य, धर्मन्ना कदुर, कृति भट्ट और महेश बंग जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। फिल्म के डायरेक्टर और सह निर्देशक हैं प्रवीण कुमार जी।

सूर्यपेट जंक्शन Suryapet Junction

2 घंटे के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म जिसके निर्देशक हैं राजेश नादेनदला और फिल्म की कहानी लिखी है राजेंद्र भारद्वाज ईश्वर और सत्या ने। मुख्य कलाकारों में ईश्वर,नैना सरवर,अभिमन्यु सिंह के साथ मुरलीधर गौड़,महबूब बाशा, बलगम संजय कृष्ण और छम्मक चंद्र जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। एक्शन और ड्रामा से भरपूर ये तेलुगू फिल्म जिसका निर्माण योग लक्ष्मी आर्ट क्रिएशंस के द्वारा किया गया है 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघर में रिलीज कर दी जाएगी।

रेड फ्लावर Red Flower

तमिल लैंग्वेज में बनी फिल्म जिसका निर्माण श्री काली गैंबल चित्र प्रोडक्शन हाउस के द्वारा किया गया है 25 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी विक्की और माइकल नाम के दो जुड़वा भाई के साथ आगे बढ़ती है जिन्हें अपने परिवार के गौरवशाली विरासत को जिंदा रखने के लिए देश की सेना में शामिल होना होगा ताकि देश की सेवा की जा सके।

क्या यह दोनों भाई मिलकर अपने परिवार की गौरवशाली रीत को आगे बढ़ा पाएंगे यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा। जिसमें मुख्य कलाकारों में नासिर,मनीष जश्नानी, थलाइवासल विजय,जॉन विजय, सुरेश चंद्र मेनन और योग जपि जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

पहलगाम हमले के बाद दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पर भड़के लोग,कश्मीर से आकर दी शोएब ने अपडेट

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read