पहलगाम हमले के बाद दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पर भड़के लोग,कश्मीर से आकर दी शोएब ने अपडेट

Written by: Anam
Publish On: September 29, 2025 12:55 PM (IST)
Dipika and Shoaib shared an Instagram story after the Kashmir attack

हाल ही में 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 से 28 टूरिस्ट को मौत के घाट उतार दिया गया जिससे पूरे देश में शोक का माहौल है।

इसी दौरान दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के फैंस उनके लिए चिंतित हुए क्योंकि कुछ दिन पहले ही दोनों अपने बेटे रूहान के साथ कश्मीर घूमने गए थे जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।अब शोएब इब्राहिम ने फैंस को खैरियत बताते हुए एक स्टोरी शेयर की जिसे पढ़ने के बाद यूजर्स उन पर भड़क उठे।

दीपिका और शोएब गए थे कश्मीर:

दीपिका कक्कड़ जो एक टीवी एक्ट्रेस वहीं उनके पति शोएब इब्राहिम भी एक टीवी एक्टर है दोनों पति पत्नी टीवी के अलावा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते है उनका एक यूट्यूब चैनल है जिसके जरिया वो फैंस से अपनी दिनचर्या और स्पेशलमोमेंट शेयर करते है।

कुछ दिन पहले शोएब और दीपिका कश्मीर घूमने गए थे जिसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की पर 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले से उनके फैंस चिंता में आ गए जिसके बाद शोएब ने बताया कि हमले से एक दिन पहले वह लोग वहीं थे और वापस आ गए अपनी अपडेट देते हुए एक स्टोरी शेयर की जिसे देख लोग भड़क उठे।

क्या था ऐसा इंस्टाग्राम स्टोरी में:

शोएब ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था ‘नमस्कार दोस्तों, आप सभी हमारी भलाई के लिए चिंतित रहे हैं, हम सब सुरक्षित हैं ठीक है, आज सुबह हम कश्मीर से निकलकर सुरक्षित दिल्ली पहुंच गए हैं’, आपकी चिंता के लिए धन्यवाद।

पर उसके ठीक नीचे लिखा ‘अगला विलॉग जल्द ही’ उनकी इस लाइन ‘अगला विलॉग जल्द ही’ ने सोशल मीडिया पर एक विवाद खड़ा कर दिया।लोगो का कहना है ऐसे शोक भरे माहौल में भी इन्हें मार्केटिंग करनी है।उनकी स्टोरी का स्क्रीन शॉट जमकर वायरल हो रहा है जिसमें यूजर्स आलोचना करते नजर आ रहे है एक यूजर ने लिखा ‘ट्रेजेडी को मार्केटिंग में बदलना’।

फैंस को मिली राहत:

देखा जाए तो शोएब और दीपिका इस हमले से बाल बाल बचे है और उनके साथ जो लोग भी बचे है वह अपने आपके सौभाग्यशाली मान रहे होंगे।दीपिका और शोएब की खैरियत मिलने के बाद कुछ आलोचकों ने उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सवाल उठाए तो वहीं उनके फैंस ने उनकी सेफ्टी की खबर पढ़ कर  राहत की सास ली।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने बताया पूजा भट्ट को आलिया से ज्यादा बेहतर

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read