2K Love Story Review: एक वेडिंग फोटोग्राफर, जिसकी अपनी ही वेडिंग फोटोग्राफी बनी प्यार की दुश्मन, देखिये दिलचस्प कहानी

Written by: Arshi
Publish On: September 18, 2025 3:21 PM (IST)
2K Love Story Review In Hindi

13 दिसंबर 2024 को तमिल भाषा की एक फिल्म, जिसकी कहानी रोमांस और कॉमेडी से भरी हुई है, थियेटर्स में रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी का टॉपिक बहुत ही यूनिक है, जो आपको हंसाने के साथ-साथ सच्चे प्यार वाली एक इमोशनल कहानी भी दिखाएगी।

फिल्म के डायरेक्टर और कहानी के लेखक हैं सुसेंथिरन, और म्यूजिक डायरेक्टर हैं डी. इम्मान। मुख्य कलाकारों में आपको अथर्व भाग्यराज, जयाप्रिया, वी. जयप्रकाश, मीनाक्षी गोविंदराजन, जी.पी. मुथु, बाला सरवनन, सिंगमपुलि, विनोदिनी वैद्यनाथन आदि कलाकार नजर आएंगे।

आइए जानते हैं, सैटलाइट पिक्चर्स द्वारा बनाई गई इस फिल्म की कहानी कैसी है और क्या यह फिल्म आपको देखनी चाहिए।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की शुरुआत जयवेल नाम के एक फोटोग्राफर से होती है, जो अपने साथियों के साथ एक वेडिंग फोटोग्राफी ग्रुप की तरह काम करता है। कहानी जयवेल की प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को साथ लेकर आगे बढ़ती है।

किस तरह वेडिंग फोटोग्राफर न सिर्फ दूसरों की वेडिंग को शूट करते हैं, बल्कि उनकी खुद की लाइफ का भी यह एक बहुत ही पर्सनल और इम्पॉर्टेंट मैटर होता है, यह सब आपको फिल्म में देखने को मिलेगा।

फिल्म के मुख्य किरदार जयवेल की लव स्टोरी मीनाक्षी नाम की लड़की के साथ शुरू होती है, जो कहानी को बहुत ही इंटरेस्टिंग और इंगेजिंग तरीके से आगे बढ़ाती है। फिल्म में आपको एक अच्छी रोमांटिक कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें कॉमेडी का तड़का भी डाला गया है।

जहां जयवेल एक बहुत ही प्रोफेशनल फोटोग्राफर है, वहीं मीनाक्षी एक साधारण लड़की है, जो लाइफ में कुछ बड़ा करना चाहती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब जयवेल का प्रोफेशन उसके प्यार के आड़े आता है, और अपने इस फोटोग्राफी के काम की वजह से उसे कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

कैसा है फिल्म का प्रोडक्शन वर्क

इस कॉमेडी फिल्म में आपको बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी देखने को मिलेगी, जिसकी वजह से फिल्म का हर सीन रियल फील देगा। चाहे वह फिल्म की कलर ग्रेडिंग हो या फिर फिल्म का म्यूजिक, मेकर्स ने हर चीज पर बहुत अच्छे से काम किया है।

इस रोमांटिक फिल्म में डी. इम्मान का म्यूजिक फिल्म का प्लस पॉइंट है, जिससे फिल्म के शादी के धूमधड़ाके वाले सॉन्ग हों या फिर रोमांटिक सॉन्ग, एकदम बेहतरीन हैं। फिल्म के हर एक सीन को, चाहे वह रोमांटिक हो या फिर इमोशनल, म्यूजिक पूरी तरह से जस्टिफाई करता है।

निष्कर्ष

एक बहुत ही अच्छी लव स्टोरी, जिसमें आपको खूब सारे कॉमेडी सीन्स देखने को मिलेंगे। अगर आप इस फिल्म का मजा लेना चाहते हैं, तो बहुत ज्यादा एक्सपेक्टेशंस के साथ न देखें। फिल्म की कहानी थोड़ी सी प्रेडिक्टेबल है, जिसमें आपको पहले से ही पता चल जाएगा कि आगे क्या होने वाला है, लेकिन फिर भी यह फिल्म आपको रिलेटेबल लगने वाली है। इस फिल्म को हमारी तरफ से पांच में से तीन स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

ठुकरा के मेरा प्यार शो के सितारों पूरा कच्चा चिट्ठा।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment