साउथ की मर्डर मिस्ट्री फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए फिल्मीड्रिप लाया है ऐसी पांच धमाकेदार फिल्में। जो आपकी वॉच लिस्ट में इस साल 2025 में सबसे ऊपर रहने वाली हैं। जिनमें एक ओर सस्पेंस कूट-कूट कर भरा है, तो वहीं दूसरी तरफ लाजवाब पुलिस इन्वेस्टिगेशन भी देखने को मिलेगा। इस लिस्ट की बहुत सारी फिल्में तो यूट्यूब पर फ्री में उपलब्ध हैं, तो वहीं कुछ ओटीटी पर भी देखी जा सकती हैं।
1-सूक्ष्मदर्शनी
साल 2024 में आई फिल्म सूक्ष्मदर्शनी, जिसकी कहानी ने दर्शकों के दिमाग को जकड़ कर रख दिया। फिल्म की स्टोरी सूक्ष्मदर्शनी नाम की लेडी पर रची गई है, जो एक छोटे से इलाके में रहती हैं और सभी लोग एक-दूसरे को जानते हैं, साथ ही अच्छे दोस्त भी हैं। पर कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उनके पड़ोस में मैन्युअल नाम का व्यक्ति अपनी मां के साथ वहां रहने आता है।
हालांकि मैन्युअल देखने में तो काफी साधारण सा और नॉर्मल दिखने वाला इंसान था, पर बहुत सारी संदिग्ध चीजों में भी लिप्त था। जिस कारण सूक्ष्मदर्शनी और उसके दोस्तों को मैन्युअल पर शक हो जाता है और वह सभी इसकी असली सच्चाई को उजागर करने में जुट जाते हैं।
अब क्या है वह सच्चाई और मैन्युअल की इन अजीबोगरीब हरकतों का क्या है राज, यह जानने के लिए आपको देखनी होगी यह फिल्म, जो कि जियोहॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में उपलब्ध कराई गई है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात की जाए, तो इसे 10 में से 8 की रेटिंग मिली है।
2-निशब्दम
आर माधवन और अनुष्का शेट्टी की फिल्म निशब्दम, जो कि साल 2020 में आई थी, जिसका हिंदी वर्जन टीवी प्रीमियर 2024 में किया गया। फिल्म में पूरी तरह से मिस्ट्री थ्रिलर का तड़का देखने को मिलता है। जिसकी कहानी साक्षी और एंथोनी के इर्द-गिर्द रची गई है, जिसमें यह दोनों कपल्स विदेश में स्थित एक बंगले में रहने के लिए जाते हैं, पर वहां पर एंथोनी की मौत हो जाती है।
हालांकि साक्षी को इस बात का पूरी तरह से यकीन होता है कि एंथोनी की मौत एक हत्या है, जिसका पता लगाने के लिए पुलिस इन्वेस्टिगेटर महालक्ष्मी कहानी में दिखाई देती है। जिसे पूरी तरह से इस बात का शक था कि साक्षी ने ही अपने पति एंथोनी की जान ली है।
पर जैसे-जैसे महालक्ष्मी केस के भीतर की गुत्थियों को सुलझाती है, वैसे-वैसे उसे अन्य गुमशुदा लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल होती है। अब क्या है इन हत्याओं का राज, यह जानने के लिए आपको देखनी होगी फिल्म। जो कि अमेज़न प्राइम वीडियो पर हिंदी में उपलब्ध है। जिसे आईएमडीबी पर 10 में से 4.3 की रेटिंग मिली है।
3-डिमॉन्ट कॉलोनी 2
साल 2024 में आई फिल्म डिमॉन्ट कॉलोनी, जो हॉरर और थ्रिलर कैटेगरी के अंतर्गत आती है। फिल्म के मुख्य किरदार में अरुलनिथि नजर आते हैं। मूवी की स्टोरी लाइन की बात करें, तो यह भूतिया कॉलोनी पर दिखाई गई है। जहां पर एक खौफनाक आत्मा का वास है।
और वह आत्मा एक-एक कर सभी से अपने साथ हुए अन्याय का बदला ले रही है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब एक और आत्मा इसी भूतिया कॉलोनी में आ जाती है, जो कि बुरी नहीं, बल्कि अच्छी है और साथ-साथ अपने दोस्तों को भी बचाने की कोशिश करती है।
अब क्या वह अच्छी आत्मा अपने दोस्तों को बचा पाती है, यह सब जानने के लिए आपको देखनी होगी फिल्म, जो ज़ी5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में उपलब्ध है। आईएमडीबी पर इस फिल्म को 10 में से 6.4 की रेटिंग दी गई है।
4-कोरबन
साल 2022 में आई फिल्म कोरबन, जिसके मुख्य किरदार में धनया बालकृष्णन और विद्यार्थ नजर आते हैं। फिल्म की स्टोरीलाइन शंकर नाम के एक व्यक्ति पर बेस्ड है, जिसे एक वरदान प्राप्त है, और वह जब भी कोई सपना देखता है, तो वह सच हो जाता है।
कहानी में शंकर एक ड्राइवर को ढूंढने की कोशिश में लगा हुआ है, जिसने उसके पिताजी का एक्सीडेंट किया था। अब कैसे शंकर उस मिस्टीरियस ड्राइवर को ढूंढ पाता है, यह सब जानने के लिए आपको देखनी होगी फिल्म, जो कि यूट्यूब पर हिंदी में फ्री उपलब्ध है। जिसे आईएमडीबी पर 10 में से 5.9 की रेटिंग मिली है।
5-ईरट्टा
सन 2023 में रिलीज हुई फिल्म ईरट्टा, जिसकी स्टोरी लाइन दो जुड़वां भाइयों पर दर्शाई गई है, जिनके नाम विनोद और प्रमोद हैं। दोनों ही पुलिस ऑफिसर हैं, पर कहानी में नया मोड़ तब देखने को मिलता है, जब इनमें से एक भाई विनोद की हत्या हो जाती है।
जिसके बाद प्रमोद इस केस को सुलझाने का जिम्मा उठाता है और हत्या के पीछे छुपे राजों को खोजने की कोशिश करता है। अब क्या प्रमोद अपने भाई के कातिलों को ढूंढ सकेगा या फिर खुद ही शिकार हो जाएगा। यह सब जानने के लिए आपको देखनी होगी फिल्म, जो कि नेटफ्लिक्स पर हिंदी भाषा में उपलब्ध है। जिसे आईएमडीबी पर 10 में से 7.7 की रेटिंग मिली है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
सलमान खान को दी 3 सुपरहिट फिल्मे, अली अब्बास ज़फर एक बार फिर करने वाले हैं धमाल







