बगीरा 31 अक्टूबर
बीते कुछ दिनों में हमें बहुत सी पैन इंडिया फिल्में देखने को मिली हैं। बाहुबली, पुष्पा, केजीएफ तो बड़े बजट की फिल्में थीं, छोटे बजट की फिल्म जैसे कांतारा रिलीज हुई और हिंदी दर्शकों ने इसे बहुत प्यार दिया। अभी हाल ही में प्रशांत नील द्वारा लिखित बगीरा का ट्रेलर रिलीज किया गया है। बगीरा का पोस्टर बहुत पहले ही रिलीज कर दिया गया था।
इस फिल्म की दो ऐसी चीजें हैं जो इसे इंट्रेस्टिंग बनाती हैं। नंबर एक है होम्बले फिल्म्स, जिसने केजीएफ और कांतारा जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। दूसरा है प्रशांत नील, जिन्होंने केजीएफ वन, केजीएफ टू, सलार जैसी फिल्में बनाई हैं। बगीरा का ट्रेलर अभी सिर्फ कन्नड़ और तेलुगु में रिलीज हुआ है, इसका मतलब ये है कि इसे हिंदी में रिलीज किया जाएगा।
लकी भास्कर 31 अक्टूबर
वेंकी अटलुरी की आप लोगों ने श्री मंजुनाथ, वाथी जैसी फिल्में तो देखी ही होंगी। अब वेंकी अटलुरी अपनी एक और तेलुगु फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है लकी भास्कर। इस फिल्म में हमें देखने को मिलेंगे दुल्कर सलमान और मीनाक्षी चौधरी। ये फिल्म हिंदी में भी रिलीज की जाएगी। फिल्म की कहानी 80 से 90 के दशक के बीच की दिखाई जाएगी। फिल्म में दुल्कर सलमान एक बैंक में काम करते दिखेंगे। 31 अक्टूबर से ये फिल्म चार भाषाओं में रिलीज की जाएगी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में।
लकी भास्कर को हिंदी में रिलीज के लिए किसी देरी की कोई जानकारी नहीं है।
कंगुवा 14 नवंबर
कंगुवा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कंगुवा का मतलब होता है आग जैसी ताकत रखने वाला इंसान। कंगुवा का ट्रेलर भी किसी फायर से कम नहीं है। सूर्या और बॉबी देओल की ये एक एक्शन फंतासी फिल्म है। ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि ये अतीत और भविष्य की कहानी होने वाली है। इसके ट्रेलर में एक्शन और फंतासी को एक साथ जोड़कर दिखाया गया है।
फिलहाल ट्रेलर देखकर इसकी कहानी का अनुमान लगाना थोड़ा कठिन है। फिल्म की मेकिंग, एक्टिंग और सिनेमाटोग्राफी शानदार दिखाई दे रही है। फिल्म का बजट 350 करोड़ का है। इस फिल्म में सूर्या कई अलग-अलग किरदारों में दिखाई देंगे। बॉबी देओल के ऐसे रूप को देखकर हिंदी दर्शकों में फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ती हुई नजर आ रही है। कंगुवा का म्यूजिक दिया है देवी श्री प्रसाद ने, जिन्होंने इससे पहले पुष्पा का म्यूजिक दिया था। कंगुवा की सारी कास्ट और क्रू शानदार है।
मटका 14 नवंबर
14 नवंबर को मटका फिल्म आ रही है। ये एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे करुणा कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की लीड में हमें वरुण तेज, मीनाक्षी चौधरी, नोरा फतेही, किशोर, नवीन चंद्र, अजय घोष देखने को मिलेंगे। ये फिल्म वरुण तेज की पहली पैन इंडिया फिल्म होने वाली है। टीजर देखकर पता लगता है कि इस फिल्म के लिए वरुण तेज ने बहुत मेहनत की है। मटका एक आम आदमी की कहानी है, जो अपनी हिम्मत और हौसले से मटका किंग बनता है।
पुष्पा 2 5 दिसंबर
पुष्पा 2 रिलीज के पहले दिन पर ही इतना पैसा बना लेगी, जितना पुष्पा 1 ने लाइफटाइम कलेक्शन में कमाया था। पुष्पा 2 का बजट 500 करोड़ तक पहुंच गया है। 900 करोड़ फिल्म ने रिलीज से पहले ही कमा लिए हैं। खबर है कि पुष्पा 2 की ओटीटी, डिजिटल डील, म्यूजिक को ऊंचे दामों में बेचा गया है। सिर्फ पैसा नहीं, पुष्पा के कंटेंट में भी दम दिखने वाला है। पुष्पा 3 की घोषणा भी पुष्पा 2 के क्लाइमेक्स में देखने को मिलेगी।
इस बार पुष्पा 2 में हमें किसी बॉलीवुड एक्टर का कैमियो भी देखने को मिल सकता है। इस बात की पुष्टि हो चुकी है। एनिमल फिल्म में बॉबी देओल की आवाज देने वाले सौरभ सचदेवा पुष्पा 2 में एक सीक्रेट रोल में दिखाई देंगे। इस बार भारत से जापान तक की कहानी दिख सकती है। पुष्पा 2 का ट्रेलर जल्द ही हमें देखने को मिलेगा।
READ MORE







